Psalms 81

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. According to Gittith. Of Asaph. Sing for joy to God our strength; make a joyful noise to the God of Jacob.

HINCV

1 परमेश्वर के लिए, जो हमारा बल हैं, आनंद के साथ गाओ; याकोब के परमेश्वर के लिए उच्च स्वरनाद करो!

BSB

2 Lift up a song, strike the tambourine, play the sweet-sounding harp and lyre.

HINCV

2 संगीत प्रारंभ हो, किन्‍नोर के साथ नेबेल के वादन से, मधुर ध्वनि उत्पन्‍न की जाए.

BSB

3 Sound the ram’s horn at the New Moon, and at the full moon on the day of our Feast.

HINCV

3 नवचंद्र के अवसर पर शोफ़ार बजाओ, वैसे ही पूर्णिमा के अवसर पर, जब हमारा उत्सव होता है;

BSB

4 For this is a statute for Israel, an ordinance of the God of Jacob.

HINCV

4 इस्राएल के लिए यह विधि है, यह याकोब के परमेश्वर का नियम है.

BSB

5 He ordained it as a testimony for Joseph when he went out over the land of Egypt, where I heard an unfamiliar language:

HINCV

5 जब परमेश्वर मिस्र देश के विरुद्ध प्रतिकार के लिए कटिबद्ध हुए, उन्होंने इसे योसेफ़ के लिए अधिनियम स्वरूप बसा दिया. जहां हमने वह भाषा सुनी, जो हमारी समझ से परे थी:

BSB

6 “I relieved his shoulder of the burden; his hands were freed from the basket.

HINCV

6 “प्रभु ने कहा, मैंने उनके कांधों से बोझ उतार दिया; टोकरी ढोने के कार्य से वे स्वतंत्र हो गए.

BSB

7 You called out in distress, and I rescued you; I answered you from the cloud of thunder; I tested you at the waters of Meribah. Selah

HINCV

7 जब तुम पर संकट का अवसर आया, तुमने मुझे पुकारा और मैंने तुम्हें छुड़ा लिया, मेघ गरजना में से मैंने तुम्हें उत्तर दिया; मेरिबाह जल पर मैंने तुम्हारी परीक्षा ली.

BSB

8 Hear, O My people, and I will warn you: O Israel, if only you would listen to Me!

HINCV

8 मेरी प्रजा, मेरी सुनो, कि मैं तुम्हें चिता सकूं, इस्राएल, यदि तुम मात्र मेरी ओर ध्यान दे सको!

BSB

9 There must be no strange god among you, nor shall you bow to a foreign god.

HINCV

9 तुम्हारे मध्य वे देवता न पाए जाएं, जो वस्तुतः अनुपयुक्त हैं; तुम उन देवताओं की वंदना न करना.

BSB

10 I am the LORD your God, who brought you up out of Egypt. Open wide your mouth, and I will fill it.

HINCV

10 मैं, याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें मिस्र देश से छुड़ाकर लाया हूं. तुम अपना मुख पूरा-पूरा खोलो कि मैं उसे भर दूं.

BSB

11 But My people would not listen to Me, and Israel would not obey Me.

HINCV

11 “किंतु मेरी प्रजा ने मेरी नहीं सुनी; इस्राएल ने मेरी आज्ञा नहीं मानी.

BSB

12 So I gave them up to their stubborn hearts to follow their own devices.

HINCV

12 तब मैंने उसे उसी के हठीले हृदय के अधीन छोड़ दिया, कि वह अपनी ही युक्तियों की पूर्ति करती रहे.

BSB

13 If only My people would listen to Me, if Israel would follow My ways,

HINCV

13 “यदि मेरी प्रजा मात्र मेरी आज्ञा का पालन कर ले, यदि इस्राएल मेरी शिक्षा का पालन कर ले,

BSB

14 how soon I would subdue their enemies and turn My hand against their foes!

HINCV

14 शीघ्र मैं उसके शत्रुओं का पीछा करूंगा, और उसके शत्रुओं पर मेरा प्रहार होगा!

BSB

15 Those who hate the LORD would feign obedience, and their doom would last forever.

HINCV

15 जो याहवेह से घृणा करते हैं, वे आज्ञाकारिता का दिखावा करेंगे और उनको बड़ा दंड होगा.

BSB

16 But I would feed you the finest wheat; with honey from the rock I would satisfy you.”

HINCV

16 किंतु तुम्हारा आहार होगा सर्वोत्तम गेहूं; मैं तुम्हें चट्टान के उत्कृष्ट मधु से तृप्‍त करूंगा.”

Questions about Psalms 81? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.