Titus 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 But as for you, speak the things that are consistent with sound doctrine.

HINCV

1 किंतु तुम्हारे लिए सही यह है कि तुम ऐसी शिक्षा दो, जो खरे उपदेश के अनुसार है.

BSB

2 Older men are to be temperate, dignified, self-controlled, and sound in faith, love, and perseverance.

HINCV

2 बुज़ुर्ग पुरुष संयमी, सम्मानीय, विवेकशील तथा विश्वास, प्रेम व धीरज में अटल हों.

BSB

3 Older women, likewise, are to be reverent in their behavior, not slanderers or addicted to much wine, but teachers of good.

HINCV

3 इसी प्रकार बुज़ुर्ग स्त्रियां भी सम्मानीय हों. वे न तो दूसरों की बुराई करनेवाली हों और न मदिरा पीने वाली हों, परंतु वे अच्छी बातों की सीखानेवाली हों

BSB

4 In this way they can train the young women to love their husbands and children,

HINCV

4 कि वे युवतियों को प्रेरित करें कि वे अपने पति तथा अपनी संतान से प्रेम करें,

BSB

5 to be self-controlled, pure, managers of their households, kind, and submissive to their own husbands, so that the word of God will not be discredited.

HINCV

5 और वे विवेकशील, पवित्र, सुघड़ गृहणी व सुशील हों और अपने-अपने पति के अधीन रहें, जिससे परमेश्वर के वचन की निंदा न हो.

BSB

6 In the same way, urge the younger men to be self-controlled.

HINCV

6 युवकों को विवेकशील होने के लिए प्रोत्साहित करो.

BSB

7 In everything, show yourself to be an example by doing good works. In your teaching show integrity, dignity,

HINCV

7 हर एक क्षेत्र में तुम भले कामों में आदर्श माने जाओ. सही शिक्षा सच्चाई और गंभीरता में दी जाए.

BSB

8 and wholesome speech that is above reproach, so that anyone who opposes us will be ashamed, having nothing bad to say about us.

HINCV

8 तुम्हारी बातचीत के विषय में कोई बुराई न कर सके कि तुम्हारे विरोधी लज्जित हो जाएं तथा उनके सामने हमारे विरोध में कुछ भी कहने का विषय न रहे.

BSB

9 Slaves are to submit to their own masters in everything, to be well-pleasing, not argumentative,

HINCV

9 दासों को सिखाओ कि हर एक परिस्थिति में वे अपने-अपने स्वामियों के अधीन रहें. वे उन्हें प्रसन्‍न रखें, उनसे वाद-विवाद न करें,

BSB

10 not stealing from them, but showing all good faith, so that in every respect they will adorn the teaching about God our Savior.

HINCV

10 चोरी न करें, किंतु स्वयं को विश्वासयोग्य प्रमाणित करें कि इससे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की शिक्षा की शोभा बन जाए.

BSB

11 For the grace of God has appeared, bringing salvation to everyone.

HINCV

11 सारी मानव जाति के उद्धार के लिए परमेश्वर का अनुग्रह प्रकट हुआ है,

BSB

12 It instructs us to renounce ungodliness and worldly passions, and to live sensible, upright, and godly lives in the present age,

HINCV

12 जिसकी हमारे लिए शिक्षा है कि हम “गलत” कामों और सांसारिक अभिलाषाओं का त्याग कर इस युग में संयम, धार्मिकता और परमेश्वर भक्ति का जीवन जिए,

BSB

13 as we await the blessed hope and glorious appearance of our great God and Savior Jesus Christ.

HINCV

13 तथा अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता मसीह येशु की महिमा के प्रकट होने की सुखद आशा की प्रतीक्षा करें,

BSB

14 He gave Himself for us to redeem us from all lawlessness and to purify for Himself a people for His own possession, zealous for good deeds.

HINCV

14 जिन्होंने स्वयं को हमारे लिए बलिदान कर हमें हर एक दुष्टता से छुड़ाकर, अपने लिए शुद्ध कर भले कामों के लिए उत्साही प्रजा बना लिया है.

BSB

15 Speak these things as you encourage and rebuke with all authority. Let no one despise you.

HINCV

15 अधिकारपूर्वक इन सब विषयों की शिक्षा देते हुए लोगों को समझाओ और प्रोत्साहित करो. इसमें कोई भी तुम्हें तुच्छ न जाने.

Questions about Titus 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.