Psalms 147
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Hallelujah! How good it is to sing praises to our God, how pleasant and lovely to praise Him! | HINCV 1 याहवेह का स्तवन करो. शोभनीय है हमारे परमेश्वर का गुणगान करना, क्योंकि यह सुखद है और स्तवन गान एक धर्ममय कार्य है! |
| BSB 2 The LORD builds up Jerusalem; He gathers the exiles of Israel. | HINCV 2 येरूशलेम के निर्माता याहवेह हैं; वह इस्राएल में से ठुकराए हुओं को एकत्र करते हैं. |
| BSB 3 He heals the brokenhearted and binds up their wounds. | HINCV 3 जिनके हृदय भग्न हैं, वह उन्हें चंगा करते हैं, वह उनके घावों पर पट्टी बांधते हैं. |
| BSB 4 He determines the number of the stars; He calls them each by name. | HINCV 4 उन्होंने ही तारों की संख्या निर्धारित की है; उन्होंने ही हर एक को नाम दिया है. |
| BSB 5 Great is our Lord, and mighty in power; His understanding has no limit. | HINCV 5 पराक्रमी हैं हमारे प्रभु और अपार है उनका सामर्थ्य; बड़ी है उनकी समझ. |
| BSB 6 The LORD sustains the humble, but casts the wicked to the ground. | HINCV 6 याहवेह विनम्रों को ऊंचा उठाते तथा दुर्जनों को धूल में मिला देते हैं. |
| BSB 7 Sing to the LORD with thanksgiving; make music on the harp to our God, | HINCV 7 धन्यवाद के साथ याहवेह का स्तवन गान करो; किन्नोर की संगत पर परमेश्वर की वंदना करो. |
| BSB 8 who covers the sky with clouds, who prepares rain for the earth, who makes grass to grow on the hills. | HINCV 8 वही आकाश को बादलों से ढांक देते हैं; वह पृथ्वी के लिए वर्षा की तैयारी करते और पहाड़ियों पर घास उपजाते हैं. |
| BSB 9 He provides food for the animals, and for the young ravens when they call. | HINCV 9 वही पशुओं के लिए आहार नियोजन तथा चिल्लाते हुए कौवे के बच्चों के लिए भोजन का प्रबंध करते हैं. |
| BSB 10 He does not delight in the strength of the horse; He takes no pleasure in the legs of a man. | HINCV 10 घोड़े के बल में उन्हें कोई रुचि नहीं है, और न ही किसी मनुष्य के शक्तिशाली पैरों में. |
| BSB 11 The LORD is pleased with those who fear Him, who hope in His loving devotion. | HINCV 11 याहवेह को प्रसन्न करते हैं वे, जिनमें उनके प्रति श्रद्धा है, जिन्होंने उनके करुणा-प्रेम को अपनी आशा का आधार बनाया है. |
| BSB 12 Exalt the LORD, O Jerusalem; praise your God, O Zion! | HINCV 12 येरूशलेम, याहवेह की महिमा करो; ज़ियोन, अपने परमेश्वर की वंदना करो. |
| BSB 13 For He strengthens the bars of your gates and blesses the children within you. | HINCV 13 क्योंकि याहवेह ने तुम्हारे द्वार के खंभों को सुदृढ़ बना दिया है; उन्होंने नगर के भीतर तुम्हारी संतान पर कृपादृष्टि की है. |
| BSB 14 He makes peace at your borders; He fills you with the finest wheat. | HINCV 14 तुम्हारी सीमाओं के भीतर वह शांति की स्थापना करते तथा तुमको सर्वोत्तम गेहूं से तृप्त करते हैं. |
| BSB 15 He sends forth His command to the earth; His word runs swiftly. | HINCV 15 वह अपना आदेश पृथ्वी के लिए भेजा करते हैं; और उनका वचन अति गति से प्रसारित होता है. |
| BSB 16 He spreads the snow like wool; He scatters the frost like ashes; | HINCV 16 वह हिमवृष्टि करते हैं, जो ऊन समान दिखता है; जब पाला पड़ता है, वह बिखरे हुए भस्म समान लगता है. |
| BSB 17 He casts forth His hail like pebbles. Who can withstand His icy blast? | HINCV 17 जब वह ओले के छोटे-छोटे टुकड़े से वृष्टि करते हैं, तो किसमें उस शीत को सहने की क्षमता है? |
| BSB 18 He sends forth His word and melts them; He unleashes His winds, and the waters flow. | HINCV 18 वह अपना आदेश भेजकर उसे पिघला देते हैं; वह हवा और जल में प्रवाह उत्पन्न करते हैं. |
| BSB 19 He declares His word to Jacob, His statutes and judgments to Israel. | HINCV 19 उन्होंने याकोब के लिए अपना संदेश तथा इस्राएल के लिए अपने अधिनियम तथा व्यवस्था स्पष्ट कर दिए. |
| BSB 20 He has done this for no other nation; they do not know His judgments. Hallelujah! | HINCV 20 ऐसा उन्होंने किसी भी अन्य राष्ट्र के लिए नहीं किया; वे उनकी व्यवस्था से अनजान हैं. याहवेह का स्तवन हो. |
Questions about Psalms 147? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.