Song of Solomon 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is Solomon’s Song of Songs. | HINCV 1 शलोमोन द्वारा रचित गीतों का गीत. |
| BSB 2 Let him kiss me with the kisses of his mouth! For your love is more delightful than wine. | HINCV 2 वह अपने मुख के चुम्बनों से मेरा चुंबन करे! क्योंकि तुम्हारा प्रेम दाखमधु से उत्तम है. |
| BSB 3 The fragrance of your perfume is pleasing; your name is like perfume poured out. No wonder the maidens adore you. | HINCV 3 तुम्हारे विभिन्न ईत्रों की सुगंध सुखद है, तुम्हारा नाम उण्डेले हुए इत्र के समान है; इसलिये आश्चर्य नहीं कि तुम कन्याओं के आकर्षण का केंद्र हो. |
| BSB 4 Take me away with you—let us hurry! May the king bring me to his chambers. We will rejoice and delight in you; we will praise your love more than wine. It is only right that they adore you. | HINCV 4 मुझे अपने पास ले लो कि हम दोनों दूर चले जाएं! राजा मुझे अपने कमरों में ले आए हैं. हम तुममें आनंदित हो मगन होंगी; हम दाखमधु से ज्यादा तुम्हारे प्रेम का गुणगान करेंगी. ठीक ही है तुम्हारे प्रति उनका आकर्षण. |
| BSB 5 I am dark, yet lovely, O daughters of Jerusalem, like the tents of Kedar, like the curtains of Solomon. | HINCV 5 मेरा रंग सांवला तो अवश्य है, मगर मैं सुंदर हूं, येरूशलेम की कन्याओ, केदार के तंबुओं के समान, शलोमोन के पर्दों के समान. |
| BSB 6 Do not stare because I am dark, for the sun has gazed upon me. My mother’s sons were angry with me; they made me a keeper of the vineyards, but my own vineyard I have neglected. | HINCV 6 मुझे इस तरह से न देखो कि मैं सांवली हूं, यह तो धूप में झुलसने से हुआ है. मेरी माता के पुत्र मुझ पर गुस्सा हो गए; उन्होंने मुझे अंगूर के बगीचे की देखरेख की जवाबदारी सौंप दी, मगर मैं खुद ही अपने अंगूर के बगीचे का ध्यान न रख सकी. |
| BSB 7 Tell me, O one I love, where do you pasture your sheep? Where do you rest them at midday? Why should I be like a veiled woman beside the flocks of your companions? | HINCV 7 मेरे प्राणप्रिय, मुझे यह तो बता दो, कहां हैं वे चरागाह, जहां तुम अपनी भेड़-बकरियां चराते हो, वह कौन सी जगह है जहां तुम दोपहर में उन्हें आराम के लिए बैठा देते हो? क्योंकि मैं तुम्हारे साथियों की भेड़-बकरियों के पास उसके समान क्यों बनूं, जो अपना मुंह छिपाए रखती है? |
| BSB 8 If you do not know, O fairest of women, follow the tracks of the flock, and graze your young goats near the tents of the shepherds. | HINCV 8 स्त्रियों में परम सुंदरी, यदि स्वयं तुम्हें ही यह मालूम नहीं है, भेड़-बकरियों के पांव के निशानों पर चलती जाओ और अपने मेमनों को चरवाहों के तंबुओं के पास चराओ. |
| BSB 9 I compare you, my darling, to a mare among Pharaoh’s chariots. | HINCV 9 मेरी प्रियतमा, मेरे लिए तुम वैसी ही हो, जैसी फ़रोह के रथों के बीच मेरी घोड़ी. |
| BSB 10 Your cheeks are beautiful with ornaments, your neck with strings of jewels. | HINCV 10 गहनों के साथ तुम्हारे गाल क्या ही सुंदर लगते हैं, वैसे ही हीरों के हार के साथ तुम्हारी गर्दन. |
| BSB 11 We will make you ornaments of gold, studded with beads of silver. | HINCV 11 हम तुम्हारे लिए ऐसे गहने गढ़ेंगे, जो चांदी में जड़े हुए सोने के होंगे. |
| BSB 12 While the king was at his table, my perfume spread its fragrance. | HINCV 12 जब महाराज बैठे हुए थे, मेरा इत्र अपनी खुशबू फैला रहा था. |
| BSB 13 My beloved is to me a sachet of myrrh resting between my breasts. | HINCV 13 मेरा प्रियतम मेरे लिए उस गन्धरस की थैली है, जो सारी रात मेरे स्तनों के बीच रहती है. |
| BSB 14 My beloved is to me a cluster of henna blossoms in the vineyards of En-gedi. | HINCV 14 मेरा प्रियतम मेरे लिए मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एन-गेदी के अंगूरों के बगीचों में पाए जाते हैं. |
| BSB 15 How beautiful you are, my darling! Oh, how very beautiful! Your eyes are like doves. | HINCV 15 मेरी प्रियतमा, कितनी सुंदर हो तुम! ओह, तुम वास्तव में कितनी सुंदर हो! तुम्हारी आंखें कबूतरी के समान हैं. |
| BSB 16 How handsome you are, my beloved! Oh, how delightful! The soft grass is our bed. | HINCV 16 कितने सुंदर लगते हो, तुम, मेरे प्रियतम! तथा आनन्द-दायक भी! वास्तव में कितना भव्य है हमारा बिछौना. |
| BSB 17 The beams of our house are cedars; our rafters are fragrant firs. | HINCV 17 हमारे घरों की धरनें देवदार की हैं; तथा छतें सनोवर की. |
Questions about Song of Solomon 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.