Psalms 84

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. According to Gittith. A Psalm of the sons of Korah. How lovely is Your dwelling place, O LORD of Hosts!

HINCV

1 सर्वशक्तिमान याहवेह, कैसा मनोरम है आपका निवास स्थान!

BSB

2 My soul longs, even faints, for the courts of the LORD; my heart and my flesh cry out for the living God.

HINCV

2 मेरे प्राण याहवेह के आंगनों की उत्कट अभिलाषा करते हुए मूर्छित तक हो जाते हैं; मेरा हृदय तथा मेरी देह जीवन्त परमेश्वर का स्तवन करने लगती है.

BSB

3 Even the sparrow has found a home, and the swallow a nest for herself, where she places her young near Your altars, O LORD of Hosts, my King and my God.

HINCV

3 सर्वशक्तिमान याहवेह, मेरे राजा, मेरे परमेश्वर, आपकी वेदी के निकट ही गौरैयों को आवास, तथा अबाबील को अपने बच्चों को रखने के लिए, घोसले के लिए, स्थान प्राप्‍त हो गया है.

BSB

4 How blessed are those who dwell in Your house! They are ever praising You. Selah

HINCV

4 धन्य होते हैं वे, जो आपके आवास में निवास करते हैं; वे निरंतर आपका स्तवन करते रहते हैं.

BSB

5 Blessed are those whose strength is in You, whose hearts are set on pilgrimage.

HINCV

5 धन्य होते हैं वे, जिनकी शक्ति के स्रोत आप हैं, जिनके हृदय में ज़ियोन का राजमार्ग हैं.

BSB

6 As they pass through the Valley of Baca, they make it a place of springs; even the autumn rain covers it with pools.

HINCV

6 जब वे बाका घाटी में से होकर आगे बढ़ते हैं, उसमें झरने फूट पड़ते हैं; शरदकालीन वर्षा से जलाशय भर जाते हैं. शरदकालीन वृष्टि उस क्षेत्र को आशीषों से भरपूर कर देती है.

BSB

7 They go from strength to strength, until each appears before God in Zion.

HINCV

7 तब तक उनके बल उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाती है, जब तक फिर ज़ियोन पहुंचकर उनमें से हर एक परमेश्वर के सामने उपस्थित हो जायें.

BSB

8 O LORD God of Hosts, hear my prayer; give ear, O God of Jacob. Selah

HINCV

8 याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुनिए; याकोब के परमेश्वर, मेरी सुनिए.

BSB

9 Take notice of our shield, O God, and look with favor on the face of Your anointed.

HINCV

9 परमेश्वर, हमारी ढाल पर दृष्टि कीजिए; अपने अभिषिक्त पर कृपादृष्टि कीजिए.

BSB

10 For better is one day in Your courts than a thousand elsewhere. I would rather be a doorkeeper in the house of my God than dwell in the tents of the wicked.

HINCV

10 आपके परिसर में एक दिन, अन्यत्र के हजार दिनों से उत्तमतर है; दुष्टों के मंडप में निवास की अपेक्षा मैं, आपके भवन का द्वारपाल होना उपयुक्त समझता हूं.

BSB

11 For the LORD God is a sun and a shield; the LORD gives grace and glory; He withholds no good thing from those who walk with integrity.

HINCV

11 मेरे लिए याहवेह परमेश्वर सूर्य एवं ढाल हैं; महिमा एवं सम्मान याहवेह ही के अनुग्रह हैं; निष्कलंक पुरुष को वह किसी भी उत्तम वस्तु से रोक कर नहीं रखते.

BSB

12 O LORD of Hosts, how blessed is the man who trusts in You!

HINCV

12 सर्वशक्तिमान याहवेह, धन्य होता है वह, जिसने आप पर भरोसा रखा है.

Questions about Psalms 84? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.