Titus 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 But as for you, speak the things that are consistent with sound doctrine.

HINIRV

1 पर तू, ऐसी बातें कहा कर जो खरे सिद्धान्त के योग्य हैं।

BSB

2 Older men are to be temperate, dignified, self-controlled, and sound in faith, love, and perseverance.

HINIRV

2 अर्थात् वृद्ध पुरुष सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उनका विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।

BSB

3 Older women, likewise, are to be reverent in their behavior, not slanderers or addicted to much wine, but teachers of good.

HINIRV

3 इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन भक्तियुक्त लोगों के समान हो, वे दोष लगानेवाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखानेवाली हों।

BSB

4 In this way they can train the young women to love their husbands and children,

HINIRV

4 ताकि वे जवान स्त्रियों को चेतावनी देती रहें, कि अपने पतियों और बच्चों से प्रेम रखें;

BSB

5 to be self-controlled, pure, managers of their households, kind, and submissive to their own husbands, so that the word of God will not be discredited.

HINIRV

5 और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने-अपने पति के अधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।

BSB

6 In the same way, urge the younger men to be self-controlled.

HINIRV

6 ऐसे ही जवान पुरुषों को भी समझाया कर, कि संयमी हों।

BSB

7 In everything, show yourself to be an example by doing good works. In your teaching show integrity, dignity,

HINIRV

7 सब बातों में अपने आपको भले कामों का नमूना बना; तेरे उपदेश में सफाई, गम्भीरता

BSB

8 and wholesome speech that is above reproach, so that anyone who opposes us will be ashamed, having nothing bad to say about us.

HINIRV

8 और ऐसी खराई पाई जाए, कि कोई उसे बुरा न कह सके; जिससे विरोधी हम पर कोई दोष लगाने का अवसर न पाकर लज्जित हों।

BSB

9 Slaves are to submit to their own masters in everything, to be well-pleasing, not argumentative,

HINIRV

9 दासों को समझा, कि अपने-अपने स्वामी के अधीन रहें, और सब बातों में उन्हें प्रसन्न रखें, और उलटकर जवाब न दें;

BSB

10 not stealing from them, but showing all good faith, so that in every respect they will adorn the teaching about God our Savior.

HINIRV

10 चोरी चालाकी न करें; पर सब प्रकार से पूरे विश्वासी निकलें, कि वे सब बातों में हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर के उपदेश की शोभा बढ़ा दें।

BSB

11 For the grace of God has appeared, bringing salvation to everyone.

HINIRV

11 क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह प्रगट है, जो सब मनुष्यों में उद्धार लाने में सक्षम है ।

BSB

12 It instructs us to renounce ungodliness and worldly passions, and to live sensible, upright, and godly lives in the present age,

HINIRV

12 और हमें चिताता है, कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं से मन फेरकर इस युग में संयम और धार्मिकता से और भक्ति से जीवन बिताएँ;

BSB

13 as we await the blessed hope and glorious appearance of our great God and Savior Jesus Christ.

HINIRV

13 और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की प्रतीक्षा करते रहें।

BSB

14 He gave Himself for us to redeem us from all lawlessness and to purify for Himself a people for His own possession, zealous for good deeds.

HINIRV

14 जिसने अपने आपको हमारे लिये दे दिया, कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिये एक ऐसी जाति बना ले जो भले-भले कामों में सरगर्म हो। (निर्ग. 19:5, व्यव. 4:20, व्यव. 7:6, व्यव. 14:2, भज. 72:14, भज. 130:8, यहे. 37:23)

BSB

15 Speak these things as you encourage and rebuke with all authority. Let no one despise you.

HINIRV

15 पूरे अधिकार के साथ ये बातें कह और समझा और सिखाता रह। कोई तुझे तुच्छ न जानने पाए।

Questions about Titus 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.