Song of Solomon 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 I am a rose of Sharon, a lily of the valley.

HINIRV

1 मैं शारोन का गुलाब और तराइयों का सोसन फूल हूँ। वर

BSB

2 Like a lily among the thorns is my darling among the maidens.

HINIRV

2 जैसे सोसन फूल कटीले पेड़ों के बीच वैसे ही मेरी प्रिय युवतियों के बीच में है। वधू

BSB

3 Like an apple tree among the trees of the forest is my beloved among the young men. I delight to sit in his shade, and his fruit is sweet to my taste.

HINIRV

3 जैसे सेब का वृक्ष जंगल के वृक्षों के बीच में, वैसे ही मेरा प्रेमी जवानों के बीच में है। मैं उसकी छाया में हर्षित होकर बैठ गई, और उसका फल मुझे खाने में मीठा लगा। (प्रका. 22:1,2)

BSB

4 He has brought me to the house of wine, and his banner over me is love.

HINIRV

4 वह मुझे भोज के घर में ले आया, और उसका जो झण्डा मेरे ऊपर फहराता था वह प्रेम था।

BSB

5 Sustain me with raisins; refresh me with apples, for I am faint with love.

HINIRV

5 मुझे किशमिश खिलाकर सम्भालो, सेब खिलाकर ताजा करो: क्योंकि मैं प्रेम रोगी हूँ।

BSB

6 His left hand is under my head, and his right arm embraces me.

HINIRV

6 काश, उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे होता, और अपने दाहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता!

BSB

7 O daughters of Jerusalem, I adjure you by the gazelles and does of the field: Do not arouse or awaken love until the time is right.

HINIRV

7 हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम से चिकारियों और मैदान की हिरनियों की शपथ धराकर कहती हूँ, कि जब तक वह स्वयं न उठना चाहे, तब तक उसको न उकसाओं न जगाओ। (श्रेष्ठ. 3:5, 8:4) वधू

BSB

8 Listen! My beloved approaches. Look! Here he comes, leaping across the mountains, bounding over the hills.

HINIRV

8 मेरे प्रेमी का शब्द सुन पड़ता है! देखो, वह पहाड़ों पर कूदता और पहाड़ियों को फान्दता हुआ आता है।

BSB

9 My beloved is like a gazelle or a young stag. Look, he stands behind our wall, gazing through the windows, peering through the lattice.

HINIRV

9 मेरा प्रेमी चिकारे या जवान हिरन के समान है । देखो, वह हमारी दीवार के पीछे खड़ा है, और खिड़कियों की ओर ताक रहा है, और झंझरी में से देख रहा है।

BSB

10 My beloved calls to me, “Arise, my darling. Come away with me, my beautiful one.

HINIRV

10 मेरा प्रेमी मुझसे कह रहा है, वर “हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ;

BSB

11 For now the winter is past; the rain is over and gone.

HINIRV

11 क्योंकि देख, सर्दी जाती रही; वर्षा भी हो चुकी और जाती रही है।

BSB

12 The flowers have appeared in the countryside; the season of singing has come, and the cooing of turtledoves is heard in our land.

HINIRV

12 पृथ्वी पर फूल दिखाई देते हैं, चिड़ियों के गाने का समय आ पहुँचा है, और हमारे देश में पिण्डुक का शब्द सुनाई देता है।

BSB

13 The fig tree ripens its figs; the blossoming vines spread their fragrance. Arise, come away, my darling; come away with me, my beautiful one.”

HINIRV

13 अंजीर पकने लगे हैं, और दाखलताएँ फूल रही हैं; वे सुगन्ध दे रही हैं। हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ।

BSB

14 O my dove in the clefts of the rock, in the crevices of the cliff, let me see your face, let me hear your voice; for your voice is sweet, and your countenance is lovely.

HINIRV

14 हे मेरी कबूतरी, पहाड़ की दरारों में और टीलों के कुंज में तेरा मुख मुझे देखने दे, तेरा बोल मुझे सुनने दे, क्योंकि तेरा बोल मीठा, और तेरा मुख अति सुन्दर है।

BSB

15 Catch for us the foxes—the little foxes that ruin the vineyards—for our vineyards are in bloom.

HINIRV

15 जो छोटी लोमड़ियाँ दाख की बारियों को बिगाड़ती हैं, उन्हें पकड़ ले, क्योंकि हमारी दाख की बारियों में फूल लगे हैं।” (भज. 80:8-13, यहे. 13:4) वधू

BSB

16 My beloved is mine and I am his; he pastures his flock among the lilies.

HINIRV

16 मेरा प्रेमी मेरा है और मैं उसकी हूँ, वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच में चराता है ।

BSB

17 Before the day breaks and shadows flee, turn, my beloved, and be like a gazelle or a young stag on the mountains of Bether.

HINIRV

17 जब तक दिन ठंडा न हो और छाया लम्बी होते-होते मिट न जाए, तब तक हे मेरे प्रेमी उस चिकारे या जवान हिरन के समान बन जो बेतेर के पहाड़ों पर फिरता है।

Questions about Song of Solomon 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.