Song of Solomon 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is Solomon’s Song of Songs.

HINIRV

1 श्रेष्ठगीत जो सुलैमान का है। (1 राजा. 4:32) वधू

BSB

2 Let him kiss me with the kisses of his mouth! For your love is more delightful than wine.

HINIRV

2 तू अपने मुँह के चुम्बनों से मुझे चूमे! क्योंकि तेरा प्रेम दाखमधु से उत्तम है,

BSB

3 The fragrance of your perfume is pleasing; your name is like perfume poured out. No wonder the maidens adore you.

HINIRV

3 तेरे भाँति-भाँति के इत्रों का सुगन्ध उत्तम है, तेरा नाम उण्डेले हुए इत्र के तुल्य है; इसलिए कुमारियाँ तुझ से प्रेम रखती हैं

BSB

4 Take me away with you—let us hurry! May the king bring me to his chambers. We will rejoice and delight in you; we will praise your love more than wine. It is only right that they adore you.

HINIRV

4 मुझे खींच ले; हम तेरे पीछे दौड़ेंगे। राजा मुझे अपने महल में ले आया है। हम तुझ में मगन और आनन्दित होंगे; हम दाखमधु से अधिक तेरे प्रेम की चर्चा करेंगे; वे ठीक ही तुझ से प्रेम रखती हैं। (होशे 11:4, फिलि. 3:1-12, भज. 45:14)

BSB

5 I am dark, yet lovely, O daughters of Jerusalem, like the tents of Kedar, like the curtains of Solomon.

HINIRV

5 हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं काली तो हूँ परन्तु सुन्दर हूँ, केदार के तम्बुओं के और सुलैमान के पर्दों के तुल्य हूँ।

BSB

6 Do not stare because I am dark, for the sun has gazed upon me. My mother’s sons were angry with me; they made me a keeper of the vineyards, but my own vineyard I have neglected.

HINIRV

6 मुझे इसलिए न घूर कि मैं साँवली हूँ, क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। मेरी माता के पुत्र मुझसे अप्रसन्न थे, उन्होंने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; परन्तु मैंने अपनी निज दाख की बारी की रखवाली नहीं की!

BSB

7 Tell me, O one I love, where do you pasture your sheep? Where do you rest them at midday? Why should I be like a veiled woman beside the flocks of your companions?

HINIRV

7 हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़-बकरियाँ कहाँ चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहाँ बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़-बकरियों के पास घूँघट काढ़े हुए भटकती फिरूँ? वर

BSB

8 If you do not know, O fairest of women, follow the tracks of the flock, and graze your young goats near the tents of the shepherds.

HINIRV

8 हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो तो भेड़-बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल और चरावाहों के तम्बुओं के पास, अपनी बकरियों के बच्चों को चरा।

BSB

9 I compare you, my darling, to a mare among Pharaoh’s chariots.

HINIRV

9 हे मेरी प्रिय मैंने तेरी तुलना फ़िरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है। (2 इति. 1:16)

BSB

10 Your cheeks are beautiful with ornaments, your neck with strings of jewels.

HINIRV

10 तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ियों के बीच। वधू

BSB

11 We will make you ornaments of gold, studded with beads of silver.

HINIRV

11 हम तेरे लिये चाँदी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएँगे।

BSB

12 While the king was at his table, my perfume spread its fragrance.

HINIRV

12 जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था मेरी जटामासी की सुगन्ध फैल रही थी।

BSB

13 My beloved is to me a sachet of myrrh resting between my breasts.

HINIRV

13 मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है।

BSB

14 My beloved is to me a cluster of henna blossoms in the vineyards of En-gedi.

HINIRV

14 मेरा प्रेमी मेरे लिये मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एनगदी की दाख की बारियों में होता है। वर

BSB

15 How beautiful you are, my darling! Oh, how very beautiful! Your eyes are like doves.

HINIRV

15 तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; तेरी आँखें कबूतरी की सी हैं। वधू

BSB

16 How handsome you are, my beloved! Oh, how delightful! The soft grass is our bed.

HINIRV

16 हे मेरे प्रिय तू सुन्दर और मनभावना है और हमारा बिछौना भी हरा है;

BSB

17 The beams of our house are cedars; our rafters are fragrant firs.

HINIRV

17 हमारे घर के धरन देवदार हैं और हमारी छत की कड़ियाँ सनोवर हैं।

Questions about Song of Solomon 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.