Psalms 83

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A song. A Psalm of Asaph. O God, be not silent; be not speechless; be not still, O God.

HINIRV

1 हे परमेश्वर मौन न रह; हे परमेश्वर चुप न रह, और न शान्त रह!

BSB

2 See how Your enemies rage, how Your foes have reared their heads.

HINIRV

2 क्योंकि देख तेरे शत्रु धूम मचा रहे हैं; और तेरे बैरियों ने सिर उठाया है।

BSB

3 With cunning they scheme against Your people and conspire against those You cherish,

HINIRV

3 वे चतुराई से तेरी प्रजा की हानि की सम्मति करते, और तेरे रक्षित लोगों के विरुद्ध युक्तियाँ निकालते हैं।

BSB

4 saying, “Come, let us erase them as a nation; may the name of Israel be remembered no more.”

HINIRV

4 उन्होंने कहा, “आओ, हम उनका ऐसा नाश करें कि राज्य भी मिट जाए; और इस्राएल का नाम आगे को स्मरण न रहे।”

BSB

5 For with one mind they plot together; they form an alliance against You—

HINIRV

5 उन्होंने एक मन होकर युक्ति निकाली है, और तेरे ही विरुद्ध वाचा बाँधी है।

BSB

6 the tents of Edom and the Ishmaelites, of Moab and the Hagrites,

HINIRV

6 ये तो एदोम के तम्बूवाले और इश्माएली, मोआबी और हग्री,

BSB

7 of Gebal, Ammon, and Amalek, of Philistia with the people of Tyre.

HINIRV

7 गबाली, अम्मोनी, अमालेकी, और सोर समेत पलिश्ती हैं।

BSB

8 Even Assyria has joined them, lending strength to the sons of Lot. Selah

HINIRV

8 इनके संग अश्शूरी भी मिल गए हैं; उनसे भी लूतवंशियों को सहारा मिला है। (सेला)

BSB

9 Do to them as You did to Midian, as to Sisera and Jabin at the River Kishon,

HINIRV

9 इनसे ऐसा कर जैसा मिद्यानियों से, और कीशोन नाले में सीसरा और याबीन से किया था,

BSB

10 who perished at Endor and became like dung on the ground.

HINIRV

10 वे एनदोर में नाश हुए, और भूमि के लिये खाद बन गए।

BSB

11 Make their nobles like Oreb and Zeeb, and all their princes like Zebah and Zalmunna,

HINIRV

11 इनके रईसों को ओरेब और जेब सरीखे, और इनके सब प्रधानों को जेबह और सल्मुन्ना के समान कर दे,

BSB

12 who said, “Let us possess for ourselves the pastures of God.”

HINIRV

12 जिन्होंने कहा था, “हम परमेश्वर की चराइयों के अधिकारी आप ही हो जाएँ।”

BSB

13 Make them like tumbleweed, O my God, like chaff before the wind.

HINIRV

13 हे मेरे परमेश्वर इनको बवंडर की धूलि, या पवन से उड़ाए हुए भूसे के समान कर दे।

BSB

14 As fire consumes a forest, as a flame sets the mountains ablaze,

HINIRV

14 उस आग के समान जो वन को भस्म करती है, और उस लौ के समान जो पहाड़ों को जला देती है,

BSB

15 so pursue them with Your tempest, and terrify them with Your storm.

HINIRV

15 तू इन्हें अपनी आँधी से भगा दे, और अपने बवंडर से घबरा दे!

BSB

16 Cover their faces with shame, that they may seek Your name, O LORD.

HINIRV

16 इनके मुँह को अति लज्जित कर, कि हे यहोवा ये तेरे नाम को ढूँढ़ें।

BSB

17 May they be ever ashamed and terrified; may they perish in disgrace.

HINIRV

17 ये सदा के लिये लज्जित और घबराए रहें, इनके मुँह काले हों, और इनका नाश हो जाए,

BSB

18 May they know that You alone, whose name is the LORD, are Most High over all the earth.

HINIRV

18 जिससे ये जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है।

Questions about Psalms 83? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.