Psalms 147

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Hallelujah! How good it is to sing praises to our God, how pleasant and lovely to praise Him!

HINIRV

1 यहोवा की स्तुति करो! क्योंकि अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है; क्योंकि वह मनभावना है, उसकी स्तुति करना उचित है।

BSB

2 The LORD builds up Jerusalem; He gathers the exiles of Israel.

HINIRV

2 यहोवा यरूशलेम को फिर बसा रहा है; वह निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठा कर रहा है।

BSB

3 He heals the brokenhearted and binds up their wounds.

HINIRV

3 वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके घाव पर मरहम-पट्टी बाँधता है ।

BSB

4 He determines the number of the stars; He calls them each by name.

HINIRV

4 वह तारों को गिनता, और उनमें से एक-एक का नाम रखता है।

BSB

5 Great is our Lord, and mighty in power; His understanding has no limit.

HINIRV

5 हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है; उसकी बुद्धि अपरम्पार है।

BSB

6 The LORD sustains the humble, but casts the wicked to the ground.

HINIRV

6 यहोवा नम्र लोगों को सम्भालता है, और दुष्टों को भूमि पर गिरा देता है।

BSB

7 Sing to the LORD with thanksgiving; make music on the harp to our God,

HINIRV

7 धन्यवाद करते हुए यहोवा का गीत गाओ; वीणा बजाते हुए हमारे परमेश्वर का भजन गाओ।

BSB

8 who covers the sky with clouds, who prepares rain for the earth, who makes grass to grow on the hills.

HINIRV

8 वह आकाश को मेघों से भर देता है, और पृथ्वी के लिये मेंह को तैयार करता है, और पहाड़ों पर घास उगाता है। (प्रेरि. 14:17)

BSB

9 He provides food for the animals, and for the young ravens when they call.

HINIRV

9 वह पशुओं को और कौवे के बच्चों को जो पुकारते हैं, आहार देता है। (लूका 12:24)

BSB

10 He does not delight in the strength of the horse; He takes no pleasure in the legs of a man.

HINIRV

10 न तो वह घोड़े के बल को चाहता है, और न पुरुष के बलवन्त पैरों से प्रसन्न होता है;

BSB

11 The LORD is pleased with those who fear Him, who hope in His loving devotion.

HINIRV

11 यहोवा अपने डरवैयों ही से प्रसन्न होता है, अर्थात् उनसे जो उसकी करुणा पर आशा लगाए रहते हैं।

BSB

12 Exalt the LORD, O Jerusalem; praise your God, O Zion!

HINIRV

12 हे यरूशलेम, यहोवा की प्रशंसा कर! हे सिय्योन, अपने परमेश्वर की स्तुति कर!

BSB

13 For He strengthens the bars of your gates and blesses the children within you.

HINIRV

13 क्योंकि उसने तेरे फाटकों के खम्भों को दृढ़ किया है; और तेरी सन्तानों को आशीष दी है।

BSB

14 He makes peace at your borders; He fills you with the finest wheat.

HINIRV

14 वह तेरी सीमा में शान्ति देता है, और तुझको उत्तम से उत्तम गेहूँ से तृप्त करता है।

BSB

15 He sends forth His command to the earth; His word runs swiftly.

HINIRV

15 वह पृथ्वी पर अपनी आज्ञा का प्रचार करता है, उसका वचन अति वेग से दौड़ता है।

BSB

16 He spreads the snow like wool; He scatters the frost like ashes;

HINIRV

16 वह ऊन के समान हिम को गिराता है, और राख के समान पाला बिखेरता है।

BSB

17 He casts forth His hail like pebbles. Who can withstand His icy blast?

HINIRV

17 वह बर्फ के टुकड़े गिराता है, उसकी की हुई ठण्ड को कौन सह सकता है?

BSB

18 He sends forth His word and melts them; He unleashes His winds, and the waters flow.

HINIRV

18 वह आज्ञा देकर उन्हें गलाता है; वह वायु बहाता है, तब जल बहने लगता है।

BSB

19 He declares His word to Jacob, His statutes and judgments to Israel.

HINIRV

19 वह याकूब को अपना वचन, और इस्राएल को अपनी विधियाँ और नियम बताता है।

BSB

20 He has done this for no other nation; they do not know His judgments. Hallelujah!

HINIRV

20 किसी और जाति से उसने ऐसा बर्ताव नहीं किया; और उसके नियमों को औरों ने नहीं जाना। यहोवा की स्तुति करो। (रोम. 3:2)

Questions about Psalms 147? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.