Psalms 146

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Hallelujah! Praise the LORD, O my soul.

HINIRV

1 यहोवा की स्तुति करो। हे मेरे मन यहोवा की स्तुति कर!

BSB

2 I will praise the LORD all my life; I will sing praises to my God while I have my being.

HINIRV

2 मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूँगा; जब तक मैं बना रहूँगा, तब तक मैं अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूँगा।

BSB

3 Put not your trust in princes, in mortal man, who cannot save.

HINIRV

3 तुम प्रधानों पर भरोसा न रखना, न किसी आदमी पर, क्योंकि उसमें उद्धार करने की शक्ति नहीं।

BSB

4 When his spirit departs, he returns to the ground; on that very day his plans perish.

HINIRV

4 उसका भी प्राण निकलेगा, वह भी मिट्टी में मिल जाएगा; उसी दिन उसकी सब कल्पनाएँ नाश हो जाएँगी ।

BSB

5 Blessed is he whose help is the God of Jacob, whose hope is in the LORD his God,

HINIRV

5 क्या ही धन्य वह है, जिसका सहायक याकूब का परमेश्वर है, और जिसकी आशा अपने परमेश्वर यहोवा पर है।

BSB

6 the Maker of heaven and earth, the sea, and everything in them. He remains faithful forever.

HINIRV

6 वह आकाश और पृथ्वी और समुद्र और उनमें जो कुछ है, सब का कर्ता है; और वह अपना वचन सदा के लिये पूरा करता रहेगा। (प्रेरि. 4:24, प्रेरि. 14:15, प्रेरि. 17:24, प्रका. 10:6, प्रका. 14:7)

BSB

7 He executes justice for the oppressed and gives food to the hungry. The LORD sets the prisoners free,

HINIRV

7 वह पिसे हुओं का न्याय चुकाता है; और भूखों को रोटी देता है। यहोवा बन्दियों को छुड़ाता है;

BSB

8 the LORD opens the eyes of the blind, the LORD lifts those who are weighed down, the LORD loves the righteous.

HINIRV

8 यहोवा अंधों को आँखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।

BSB

9 The LORD protects foreigners; He sustains the fatherless and the widow, but the ways of the wicked He frustrates.

HINIRV

9 यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।

BSB

10 The LORD reigns forever, your God, O Zion, for all generations. Hallelujah!

HINIRV

10 हे सिय्योन, यहोवा सदा के लिये, तेरा परमेश्वर पीढ़ी-पीढ़ी राज्य करता रहेगा। यहोवा की स्तुति करो!

Questions about Psalms 146? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.