Romans 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 What then shall we say? Shall we continue in sin so that grace may increase?

HINIRV

1 तो हम क्या कहें? क्या हम पाप करते रहें कि अनुग्रह बहुत हो?

BSB

2 Certainly not! How can we who died to sin live in it any longer?

HINIRV

2 कदापि नहीं! हम जब पाप के लिये मर गए तो फिर आगे को उसमें कैसे जीवन बिताएँ?

BSB

3 Or aren’t you aware that all of us who were baptized into Christ Jesus were baptized into His death?

HINIRV

3 क्या तुम नहीं जानते कि हम सब जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उसकी मृत्यु का बपतिस्मा लिया?

BSB

4 We were therefore buried with Him through baptism into death, in order that, just as Christ was raised from the dead through the glory of the Father, we too may walk in newness of life.

HINIRV

4 इसलिए उस मृत्यु का बपतिस्मा पाने से हम उसके साथ गाड़े गए, ताकि जैसे मसीह पिता की महिमा के द्वारा मरे हुओं में से जिलाया गया, वैसे ही हम भी नये जीवन के अनुसार चाल चलें।

BSB

5 For if we have been united with Him like this in His death, we will certainly also be united with Him in His resurrection.

HINIRV

5 क्योंकि यदि हम उसकी मृत्यु की समानता में उसके साथ जुट गए हैं, तो निश्चय उसके जी उठने की समानता में भी जुट जाएँगे।

BSB

6 We know that our old self was crucified with Him so that the body of sin might be rendered powerless, that we should no longer be slaves to sin.

HINIRV

6 क्योंकि हम जानते हैं कि हमारा पुराना मनुष्यत्व उसके साथ क्रूस पर चढ़ाया गया, ताकि पाप का शरीर नाश हो जाए, ताकि हम आगे को पाप के दासत्व में न रहें।

BSB

7 For anyone who has died has been freed from sin.

HINIRV

7 क्योंकि जो मर गया, वह पाप से मुक्त हो गया है।

BSB

8 Now if we died with Christ, we believe that we will also live with Him.

HINIRV

8 इसलिए यदि हम मसीह के साथ मर गए, तो हमारा विश्वास यह है कि उसके साथ जीएँगे भी,

BSB

9 For we know that since Christ was raised from the dead, He cannot die again; death no longer has dominion over Him.

HINIRV

9 क्योंकि हम जानते है कि मसीह मरे हुओं में से जी उठा और फिर कभी नहीं मरेगा। मृत्यु उस पर प्रभुता नहीं करती।

BSB

10 The death He died, He died to sin once for all; but the life He lives, He lives to God.

HINIRV

10 क्योंकि वह जो मर गया तो पाप के लिये एक ही बार मर गया; परन्तु जो जीवित है, तो परमेश्वर के लिये जीवित है।

BSB

11 So you too must count yourselves dead to sin, but alive to God in Christ Jesus.

HINIRV

11 ऐसे ही तुम भी अपने आपको पाप के लिये तो मरा, परन्तु परमेश्वर के लिये मसीह यीशु में जीवित समझो।

BSB

12 Therefore do not let sin reign in your mortal body so that you obey its desires.

HINIRV

12 इसलिए पाप तुम्हारे नाशवान शरीर में राज्य न करे, कि तुम उसकी लालसाओं के अधीन रहो।

BSB

13 Do not present the parts of your body to sin as instruments of wickedness, but present yourselves to God as those who have been brought from death to life; and present the parts of your body to Him as instruments of righteousness.

HINIRV

13 और न अपने अंगों को अधर्म के हथियार होने के लिये पाप को सौंपो, पर अपने आपको मरे हुओं में से जी उठा हुआ जानकर परमेश्वर को सौंपो, और अपने अंगों को धार्मिकता के हथियार होने के लिये परमेश्वर को सौंपो।

BSB

14 For sin shall not be your master, because you are not under law, but under grace.

HINIRV

14 तब तुम पर पाप की प्रभुता न होगी, क्योंकि तुम व्यवस्था के अधीन नहीं वरन् अनुग्रह के अधीन हो।

BSB

15 What then? Shall we sin because we are not under law, but under grace? Certainly not!

HINIRV

15 तो क्या हुआ? क्या हम इसलिए पाप करें कि हम व्यवस्था के अधीन नहीं वरन् अनुग्रह के अधीन हैं? कदापि नहीं!

BSB

16 Do you not know that when you offer yourselves as obedient slaves, you are slaves to the one you obey, whether you are slaves to sin leading to death, or to obedience leading to righteousness?

HINIRV

16 क्या तुम नहीं जानते कि जिसकी आज्ञा मानने के लिये तुम अपने आपको दासों के समान सौंप देते हो उसी के दास हो: चाहे पाप के, जिसका अन्त मृत्यु है, चाहे आज्ञा मानने के, जिसका अन्त धार्मिकता है?

BSB

17 But thanks be to God that, though you once were slaves to sin, you wholeheartedly obeyed the form of teaching to which you were committed.

HINIRV

17 परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, कि तुम जो पाप के दास थे अब मन से उस उपदेश के माननेवाले हो गए, जिसके साँचे में ढाले गए थे,

BSB

18 You have been set free from sin and have become slaves to righteousness.

HINIRV

18 और पाप से छुड़ाए जाकर धार्मिकता के दास हो गए।

BSB

19 I am speaking in human terms because of the weakness of your flesh. Just as you used to offer the parts of your body in slavery to impurity and to escalating wickedness, so now offer them in slavery to righteousness leading to holiness.

HINIRV

19 मैं तुम्हारी शारीरिक दुर्बलता के कारण मनुष्यों की रीति पर कहता हूँ। जैसे तुम ने अपने अंगों को अशुद्धता और कुकर्म के दास करके सौंपा था, वैसे ही अब अपने अंगों को पवित्रता के लिये धार्मिकता के दास करके सौंप दो।

BSB

20 For when you were slaves to sin, you were free of obligation to righteousness.

HINIRV

20 जब तुम पाप के दास थे, तो धार्मिकता की ओर से स्वतंत्र थे।

BSB

21 What fruit did you reap at that time from the things of which you are now ashamed? The outcome of those things is death.

HINIRV

21 तो जिन बातों से अब तुम लज्जित होते हो, उनसे उस समय तुम क्या फल पाते थे? क्योंकि उनका अन्त तो मृत्यु है।

BSB

22 But now that you have been set free from sin and have become slaves to God, the fruit you reap leads to holiness, and the outcome is eternal life.

HINIRV

22 परन्तु अब पाप से स्वतंत्र होकर और परमेश्वर के दास बनकर तुम को फल मिला जिससे पवित्रता प्राप्त होती है, और उसका अन्त अनन्त जीवन है।

BSB

23 For the wages of sin is death, but the gift of God is eternal life in Christ Jesus our Lord.

HINIRV

23 क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है।

Questions about Romans 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.