Titus 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Remind the believers to submit to rulers and authorities, to be obedient and ready for every good work, | HINCV 1 उन्हें याद दिलाओ कि वे हाकिमों तथा अधिकारियों के अधीन रहें, आज्ञाकारी रहें तथा हर एक भले काम के लिए तैयार रहें, |
| BSB 2 to malign no one, and to be peaceable and gentle, showing full consideration to everyone. | HINCV 2 किसी की बुराई न करें, झगड़ालू नहीं, कोमल स्वभाव के हों तथा सबके साथ विनम्र रहें. |
| BSB 3 For at one time we too were foolish, disobedient, misled, and enslaved to all sorts of desires and pleasures—living in malice and envy, being hated and hating one another. | HINCV 3 कभी हम भी निर्बुद्धि, आज्ञा न माननेवाले, गलत, भिन्न-भिन्न प्रकार के सुख-विलास के दास थे; बैरभाव, जलन और घृणा के पात्र के रूप में एक दूसरे के प्रति घृणा में जी रहे थे. |
| BSB 4 But when the kindness of God our Savior and His love for mankind appeared, | HINCV 4 किंतु जब परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता की कृपा तथा मानव जाति के प्रति उनका प्रेम प्रकट हुआ, |
| BSB 5 He saved us, not by the righteous deeds we had done, but according to His mercy, through the washing of new birth and renewal by the Holy Spirit. | HINCV 5 तो उन्होंने हमें उद्धार प्रदान किया—उन कामों के आधार पर नहीं जो हमने धार्मिकता में किए हैं परंतु अपनी ही कृपा के अनुसार नए जन्म के स्नान तथा पवित्र आत्मा के नवीकरण की निष्पत्ति में |
| BSB 6 This is the Spirit He poured out on us abundantly through Jesus Christ our Savior, | HINCV 6 उसी पवित्र आत्मा की पूर्ति में, जो उन्होंने हमारे उद्धारकर्ता मसीह येशु द्वारा बहुतायत में हम पर उंडेल दिया |
| BSB 7 so that, having been justified by His grace, we would become heirs with the hope of eternal life. | HINCV 7 कि उनके अनुग्रह के द्वारा हम धर्मी घोषित किए जाकर अनंत जीवन की आशा के अनुसार वारिस बन जाएं. |
| BSB 8 This saying is trustworthy. And I want you to emphasize these things, so that those who have believed God will take care to devote themselves to good deeds. These things are excellent and profitable for the people. | HINCV 8 ये बात विश्वास करने योग्य हैं. और मैं चाहता हूं कि तुम इन विषयों को निडरता से सिखाओ कि जिन्होंने परमेश्वर में विश्वास किया है, उनके मन उन कामों पर केंद्रित हो जाएं, जो सबके लिए आदर्श और लाभदायक हैं. |
| BSB 9 But avoid foolish controversies, genealogies, arguments, and quarrels about the law, because these things are pointless and worthless. | HINCV 9 मूर्खता भरे विवादों, वंशावली संबंधी झगड़े, व्यवस्था संबंधी वाद-विवाद से दूर रहो क्योंकि ये निष्फल और व्यर्थ हैं. |
| BSB 10 Reject a divisive man after a first and second admonition, | HINCV 10 झगड़ा करनेवाले व्यक्ति को पहली और दूसरी बार चेतावनी देने के बाद उससे किसी भी प्रकार का संबंध न रखो, |
| BSB 11 knowing that such a man is corrupt and sinful; he is self-condemned. | HINCV 11 यह जानते हुए कि ऐसा व्यक्ति भटक गया और पाप में लीन हो गया है. वह अपने ऊपर स्वयं दंड-आज्ञा ठहरा रहा है. |
| BSB 12 As soon as I send Artemas or Tychicus to you, make every effort to come to me at Nicopolis, because I have decided to winter there. | HINCV 12 जब मैं आर्तेमास या तुख़िकस को तुम्हारे पास भेजूं तो जल्द से जल्द मुझसे निकोपोलिस नगर में भेंट करने का प्रयास करना. मैंने जाड़ा वहां बिताने का निर्णय लिया है. |
| BSB 13 Do your best to equip Zenas the lawyer and Apollos, so that they will have everything they need. | HINCV 13 अपोल्लॉस और विधि-विशेषज्ञ ज़ेनॉस की यात्रा में हर प्रकार से सहायता करना कि उन्हें किसी प्रकार की कमी न हो. |
| BSB 14 And our people must also learn to devote themselves to good works in order to meet the pressing needs of others, so that they will not be unfruitful. | HINCV 14 साथी विश्वासी अच्छे कामों में जुट जाना सीखें कि रोज़ की ज़रूरतें पूरी हों और वे निष्फल न हो जाएं. |
| BSB 15 All who are with me send you greetings. Greet those who love us in the faith. Grace be with all of you. | HINCV 15 उनकी ओर से, जो मेरे साथ हैं नमस्कार. तथा जो विश्वास के कारण हमसे प्रेम करते हैं, उनको नमस्कार. तुम सब पर अनुग्रह बना रहे. |
Questions about Titus 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.