1 Chronicles 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then all Israel came together to David at Hebron and said, “Here we are, your own flesh and blood.

HINIRV

1 तब सब इस्राएली दाऊद के पास हेब्रोन में इकट्ठे होकर कहने लगे, “सुन, हम लोग और तू एक ही हड्डी और माँस हैं।

BSB

2 Even in times past, while Saul was king, you were the one who led Israel out and brought them back. And the LORD your God said, ‘You will shepherd My people Israel, and you will be ruler over them.’”

HINIRV

2 पिछले दिनों में जब शाऊल राजा था, तब भी इस्राएलियों का अगुआ तू ही था, और तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझ से कहा, ‘मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा, और मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान, तू ही होगा।’” (मत्ती 2:6, भज. 78:71)

BSB

3 So all the elders of Israel came to the king at Hebron, where David made a covenant with them before the LORD. And they anointed him king over Israel, according to the word of the LORD through Samuel.

HINIRV

3 इसलिए सब इस्राएली पुरनिये हेब्रोन में राजा के पास आए, और दाऊद ने उनके साथ हेब्रोन में यहोवा के सामने वाचा बाँधी; और उन्होंने यहोवा के वचन के अनुसार, जो उसने शमूएल से कहा था, इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक किया।

BSB

4 Then David and all the Israelites marched to Jerusalem (that is, Jebus), where the Jebusites inhabited the land.

HINIRV

4 तब सब इस्राएलियों समेत दाऊद यरूशलेम गया, जो यबूस भी कहलाता था, और वहाँ यबूसी नामक उस देश के निवासी रहते थे।

BSB

5 The people of Jebus said to David, “You will never get in here.” Nevertheless, David captured the fortress of Zion (that is, the City of David).

HINIRV

5 तब यबूस के निवासियों ने दाऊद से कहा, “तू यहाँ आने नहीं पाएगा।” तो भी दाऊद ने सिय्योन नामक गढ़ को ले लिया, वही दाऊदपुर भी कहलाता है।

BSB

6 Now David had said, “Whoever is the first to strike down a Jebusite will become chief commander.” And Joab son of Zeruiah went up first, and he became the chief.

HINIRV

6 दाऊद ने कहा, “जो कोई यबूसियों को सबसे पहले मारेगा, वह मुख्य सेनापति होगा,” तब सरूयाह का पुत्र योआब सबसे पहले चढ़ गया, और सेनापति बन गया।

BSB

7 So David took up residence in the fortress; that is why it was called the City of David.

HINIRV

7 तब दाऊद उस गढ़ में रहने लगा, इसलिए उसका नाम दाऊदपुर पड़ा।

BSB

8 He built up the city around it, from the supporting terraces to the surrounding wall, while Joab restored the rest of the city.

HINIRV

8 और उसने नगर के चारों ओर, अर्थात् मिल्लो से लेकर चारों ओर शहरपनाह बनवाई, और योआब ने शेष नगर के खण्डहरों को फिर बसाया।

BSB

9 And David became greater and greater, for the LORD of Hosts was with him.

HINIRV

9 और दाऊद की प्रतिष्ठा अधिक बढ़ती गई और सेनाओं का यहोवा उसके संग था।

BSB

10 Now these were the chiefs of David’s mighty men, who, together with all Israel, bolstered and strengthened his kingdom, according to the word of the LORD concerning Israel.

HINIRV

10 यहोवा ने इस्राएल के विषय जो वचन कहा था, उसके अनुसार दाऊद के जिन शूरवीरों ने सब इस्राएलियों समेत उसके राज्य में उसके पक्ष में होकर, उसे राजा बनाने को जोर दिया, उनमें से मुख्य पुरुष ये हैं।

BSB

11 This is the list of David’s mighty men: Jashobeam son of Hachmoni was chief of the officers; he wielded his spear against three hundred men, whom he killed at one time.

HINIRV

11 दाऊद के शूरवीरों की नामावली यह है, अर्थात् एक हक्मोनी का पुत्र याशोबाम जो तीसों में मुख्य था, उसने तीन सौ पुरुषों पर भाला चलाकर, उन्हें एक ही समय में मार डाला।

BSB

12 Next in command was Eleazar son of Dodo the Ahohite, one of the three mighty men.

HINIRV

12 उसके बाद अहोही दोदो का पुत्र एलीआजर जो तीनों महान वीरों में से एक था।

BSB

13 He was with David at Pas-dammim when the Philistines gathered there for battle. At a place with a field full of barley, the troops fled from the Philistines.

HINIRV

13 वह पसदम्मीम में जहाँ जौ का एक खेत था, दाऊद के संग रहा जब पलिश्ती वहाँ युद्ध करने को इकट्ठे हुए थे, और लोग पलिश्तियों के सामने से भाग गए।

BSB

14 But Eleazar and David stationed themselves in the middle of the field and defended it. They struck down the Philistines, and the LORD brought about a great victory.

HINIRV

14 तब उन्होंने उस खेत के बीच में खड़े होकर उसकी रक्षा की, और पलिश्तियों को मारा, और यहोवा ने उनका बड़ा उद्धार किया।

BSB

15 Three of the thirty chief men went down to David, to the rock at the cave of Adullam, while a company of Philistines was encamped in the Valley of Rephaim.

HINIRV

15 तीसों मुख्य पुरुषों में से तीन दाऊद के पास चट्टान को, अर्थात् अदुल्लाम नामक गुफा में गए, और पलिश्तियों की छावनी रपाईम नामक तराई में पड़ी हुई थी।

BSB

16 At that time David was in the stronghold, and the garrison of the Philistines was at Bethlehem.

HINIRV

16 उस समय दाऊद गढ़ में था, और उस समय पलिश्तियों की एक चौकी बैतलहम में थी।

BSB

17 David longed for water and said, “Oh, that someone would get me a drink of water from the well near the gate of Bethlehem!”

HINIRV

17 तब दाऊद ने बड़ी अभिलाषा के साथ कहा, “कौन मुझे बैतलहम के फाटक के पास के कुएँ का पानी पिलाएगा।”

BSB

18 So the Three broke through the Philistine camp, drew water from the well at the gate of Bethlehem, and brought it back to David. But he refused to drink it; instead, he poured it out to the LORD,

HINIRV

18 तब वे तीनों जन पलिश्तियों की छावनी पर टूट पड़े और बैतलहम के फाटक के कुएँ से पानी भरकर दाऊद के पास ले आए; परन्तु दाऊद ने पीने से इन्कार किया और यहोवा के सामने अर्घ करके उण्डेला:

BSB

19 saying, “Far be it from me, my God, to do this! How can I drink the blood of these men who risked their lives?” Because they had brought it at the risk of their lives, David refused to drink it. Such were the exploits of the three mighty men.

HINIRV

19 और उसने कहा, “मेरा परमेश्वर मुझसे ऐसा करना दूर रखे। क्या मैं इन मनुष्यों का लहू पीऊँ जिन्होंने अपने प्राणों पर खेला है? ये तो अपने प्राण पर खेलकर उसे ले आए हैं।” इसलिए उसने वह पानी पीने से इन्कार किया। इन तीन वीरों ने ये ही काम किए।

BSB

20 Now Abishai, the brother of Joab, was chief of the Three, and he wielded his spear against three hundred men, killed them, and won a name along with the Three.

HINIRV

20 अबीशै जो योआब का भाई था, वह तीनों में मुख्य था। उसने अपना भाला चलाकर तीन सौ को मार डाला और तीनों में नामी हो गया।

BSB

21 He was doubly honored above the Three, and he became their commander, even though he was not included among the Three.

HINIRV

21 दूसरी श्रेणी के तीनों में वह अधिक प्रतिष्ठित था, और उनका प्रधान हो गया, परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुँचा

BSB

22 And Benaiah son of Jehoiada was a man of valor from Kabzeel, a man of many exploits. He struck down two champions of Moab, and on a snowy day he went down into a pit and killed a lion.

HINIRV

22 यहोयादा का पुत्र बनायाह था, जो कबसेल के एक वीर का पुत्र था, जिसने बड़े-बड़े काम किए थे, उसने सिंह समान दो मोआबियों को मार डाला, और हिमऋतु में उसने एक गड्ढे में उतर के एक सिंह को मार डाला।

BSB

23 He also struck down an Egyptian, a huge man five cubits tall. Although the Egyptian had a spear like a weaver’s beam in his hand, Benaiah went against him with a club, snatched the spear from his hand, and killed the Egyptian with his own spear.

HINIRV

23 फिर उसने एक डील-डौलवाले अर्थात् पाँच हाथ लम्बे मिस्री पुरुष को मार डाला, वह मिस्री हाथ में जुलाहों का ढेका-सा एक भाला लिए हुए था, परन्तु बनायाह एक लाठी ही लिए हुए उसके पास गया, और मिस्री के हाथ से भाले को छीनकर उसी के भाले से उसे घात किया।

BSB

24 These were the exploits of Benaiah son of Jehoiada, who won a name along with the three mighty men.

HINIRV

24 ऐसे-ऐसे काम करके यहोयादा का पुत्र बनायाह उन तीनों वीरों में नामी हो गया।

BSB

25 He was most honored among the Thirty, but he did not become one of the Three. And David appointed him over his guard.

HINIRV

25 वह तो तीसों से अधिक प्रतिष्ठित था, परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुँचा। उसको दाऊद ने अपने अंगरक्षकों का प्रधान नियुक्त किया।

BSB

26 Now these were the mighty men: Asahel the brother of Joab, Elhanan son of Dodo of Bethlehem,

HINIRV

26 फिर दलों के वीर ये थे, अर्थात् योआब का भाई असाहेल, बैतलहमी दोदो का पुत्र एल्हनान,

BSB

27 Shammoth the Harorite, Helez the Pelonite,

HINIRV

27 हरोरी शम्मोत, पलोनी हेलेस,

BSB

28 Ira son of Ikkesh the Tekoite, Abiezer the Anathothite,

HINIRV

28 तकोई इक्केश का पुत्र ईरा, अनातोती अबीएजेर,

BSB

29 Sibbecai the Hushathite, Ilai the Ahohite,

HINIRV

29 सिब्बकै हूशाई, अहोही ईलै,

BSB

30 Maharai the Netophathite, Heled son of Baanah the Netophathite,

HINIRV

30 महरै नतोपाई, एक और नतोपाई बानाह का पुत्र हेलेद,

BSB

31 Ithai son of Ribai from Gibeah of the Benjamites, Benaiah the Pirathonite,

HINIRV

31 बिन्यामीनियों के गिबा नगरवासी रीबै का पुत्र इत्तै, पिरातोनी बनायाह,

BSB

32 Hurai from the brooks of Gaash, Abiel the Arbathite,

HINIRV

32 गाश के नालों के पास रहनेवाला हूरै, अराबावासी अबीएल,

BSB

33 Azmaveth the Baharumite, Eliahba the Shaalbonite,

HINIRV

33 बहूरीमी अज्मावेत, शालबोनी एल्यहबा,

BSB

34 the sons of Hashem the Gizonite, Jonathan son of Shagee the Hararite,

HINIRV

34 गीजोई हाशेम के पुत्र, फिर हरारी शागे का पुत्र योनातान,

BSB

35 Ahiam son of Sachar the Hararite, Eliphal son of Ur,

HINIRV

35 हरारी साकार का पुत्र अहीआम, ऊर का पुत्र एलीपाल,

BSB

36 Hepher the Mecherathite, Ahijah the Pelonite,

HINIRV

36 मकेराई हेपेर, पलोनी अहिय्याह,

BSB

37 Hezro the Carmelite, Naarai son of Ezbai,

HINIRV

37 कर्मेली हेस्रो, एज्बै का पुत्र नारै,

BSB

38 Joel the brother of Nathan, Mibhar son of Hagri,

HINIRV

38 नातान का भाई योएल, हग्री का पुत्र मिभार,

BSB

39 Zelek the Ammonite, Naharai the Beerothite, the armor-bearer of Joab son of Zeruiah,

HINIRV

39 अम्मोनी सेलेक, बेरोती नहरै जो सरूयाह के पुत्र योआब का हथियार ढोनेवाला था,

BSB

40 Ira the Ithrite, Gareb the Ithrite,

HINIRV

40 येतेरी ईरा और गारेब,

BSB

41 Uriah the Hittite, Zabad son of Ahlai,

HINIRV

41 हित्ती ऊरिय्याह, अहलै का पुत्र जाबाद,

BSB

42 Adina son of Shiza the Reubenite, chief of the Reubenites, and the thirty with him,

HINIRV

42 तीस पुरुषों समेत रूबेनी शीजा का पुत्र अदीना जो रूबेनियों का मुखिया था,

BSB

43 Hanan son of Maacah, Joshaphat the Mithnite,

HINIRV

43 माका का पुत्र हानान, मेतेनी योशापात,

BSB

44 Uzzia the Ashterathite, Shama and Jeiel the sons of Hotham the Aroerite,

HINIRV

44 अश्तारोती उज्जियाह, अरोएरी होताम के पुत्र शामा और यीएल,

BSB

45 Jediael son of Shimri and his brother Joha the Tizite,

HINIRV

45 शिम्री का पुत्र यदीएल और उसका भाई तीसी, योहा,

BSB

46 Eliel the Mahavite, Jeribai and Joshaviah, the sons of Elnaam, Ithmah the Moabite,

HINIRV

46 महवीमी एलीएल, एलनाम के पुत्र यरीबै और योशव्याह,

BSB

47 Eliel, Obed, and Jaasiel the Mezobaite.

HINIRV

47 मोआबी यित्मा, एलीएल, ओबेद और मसोबाई यासीएल।

Questions about 1 Chronicles 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.