Psalms 83

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A song. A Psalm of Asaph. O God, be not silent; be not speechless; be not still, O God.

HINCV

1 परमेश्वर, शांत न रहिए; न हमारी उपेक्षा कीजिए, और न निष्क्रिय बैठिए, परमेश्वर,

BSB

2 See how Your enemies rage, how Your foes have reared their heads.

HINCV

2 देखिए, आपके शत्रुओं में कैसी हलचल हो रही है, कैसे वे सिर उठा रहे हैं.

BSB

3 With cunning they scheme against Your people and conspire against those You cherish,

HINCV

3 वे आपकी प्रजा के विरुद्ध चतुराई से बुरी युक्ति रच रहे हैं; वे आपके प्रियों के विरुद्ध परस्पर सम्मति कर रहे हैं.

BSB

4 saying, “Come, let us erase them as a nation; may the name of Israel be remembered no more.”

HINCV

4 वे कहते हैं, “आओ, हम इस संपूर्ण राष्ट्र को ही नष्ट कर दें, यहां तक कि इस्राएल राष्ट्र का नाम ही शेष न रहे.”

BSB

5 For with one mind they plot together; they form an alliance against You—

HINCV

5 वे एकजुट होकर, एकचित्त युक्ति रच रहे हैं; वे सब आपके विरुद्ध संगठित हो गए हैं—

BSB

6 the tents of Edom and the Ishmaelites, of Moab and the Hagrites,

HINCV

6 एदोम तथा इशमाएलियों के मंडप, मोआब और हग्रियों के वंशज,

BSB

7 of Gebal, Ammon, and Amalek, of Philistia with the people of Tyre.

HINCV

7 गेबल, अम्मोन तथा अमालेक, फिलिस्ती तथा सोर के निवासी.

BSB

8 Even Assyria has joined them, lending strength to the sons of Lot. Selah

HINCV

8 यहां तक कि अश्शूरी भी उनके साथ सम्मिलित हो गए हैं कि लोत के वंशजों की सेना को सशक्त बनाएं.

BSB

9 Do to them as You did to Midian, as to Sisera and Jabin at the River Kishon,

HINCV

9 उनके साथ आप वही कीजिए, जो आपने मिदियान के साथ किया था, जो आपने सीसरा के साथ किया था, जो आपने कीशोन नदी पर याबीन के साथ किया था,

BSB

10 who perished at Endor and became like dung on the ground.

HINCV

10 जिनका विनाश एन-दोर में हुआ, जो भूमि पर पड़े गोबर जैसे हो गए थे.

BSB

11 Make their nobles like Oreb and Zeeb, and all their princes like Zebah and Zalmunna,

HINCV

11 उनके रईसों को ओरेब तथा ज़ेब समान, तथा उनके न्यायियों को ज़ेबह तथा ज़लमुन्‍ना समान बना दीजिए,

BSB

12 who said, “Let us possess for ourselves the pastures of God.”

HINCV

12 जिन्होंने कहा था, “चलो, हम परमेश्वर की चराइयों के अधिकारी बन जाए.”

BSB

13 Make them like tumbleweed, O my God, like chaff before the wind.

HINCV

13 मेरे परमेश्वर उन्हें बवंडर में उड़ती धूल समान, पवन में उड़ते भूसे समान बना दीजिए.

BSB

14 As fire consumes a forest, as a flame sets the mountains ablaze,

HINCV

14 जैसे अग्नि वन को निगल जाती है अथवा जैसे चिंगारी पर्वत को ज्वालामय कर देती है,

BSB

15 so pursue them with Your tempest, and terrify them with Your storm.

HINCV

15 उसी प्रकार अपनी आंधी से उनका पीछा कीजिए तथा अपने तूफान से उन्हें घबरा दीजिए.

BSB

16 Cover their faces with shame, that they may seek Your name, O LORD.

HINCV

16 वे लज्जा में डूब जाएं, कि याहवेह, लोग आपकी महिमा की खोज करने लगें.

BSB

17 May they be ever ashamed and terrified; may they perish in disgrace.

HINCV

17 वे सदा के लिए लज्जित तथा भयभीत हो जाएं; अपमान में ही उनकी मृत्यु हो.

BSB

18 May they know that You alone, whose name is the LORD, are Most High over all the earth.

HINCV

18 वे यह जान लें कि आप, जिनका नाम याहवेह है, मात्र आप ही समस्त पृथ्वी पर सर्वोच्च हैं.

Questions about Psalms 83? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.