Titus 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Paul, a servant of God and an apostle of Jesus Christ for the faith of God’s elect and their knowledge of the truth that leads to godliness,

HINIRV

1 पौलुस की ओर से, जो परमेश्वर का दास और यीशु मसीह का प्रेरित है, परमेश्वर के चुने हुए लोगों के विश्वास को स्थापित करने और सच्चाई का ज्ञान स्थापित करने के लिए जो भक्ति के साथ सहमत हैं,

BSB

2 in the hope of eternal life, which God, who cannot lie, promised before time began.

HINIRV

2 उस अनन्त जीवन की आशा पर, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने जो झूठ बोल नहीं सकता सनातन से की है,

BSB

3 In His own time He has made His word evident in the proclamation entrusted to me by the command of God our Savior.

HINIRV

3 पर ठीक समय पर अपने वचन को उस प्रचार के द्वारा प्रगट किया, जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार मुझे सौंपा गया।

BSB

4 To Titus, my true child in our common faith: Grace and peace from God the Father and Christ Jesus our Savior.

HINIRV

4 तीतुस के नाम जो विश्वास की सहभागिता के विचार से मेरा सच्चा पुत्र है: परमेश्वर पिता और हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह और शान्ति होती रहे।

BSB

5 The reason I left you in Crete was that you would set in order what was unfinished and appoint elders in every town, as I directed you.

HINIRV

5 मैं इसलिए तुझे क्रेते में छोड़ आया था, कि तू शेष रही हुई बातों को सुधारें, और मेरी आज्ञा के अनुसार नगर-नगर प्राचीनों को नियुक्त करे।

BSB

6 An elder must be blameless, the husband of but one wife, having children who are believers and who are not open to accusation of indiscretion or insubordination.

HINIRV

6 जो निर्दोष और एक ही पत्नी का पति हो, जिनके बच्चे विश्वासी हो, और जिन पर लुचपन और निरंकुशता का दोष नहीं।

BSB

7 As God’s steward, an overseer must be above reproach—not self-willed, not quick-tempered, not given to drunkenness, not violent, not greedy for money.

HINIRV

7 क्योंकि अध्यक्ष को परमेश्वर का भण्डारी होने के कारण निर्दोष होना चाहिए; न हठी, न क्रोधी, न पियक्कड़, न मारपीट करनेवाला, और न नीच कमाई का लोभी।

BSB

8 Instead, he must be hospitable, a lover of good, self-controlled, upright, holy, and disciplined.

HINIRV

8 पर पहुनाई करनेवाला, भलाई का चाहनेवाला, संयमी, न्यायी, पवित्र और जितेन्द्रिय हो;

BSB

9 He must hold firmly to the faithful word as it was taught, so that he can encourage others by sound teaching and refute those who contradict it.

HINIRV

9 और विश्वासयोग्य वचन पर जो धर्मोपदेश के अनुसार है, स्थिर रहे; कि खरी शिक्षा से उपदेश दे सके; और विवादियों का मुँह भी बन्द कर सके।

BSB

10 For many are rebellious and full of empty talk and deception, especially those of the circumcision,

HINIRV

10 क्योंकि बहुत से अनुशासनहीन लोग, निरंकुश बकवादी और धोखा देनेवाले हैं; विशेष करके खतनावालों में से।

BSB

11 who must be silenced. For the sake of dishonorable gain, they undermine entire households and teach things they should not.

HINIRV

11 इनका मुँह बन्द करना चाहिए: ये लोग नीच कमाई के लिये अनुचित बातें सिखाकर घर के घर बिगाड़ देते हैं।

BSB

12 As one of their own prophets has said, “Cretans are always liars, evil beasts, lazy gluttons.”

HINIRV

12 उन्हीं में से एक जन ने जो उन्हीं का भविष्यद्वक्ता है, कहा है, “क्रेती लोग सदा झूठे, दुष्ट पशु और आलसी पेटू होते हैं।”

BSB

13 This testimony is true. Therefore rebuke them sternly, so that they will be sound in the faith

HINIRV

13 यह गवाही सच है, इसलिए उन्हें कड़ाई से चेतावनी दिया कर, कि वे विश्वास में पक्के हो जाएँ।

BSB

14 and will pay no attention to Jewish myths or to the commands of men who have rejected the truth.

HINIRV

14 यहूदियों की कथा कहानियों और उन मनुष्यों की आज्ञाओं पर मन न लगाएँ, जो सत्य से भटक जाते हैं।

BSB

15 To the pure, all things are pure; but to the defiled and unbelieving, nothing is pure. Indeed, both their minds and their consciences are defiled.

HINIRV

15 शुद्ध लोगों के लिये सब वस्तुएँ शुद्ध हैं, पर अशुद्ध और अविश्वासियों के लिये कुछ भी शुद्ध नहीं वरन् उनकी बुद्धि और विवेक दोनों अशुद्ध हैं।

BSB

16 They profess to know God, but by their actions they deny Him. They are detestable, disobedient, and unfit for any good deed.

HINIRV

16 वे कहते हैं, कि हम परमेश्वर को जानते हैं पर अपने कामों से उसका इन्कार करते हैं, क्योंकि वे घृणित और आज्ञा न माननेवाले हैं और किसी अच्छे काम के योग्य नहीं।

Questions about Titus 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.