Psalms 59
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. To the tune of “Do Not Destroy.” A Miktam of David, when Saul sent men to watch David’s house in order to kill him. Deliver me from my enemies, O my God; protect me from those who rise against me. | HINCV 1 परमेश्वर, मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए; मुझे उनसे सुरक्षा प्रदान कीजिए, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं. |
| BSB 2 Deliver me from workers of iniquity, and save me from men of bloodshed. | HINCV 2 मुझे कुकर्मियों से छुड़ा लीजिए तथा हत्यारे पुरुषों से मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए. |
| BSB 3 See how they lie in wait for me. Fierce men conspire against me for no transgression or sin of my own, O LORD. | HINCV 3 देखिए, वे कैसे मेरे लिए घात लगाए बैठे हैं! जो मेरे लिए बुरी युक्ति रच रहे हैं वे हिंसक पुरुष हैं. याहवेह, न मैंने कोई अपराध किया है और न कोई पाप. |
| BSB 4 For no fault of my own, they move swiftly to attack me. Arise to help me, and take notice. | HINCV 4 मुझसे कोई भूल भी नहीं हुई, फिर भी वे आक्रमण के लिए तत्पर हैं. मेरी दुर्गति पर दृष्टि कर, मेरी सहायता के लिए आ जाइए! |
| BSB 5 O LORD God of Hosts, the God of Israel, rouse Yourself to punish all the nations; show no mercy to the wicked traitors. Selah | HINCV 5 याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, इस्राएल के परमेश्वर, इन समस्त राष्ट्रों को दंड देने के लिए उठ जाइए; दुष्ट विश्वासघातियों पर कोई कृपा न कीजिए. |
| BSB 6 They return in the evening, snarling like dogs and prowling around the city. | HINCV 6 वे संध्या को लौटते, कुत्तों के समान चिल्लाते, और नगर में घूमते रहते हैं. |
| BSB 7 See what they spew from their mouths—sharp words from their lips: “For who can hear us?” | HINCV 7 आप देखिए कि वे अपने मुंह से क्या-क्या उगल रहे हैं, उनके होंठों में से तलवार बाहर आती है, तब वे कहते हैं, “कौन सुन सकता है हमें?” |
| BSB 8 But You, O LORD, laugh at them; You scoff at all the nations. | HINCV 8 किंतु, याहवेह, आप उन पर हंसते हैं; ये सारे राष्ट्र आपके उपहास के विषय हैं. |
| BSB 9 I will keep watch for You, O my strength, because You, O God, are my fortress. | HINCV 9 मेरी शक्ति, मुझे आपकी ही प्रतीक्षा है; मेरे परमेश्वर, आप मेरे आश्रय-स्थल हैं, |
| BSB 10 My God of loving devotion will come to meet me; God will let me stare down my foes. | HINCV 10 आप मेरे प्रेममय परमेश्वर हैं. परमेश्वर मेरे आगे-आगे जाएंगे, तब मैं अपने निंदकों के ऊपर संतोष के साथ व्यंग्य पूर्ण दृष्टि डाल सकूंगा. |
| BSB 11 Do not kill them, or my people will forget. Scatter them by Your power, and bring them down, O Lord, our shield. | HINCV 11 किंतु मेरे प्रभु, मेरी ढाल, उनकी हत्या न कीजिए, अन्यथा मेरी प्रजा उन्हें भूल जाएगी. अपने सामर्थ्य में उन्हें तितर-बितर भटकाने के लिए छोड़ दीजिए, कि उनमें मनोबल ही शेष न रह जाए. |
| BSB 12 By the sins of their mouths and the words of their lips, let them be trapped in their pride, in the curses and lies they utter. | HINCV 12 उनके मुख के वचन द्वारा किए गए पापों के कारण, उनके होंठों द्वारा किए गए अनाचार के लिए तथा उनके द्वारा दिए गए शाप तथा झूठाचार के कारण, उन्हें अपने ही अहंकार में फंस जाने दीजिए. |
| BSB 13 Consume them in wrath; consume them till they are no more, so it may be known to the ends of the earth that God rules over Jacob. Selah | HINCV 13 उन्हें अपनी क्रोध अग्नि में भस्म कर दीजिए, उन्हें इस प्रकार भस्म कीजिए, कि उनका कुछ भी शेष न रह जाए. तब यह पृथ्वी की छोर तक सर्वविदित बातें हो जाएगी, कि परमेश्वर ही वस्तुतः याकोब के शासक हैं. |
| BSB 14 They return in the evening, snarling like dogs and prowling around the city. | HINCV 14 वे संध्या को लौटते, कुत्तों के समान चिल्लाते और नगर में घूमते रहते हैं. |
| BSB 15 They scavenge for food, and growl if they are not satisfied. | HINCV 15 वे भोजन की खोज में घूमते रहते हैं और संतोष न होने पर सियारों जैसे चिल्लाने लगते हैं. |
| BSB 16 But I will sing of Your strength and proclaim Your loving devotion in the morning. For You are my fortress, my refuge in times of trouble. | HINCV 16 किंतु मैं आपकी सामर्थ्य का गुणगान करूंगा, प्रातःकाल मेरे गीत का विषय होगा आपका करुणा-प्रेम क्योंकि मेरा दृढ़ आश्रय-स्थल आप हैं, संकट काल में शरण स्थल हैं. |
| BSB 17 To You, O my strength, I sing praises, for You, O God, are my fortress, my God of loving devotion. | HINCV 17 मेरा बल, मैं आपका गुणगान करता हूं; परमेश्वर, आप मेरे आश्रय-स्थल हैं, आप ही करुणा-प्रेममय मेरे परमेश्वर हैं. |
Questions about Psalms 59? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.