Song of Solomon 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 I am a rose of Sharon, a lily of the valley.

HINCV

1 मैं शारोन का गुलाब हूं, घाटियों की कुमुदिनी.

BSB

2 Like a lily among the thorns is my darling among the maidens.

HINCV

2 कन्याओं के बीच मेरी प्रिया कांटों के बीच कुमुदिनी के समान है.

BSB

3 Like an apple tree among the trees of the forest is my beloved among the young men. I delight to sit in his shade, and his fruit is sweet to my taste.

HINCV

3 मेरा प्रियतम जवानों के बीच वैसा ही लगता है, जैसा जंगली पेड़ों के बीच एक सेब का पेड़. उसकी छाया में मेरा बैठना सुखद अनुभव था, मीठा था उसके फल का स्वाद.

BSB

4 He has brought me to the house of wine, and his banner over me is love.

HINCV

4 वह मुझे अपने महाभोज के कमरे में ले आया, तथा प्रेम ही मुझ पर उसका झंडा है.

BSB

5 Sustain me with raisins; refresh me with apples, for I am faint with love.

HINCV

5 अंगूर की टिकियों से मुझमें बल भर दो, सेब खिलाकर मुझमें नई ताज़गी भर दो, क्योंकि मुझे प्रेम रोग हो गया है.

BSB

6 His left hand is under my head, and his right arm embraces me.

HINCV

6 उसका बायां हाथ मेरे सिर के नीचे हो, तथा दाएं हाथ से वह मेरा आलिंगन करे.

BSB

7 O daughters of Jerusalem, I adjure you by the gazelles and does of the field: Do not arouse or awaken love until the time is right.

HINCV

7 येरूशलेम की कन्याओ, तुम्हें मैदान के हिरणों तथा हिरणियों की शपथ, मुझको वचन दो, जब तक सही समय न आए, मेरे प्रेम को न जगाना.

BSB

8 Listen! My beloved approaches. Look! Here he comes, leaping across the mountains, bounding over the hills.

HINCV

8 सुनो-सुनो! मेरा प्रियतम आ रहा है, पर्वतों को पार कर, पहाड़ियों पर उछलते हुए.

BSB

9 My beloved is like a gazelle or a young stag. Look, he stands behind our wall, gazing through the windows, peering through the lattice.

HINCV

9 मेरा प्रियतम एक चिंकारे अथवा एक हिरण के समान है. वह देखो, वह हमारी दीवार के पीछे ही खड़ा है, वह खिड़कियों में से देख रहा है, वह जाली में से झांक रहा है.

BSB

10 My beloved calls to me, “Arise, my darling. Come away with me, my beautiful one.

HINCV

10 इसके उत्तर में मेरे प्रियतम ने मुझसे कहा, “उठो, मेरी प्रियतमा, मेरी सुंदरी, मेरे साथ चलो.

BSB

11 For now the winter is past; the rain is over and gone.

HINCV

11 क्योंकि देख लो! जाड़ा जा रहा है; वर्षा ऋतु भी हो चुकी है.

BSB

12 The flowers have appeared in the countryside; the season of singing has come, and the cooing of turtledoves is heard in our land.

HINCV

12 देश में फूल खिल चुके हैं; गुनगुनाने का समय आ चुका है, हमारे देश में कबूतरों का गीत सुनाई देने लगा है.

BSB

13 The fig tree ripens its figs; the blossoming vines spread their fragrance. Arise, come away, my darling; come away with me, my beautiful one.”

HINCV

13 अंजीर के पेड़ में अंजीर पक चुके हैं; लताओं पर खिले फूल सुगंध फैला रहे हैं. उठो, मेरी प्रियतमा; मेरी सुंदरी, मेरे साथ चलो.”

BSB

14 O my dove in the clefts of the rock, in the crevices of the cliff, let me see your face, let me hear your voice; for your voice is sweet, and your countenance is lovely.

HINCV

14 चट्टान की दरारों में, चढ़ाई के रास्ते के गुप्‍त स्थानों में बैठी मेरी कबूतरी, मैं तुम्हारा मुख देखना चाहता हूं, मैं तुम्हारी आवाज सुनना चाहता हूं; क्योंकि मीठी है तुम्हारी आवाज, सुंदर है तुम्हारा मुखमंडल.

BSB

15 Catch for us the foxes—the little foxes that ruin the vineyards—for our vineyards are in bloom.

HINCV

15 हमारे लिए उन लोमड़ियों को पकड़ लो, उन छोटी लोमड़ियों को, जो हमारे अंगूर के बगीचों को नष्ट कर रही हैं, जब हमारे अंगूर के बगीचों में फूल खिल रहे हैं.

BSB

16 My beloved is mine and I am his; he pastures his flock among the lilies.

HINCV

16 मेरा प्रियतम सिर्फ मेरा ही है और मैं उसकी; वह अपनी भेड़-बकरियों को सोसन के फूलों के बीच में चरा रहा है.

BSB

17 Before the day breaks and shadows flee, turn, my beloved, and be like a gazelle or a young stag on the mountains of Bether.

HINCV

17 शाम के आने तक जब छाया मिटने लगती है, मेरे प्रिय, बतेर पहाड़ों पर के हिरण के समान, हां, हिरण के बच्‍चे के समान लौट आओ.

Questions about Song of Solomon 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.