Song of Solomon 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 On my bed at night I sought the one I love; I sought him, but did not find him.

HINIRV

1 रात के समय मैं अपने पलंग पर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ती रही; मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया; (यशा. 3:1)

BSB

2 I will arise now and go about the city, through the streets and squares. I will seek the one I love. So I sought him but did not find him.

HINIRV

2 “मैंने कहा, मैं अब उठकर नगर में, और सड़कों और चौकों में घूमकर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ूगी।” मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया।

BSB

3 I encountered the watchmen on their rounds of the city: “Have you seen the one I love?”

HINIRV

3 जो पहरुए नगर में घूमते थे, वे मुझे मिले, मैंने उनसे पूछा, “क्या तुम ने मेरे प्राणप्रिय को देखा है?”

BSB

4 I had just passed them when I found the one I love. I held him and would not let go until I had brought him to my mother’s house, to the chamber of the one who conceived me.

HINIRV

4 मुझ को उनके पास से आगे बढ़े थोड़े ही देर हुई थी कि मेरा प्राणप्रिय मुझे मिल गया। मैंने उसको पकड़ लिया, और उसको जाने न दिया जब तक उसे अपनी माता के घर अर्थात् अपनी जननी की कोठरी में न ले आई।

BSB

5 O daughters of Jerusalem, I adjure you by the gazelles and does of the field: Do not arouse or awaken love until the time is right.

HINIRV

5 हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम से चिकारियों और मैदान की हिरनियों की शपथ धराकर कहती हूँ, कि जब तक प्रेम आप से न उठे, तब तक उसको न उकसाओं और न जगाओ। वधू

BSB

6 Who is this coming up from the wilderness like a column of smoke, scented with myrrh and frankincense from all the spices of the merchant?

HINIRV

6 यह क्या है जो धुएँ के खम्भे के समान, गन्धरस और लोबान से सुगन्धित, और व्यापारी की सब भाँति की बुकनी लगाए हुए जंगल से निकला आता है?

BSB

7 Behold, it is Solomon’s carriage, escorted by sixty of the mightiest men of Israel.

HINIRV

7 देखो, यह सुलैमान की पालकी है! उसके चारों ओर इस्राएल के शूरवीरों में के साठ वीर हैं।

BSB

8 All are skilled with the sword, experienced in warfare. Each has his sword at his side prepared for the terror of the night.

HINIRV

8 वे सब के सब तलवार बाँधनेवाले और युद्ध विद्या में निपुण हैं। प्रत्येक पुरुष रात के डर से जाँघ पर तलवार लटकाए रहता है।

BSB

9 King Solomon has made his carriage out of the timber of Lebanon.

HINIRV

9 सुलैमान राजा ने अपने लिये लबानोन के काठ की एक बड़ी पालकी बनवा ली।

BSB

10 He has made its posts of silver, its base of gold, its seat of purple fabric. Its interior is inlaid with love by the daughters of Jerusalem.

HINIRV

10 उसने उसके खम्भे चाँदी के, उसका सिरहाना सोने का, और गद्दी बैंगनी रंग की बनवाई है; और उसके भीतरी भाग को यरूशलेम की पुत्रियों की ओर से बड़े प्रेम से जड़ा गया है।

BSB

11 Come out, O daughters of Zion, and gaze at King Solomon, wearing the crown with which his mother crowned him on the day of his wedding—the day of his heart’s rejoicing.

HINIRV

11 हे सिय्योन की पुत्रियों निकलकर सुलैमान राजा पर दृष्टि डालो, देखो, वह वही मुकुट पहने हुए है जिसे उसकी माता ने उसके विवाह के दिन और उसके मन के आनन्द के दिन, उसके सिर पर रखा था।

Questions about Song of Solomon 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.