1 Chronicles 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then all Israel came together to David at Hebron and said, “Here we are, your own flesh and blood.

HINCV

1 इसके बाद सारा इस्राएल हेब्रोन में दावीद से भेंट करने इकट्ठा आए और उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखा, “विचार कीजिए, हम आप ही की अस्थि और मांस हैं.

BSB

2 Even in times past, while Saul was king, you were the one who led Israel out and brought them back. And the LORD your God said, ‘You will shepherd My people Israel, and you will be ruler over them.’”

HINCV

2 पिछले सालों में जबकि राजा तो शाऊल थे किंतु ये आप ही थे, जो हमारा मार्गदर्शन और इस्राएली सेना को चलाते रहे. याहवेह आपके परमेश्वर ने आपसे कहा था, ‘तुम मेरी प्रजा इस्राएल के चरवाहे होगे, तुम मेरी प्रजा इस्राएल के शासक होगे.’”

BSB

3 So all the elders of Israel came to the king at Hebron, where David made a covenant with them before the LORD. And they anointed him king over Israel, according to the word of the LORD through Samuel.

HINCV

3 इसलिये इस्राएल के सारे प्राचीन हेब्रोन नगर में राजा के सामने इकट्ठा हुए. राजा दावीद ने याहवेह के सामने उनसे वाचा बांधी. तत्पश्चात उन्होंने याहवेह के संदेश के अनुसार, जो उन्होंने शमुएल द्वारा दिया गया था, इस्राएल देश के लिए दावीद का राजाभिषेक किया.

BSB

4 Then David and all the Israelites marched to Jerusalem (that is, Jebus), where the Jebusites inhabited the land.

HINCV

4 दावीद और सारा इस्राएल येरूशलेम की ओर गया. येरूशलेम (यानी यबूस), जहां यबूसी रहते थे. ये ही क्षेत्र के मूल निवासी थे.

BSB

5 The people of Jebus said to David, “You will never get in here.” Nevertheless, David captured the fortress of Zion (that is, the City of David).

HINCV

5 यबूसियों ने दावीद से कहा, “आप इस नगर में कभी आने न पाओगे.” फिर भी दावीद ने ज़ियोन गढ़ पर अधिकार कर लिया, जिसे दावीद-नगर भी कहा जाता है.

BSB

6 Now David had said, “Whoever is the first to strike down a Jebusite will become chief commander.” And Joab son of Zeruiah went up first, and he became the chief.

HINCV

6 दावीद ने घोषणा की, “जो कोई सबसे पहले यबूसियों पर हमला करेगा, सेना का प्रधान और सेनापति ठहराया जाएगा.” ज़ेरुइयाह का पुत्र योआब सबसे पहले वहां पहुंच गया, तब उसे सेनापति का पद दे दिया गया.

BSB

7 So David took up residence in the fortress; that is why it was called the City of David.

HINCV

7 दावीद ने गढ़ में रहना शुरू कर दिया. यही कारण है कि यह दावीद-नगर नाम से जाना जाने लगा.

BSB

8 He built up the city around it, from the supporting terraces to the surrounding wall, while Joab restored the rest of the city.

HINCV

8 दावीद ने इसी के चारों ओर नगर को बनाया, मिल्लो से शुरू करते हुए आस-पास के इलाके तक. योआब ने नगर का बाकी काम भी पूरा किया.

BSB

9 And David became greater and greater, for the LORD of Hosts was with him.

HINCV

9 दावीद पर सर्वशक्तिमान याहवेह की कृपादृष्टि थी तब दावीद धीरे धीरे मजबूत होते चले गए.

BSB

10 Now these were the chiefs of David’s mighty men, who, together with all Israel, bolstered and strengthened his kingdom, according to the word of the LORD concerning Israel.

HINCV

10 दावीद के वीरों में प्रमुख, जो इस्राएली सेना के अलावा उनके राज्य में उनके लिए मजबूत आधार थे, जिन्होंने दावीद को राजा बनाने में, इस्राएल के संबंध में याहवेह के वचन के अनुसार सहयोग दिया था,

BSB

11 This is the list of David’s mighty men: Jashobeam son of Hachmoni was chief of the officers; he wielded his spear against three hundred men, whom he killed at one time.

HINCV

11 दावीद के उन वीरों की गिनती इस प्रकार है: हकमोनवासी यासोबअम तीस का प्रमुख था. उसने 300 सैनिकों पर अपने भाले से वार किया और एक ही वार में इनको मार डाला.

BSB

12 Next in command was Eleazar son of Dodo the Ahohite, one of the three mighty men.

HINCV

12 उसके बाद अहोही दोदो का पुत्र एलिएज़र, जो तीन वीरों में से एक था.

BSB

13 He was with David at Pas-dammim when the Philistines gathered there for battle. At a place with a field full of barley, the troops fled from the Philistines.

HINCV

13 पस-दम्मीम में वही दावीद के साथ था, जब वहां फिलिस्तीनियों ने युद्ध के लिए मोर्चा बांधा था. वहां जौ की उपज का एक खेत था. प्रजा फिलिस्तीनियों से बचकर भाग रही थी.

BSB

14 But Eleazar and David stationed themselves in the middle of the field and defended it. They struck down the Philistines, and the LORD brought about a great victory.

HINCV

14 उन्होंने खेत के बीच में रहते हुए उनका सामना किया, उस खेत की रक्षा करते रहे और फिलिस्तीनियों को मार गिराया. याहवेह ने बड़ी जीत के द्वारा उनकी रक्षा की.

BSB

15 Three of the thirty chief men went down to David, to the rock at the cave of Adullam, while a company of Philistines was encamped in the Valley of Rephaim.

HINCV

15 चट्टान में अदुल्लाम गुफा में तीस प्रमुख अधिकारियों में से तीन दावीद से भेंट करने गए. इस समय फिलिस्तीनी सेना रेफाइम की घाटी में शिविर डाले हुए थी.

BSB

16 At that time David was in the stronghold, and the garrison of the Philistines was at Bethlehem.

HINCV

16 इस समय दावीद गढ़ में थे, और फिलिस्तीनी सेना बेथलेहेम में.

BSB

17 David longed for water and said, “Oh, that someone would get me a drink of water from the well near the gate of Bethlehem!”

HINCV

17 बड़ी इच्छा से दावीद कह उठे, “कैसा सुखद होता अगर कोई बेथलेहेम फाटक के पास के कुएं से मुझे पीने के लिए पानी ला देता!”

BSB

18 So the Three broke through the Philistine camp, drew water from the well at the gate of Bethlehem, and brought it back to David. But he refused to drink it; instead, he poured it out to the LORD,

HINCV

18 वे तीनों फिलिस्तीनियों के शिविर में से बचते-बचाते जाकर उस कुएं से, जो बेथलेहेम के द्वार के निकट था, दावीद के लिए जल ले आए. मगर दावीद ने वह जल पिया नहीं, उन्होंने उसे याहवेह के सामने उंडेल दिया.

BSB

19 saying, “Far be it from me, my God, to do this! How can I drink the blood of these men who risked their lives?” Because they had brought it at the risk of their lives, David refused to drink it. Such were the exploits of the three mighty men.

HINCV

19 और कहा, “मेरे परमेश्वर के सामने मुझसे यह काम कभी न हो. क्या मैं इन लोगों का लहू पीऊं, जो अपने प्राण जोखिम में डाल मेरे लिए यह जल लाए हैं?” इसलिये दावीद ने वह जल नहीं पिया. ऐसे साहसिक थे इन वीरों के कार्य.

BSB

20 Now Abishai, the brother of Joab, was chief of the Three, and he wielded his spear against three hundred men, killed them, and won a name along with the Three.

HINCV

20 योआब का भाई अबीशाई तीस सैनिकों पर अधिकारी था. उसने तीन सौ पर अपनी बर्छी घुमाई और उनको मार गिराया. उसने भी उन तीनों के समान प्रतिष्ठा प्राप्‍त की.

BSB

21 He was doubly honored above the Three, and he became their commander, even though he was not included among the Three.

HINCV

21 दूसरे वर्ग में जो तीन थे, उनमें वह सबसे अधिक प्रतिष्ठित था. वही उनका प्रधान बन गया; मगर वह उन तीन के सामने न आ सका.

BSB

22 And Benaiah son of Jehoiada was a man of valor from Kabzeel, a man of many exploits. He struck down two champions of Moab, and on a snowy day he went down into a pit and killed a lion.

HINCV

22 कबज़ीएल के एक वीर के पोते, यहोयादा के पुत्र बेनाइयाह ने बड़े-बड़े काम किए थे उसने मोआब के अरीएल के दो पुत्रों को मार गिराया. उसने ही उस दिन, जब बर्फ गिर रही थी, जाकर एक गड्ढे में बैठे सिंह का वध किया था.

BSB

23 He also struck down an Egyptian, a huge man five cubits tall. Although the Egyptian had a spear like a weaver’s beam in his hand, Benaiah went against him with a club, snatched the spear from his hand, and killed the Egyptian with his own spear.

HINCV

23 उसने एक बहुत ही लंबे कद के मिस्रवासी का, जो लगभग साढ़े सात फुट का था, वध किया था. उस मिस्री के हाथ में जो भाला था, वह बुनकर की बल्ली के समान था. किंतु बेनाइया अपने हाथ में सिर्फ एक लाठी ले उसके निकट गया और उस मिस्री के हाथ से उसका भाला छीन उसी से उसको मार डाला.

BSB

24 These were the exploits of Benaiah son of Jehoiada, who won a name along with the three mighty men.

HINCV

24 यहोयादा के पुत्र बेनाइयाह ने ये सारे काम किए और उन तीन वीरों के समान प्रतिष्ठा प्राप्‍त की.

BSB

25 He was most honored among the Thirty, but he did not become one of the Three. And David appointed him over his guard.

HINCV

25 वह उन तीस में ही प्रख्यात हुआ, मगर उन तीन के तुल्य नहीं. दावीद ने उसे अपने अंगरक्षक का अधिकारी नियुक्त कर दिया.

BSB

26 Now these were the mighty men: Asahel the brother of Joab, Elhanan son of Dodo of Bethlehem,

HINCV

26 वीर ये थे: योआब का भाई आसाहेल, बेथलेहेमवासी दोदो का पुत्र एलहानन,

BSB

27 Shammoth the Harorite, Helez the Pelonite,

HINCV

27 हारोर का शम्मोथ, पेलोन का हेलेस,

BSB

28 Ira son of Ikkesh the Tekoite, Abiezer the Anathothite,

HINCV

28 तकोआ के इक्‍केश का पुत्र ईरा, अनाथोथवासी अबीएज़ेर,

BSB

29 Sibbecai the Hushathite, Ilai the Ahohite,

HINCV

29 हुशाथी सिब्बेकाई, अहोही इलाई,

BSB

30 Maharai the Netophathite, Heled son of Baanah the Netophathite,

HINCV

30 नेतोफ़ाही माहाराई, नेतोफ़ाही का ही बाअनाह का पुत्र हेलेद,

BSB

31 Ithai son of Ribai from Gibeah of the Benjamites, Benaiah the Pirathonite,

HINCV

31 बिन्यामिन वंश के गिबियाह के रिबाई का पुत्र इथाई, पीराथोनवासी बेनाइयाह,

BSB

32 Hurai from the brooks of Gaash, Abiel the Arbathite,

HINCV

32 गाश की नदियों से हुराई, अरबाथवासी अबीएल,

BSB

33 Azmaveth the Baharumite, Eliahba the Shaalbonite,

HINCV

33 बाहारूमवासी अज़मावेथ, शालबोनी एलीअहाब,

BSB

34 the sons of Hashem the Gizonite, Jonathan son of Shagee the Hararite,

HINCV

34 गीज़ोनी हशेम के पुत्र, हारारवासी शागी का पुत्र योनातन,

BSB

35 Ahiam son of Sachar the Hararite, Eliphal son of Ur,

HINCV

35 हारारवासी साकार का पुत्र अहीयम, ऊर का पुत्र एलिफाल,

BSB

36 Hepher the Mecherathite, Ahijah the Pelonite,

HINCV

36 मेखेराथी हेफेर, पेलोनवासी अहीयाह,

BSB

37 Hezro the Carmelite, Naarai son of Ezbai,

HINCV

37 कर्मेल का हेज़ोरो, एज़बाई का पुत्र नआराई,

BSB

38 Joel the brother of Nathan, Mibhar son of Hagri,

HINCV

38 नाथान का भाई योएल, हागरी का पुत्र मिबहार,

BSB

39 Zelek the Ammonite, Naharai the Beerothite, the armor-bearer of Joab son of Zeruiah,

HINCV

39 अम्मोनवासी सेलेक, बीरोथवासी नाहाराई, जो ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब का हथियार उठानेवाला था.

BSB

40 Ira the Ithrite, Gareb the Ithrite,

HINCV

40 इथरवासी ईरा, इथरवासी गारेब.

BSB

41 Uriah the Hittite, Zabad son of Ahlai,

HINCV

41 हित्ती उरियाह, अहलाई का पुत्र ज़ाबाद,

BSB

42 Adina son of Shiza the Reubenite, chief of the Reubenites, and the thirty with him,

HINCV

42 रुबेनवंशी शीज़ा का पुत्र आदिन, जो रियूबेन के वंशों का प्रधान था. ये तीस भी उसके साथ थे,

BSB

43 Hanan son of Maacah, Joshaphat the Mithnite,

HINCV

43 माकाह का पुत्र हानन, और मिथिनवासी यहोशाफ़ात,

BSB

44 Uzzia the Ashterathite, Shama and Jeiel the sons of Hotham the Aroerite,

HINCV

44 अश्तारोथवासी उज्जियाह, अरोअरवासी होथाम के पुत्र शमा और येइएल.

BSB

45 Jediael son of Shimri and his brother Joha the Tizite,

HINCV

45 शिमरी का पुत्र येदिआएल, और उसका भाई तित्सी योहा.

BSB

46 Eliel the Mahavite, Jeribai and Joshaviah, the sons of Elnaam, Ithmah the Moabite,

HINCV

46 महाव-वासी एलिएल, एलनाम के पुत्र येरिबाई, और योसावियाह और मोआबी इथमाह.

BSB

47 Eliel, Obed, and Jaasiel the Mezobaite.

HINCV

47 एलिएल, ओबेद और मेत्सोबावासी यआसिएल.

Questions about 1 Chronicles 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.