Titus 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Paul, a servant of God and an apostle of Jesus Christ for the faith of God’s elect and their knowledge of the truth that leads to godliness,

HINCV

1 विश्वास की सहभागिता में मेरे सच्चे पुत्र तीतॉस को परमेश्वर के दास तथा मसीह येशु के प्रेरित पौलॉस की ओर से, जिन्हें परमेश्वर के चुने हुओं के विश्वास तथा उनके सत्य के ज्ञान के लिए,

BSB

2 in the hope of eternal life, which God, who cannot lie, promised before time began.

HINCV

2 जो अनंत जीवन की आशा में परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार है, जिस अनंत जीवन की प्रतिज्ञा सनातन से ही परमेश्वर द्वारा की गई, जो कभी झूठ नहीं बोलते,

BSB

3 In His own time He has made His word evident in the proclamation entrusted to me by the command of God our Savior.

HINCV

3 अब जिनके ठहराए हुए समय पर इस आशा का संदेश परमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की आज्ञा पर मुझे सौंपी गई प्रचार की सेवकाई द्वारा प्रकट किया गया है.

BSB

4 To Titus, my true child in our common faith: Grace and peace from God the Father and Christ Jesus our Savior.

HINCV

4 पिता परमेश्वर तथा मसीह येशु हमारे उद्धारकर्ता की ओर से, तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले.

BSB

5 The reason I left you in Crete was that you would set in order what was unfinished and appoint elders in every town, as I directed you.

HINCV

5 मैंने तुम्हें क्रेते द्वीप में इसलिये छोड़ा था कि तुम वहां बचे हुए काम की पूरी व्यवस्था करो तथा हर एक नगर में मेरे अनुदेशानुसार ऐसे कलीसिया-पुरनियों की नियुक्ति करो,

BSB

6 An elder must be blameless, the husband of but one wife, having children who are believers and who are not open to accusation of indiscretion or insubordination.

HINCV

6 जो निर्दोष तथा एक पत्नी के पति हों, जिनकी संतान विश्वासी हो तथा जिन पर कामुकता और निरंकुशता का आरोप न हो.

BSB

7 As God’s steward, an overseer must be above reproach—not self-willed, not quick-tempered, not given to drunkenness, not violent, not greedy for money.

HINCV

7 परमेश्वर द्वारा चुने हुए प्रबंधक के रूप में भंडारी का निर्दोष होना ज़रूरी है, न कि हठी, क्रोधी, मदिरा पीनेवाला, झगड़ालू या लालची.

BSB

8 Instead, he must be hospitable, a lover of good, self-controlled, upright, holy, and disciplined.

HINCV

8 वह अतिथि-सत्कार करनेवाला, सब प्रकार की उचित बातों का समर्थक, विवेकशील, न्यायी, पवित्र तथा ऐसा हो जिसने अपनी इंद्रियों को अपने वश में कर लिया हो.

BSB

9 He must hold firmly to the faithful word as it was taught, so that he can encourage others by sound teaching and refute those who contradict it.

HINCV

9 वह उस विश्वसनीय संदेश पर स्थिर रहे, जो सिद्धांत शिक्षा के अनुकूल है कि वह खरी शिक्षा का उपदेश कर इसके विरोधियों का मुंह बंद कर सके.

BSB

10 For many are rebellious and full of empty talk and deception, especially those of the circumcision,

HINCV

10 अनेक लोग निरंकुश, बकवादी और कपटी हैं, विशेषकर वे, जो ख़तना समर्थक हैं.

BSB

11 who must be silenced. For the sake of dishonorable gain, they undermine entire households and teach things they should not.

HINCV

11 इनका मुख बंद करना अत्यावश्यक है क्योंकि ये नीच कमाई के लाभ के लिए गलत शिक्षा देकर घर के घर उजाड़ रहे हैं.

BSB

12 As one of their own prophets has said, “Cretans are always liars, evil beasts, lazy gluttons.”

HINCV

12 उन्हीं में से एक ने, जो उनका अपना तथाकथित भविष्यवक्ता है, कहा है, “क्रेतेवासी हमेशा ही झूठे, दुष्ट पशु और आलसी पेटू रहे हैं.”

BSB

13 This testimony is true. Therefore rebuke them sternly, so that they will be sound in the faith

HINCV

13 यह घोषणा सच है. इसलिये उन्हें कड़ी फटकार लगाना, कि वे विश्वास में स्थिर बने रहें

BSB

14 and will pay no attention to Jewish myths or to the commands of men who have rejected the truth.

HINCV

14 और यहूदियों की काल्पनिक कहानियों और सच से दूर हो गए व्यक्तियों के आदेशों की ओर ध्यान न दें.

BSB

15 To the pure, all things are pure; but to the defiled and unbelieving, nothing is pure. Indeed, both their minds and their consciences are defiled.

HINCV

15 निर्मल व्यक्ति के लिए सब वस्तुएं निर्मल हैं किंतु वे, जो भ्रष्‍ट हैं तथा विश्वास नहीं करते, उनके लिए निर्मल कुछ भी नहीं है. उनके मन तथा विवेक दोनों ही अशुद्ध हैं.

BSB

16 They profess to know God, but by their actions they deny Him. They are detestable, disobedient, and unfit for any good deed.

HINCV

16 वे परमेश्वर को जानने का दावा तो अवश्य करते हैं परंतु उनके काम इसे गलत साबित करते हैं. वे घृणित, अवज्ञाकारी और किसी भी भले काम के योग्य नहीं हैं.

Questions about Titus 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.