1 Chronicles 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When David was old and full of years, he installed his son Solomon as king over Israel.

HINCV

1 जब दावीद बूढ़े हो गए, उन्होंने अपने पुत्र शलोमोन को इस्राएल पर राजा ठहरा दिया.

BSB

2 Then he gathered all the leaders of Israel, as well as the priests and Levites.

HINCV

2 उन्होंने इस्राएल के सभी अगुओं को पुरोहितों और लेवियों के साथ इकट्ठा किया.

BSB

3 The Levites thirty years of age or older were counted, and the total number of men was 38,000.

HINCV

3 तीस साल और तीस साल से ज्यादा उम्र के लेवियों की गिनती की गई. गिनती में पुरुषों की कुल संख्या थी अड़तीस हज़ार.

BSB

4 “Of these,” said David, “24,000 are to oversee the work of the house of the LORD, 6,000 are to be officers and judges,

HINCV

4 दावीद ने आदेश दिया, “इनमें से चौबीस हज़ार लोगों की जवाबदारी है याहवेह के भवन को बनाने के काम की अगुवाई करना, और छः हज़ार का काम है प्रशासन और न्याय करना,

BSB

5 4,000 are to be gatekeepers, and 4,000 are to praise the LORD with the instruments I have made for giving praise.”

HINCV

5 और चार हजार द्वारपाल, और बाकी चार हज़ार याहवेह की स्तुति जो संगीत वाद्यंत्र मैंने प्रदान किए हैं, उन पर करते रहेंगे.”

BSB

6 Then David divided the Levites into divisions according to the sons of Levi: Gershon, Kohath, and Merari.

HINCV

6 दावीद ने लेवी के वंश के अनुसार उन्हें गेरशोन, कोहाथ और मेरारी दलों में बांट दिया था.

BSB

7 The Gershonites: Ladan and Shimei.

HINCV

7 गेरशोन के वंशजों में से थे: लादान और शिमेई.

BSB

8 The sons of Ladan: Jehiel the first, Zetham, and Joel—three in all.

HINCV

8 लादान के पुत्र थे: जेठा येहिएल और ज़ेथम और योएल—कुल तीन.

BSB

9 The sons of Shimei: Shelomoth, Haziel, and Haran—three in all. These were the heads of the families of Ladan.

HINCV

9 शिमेई के पुत्र: शेलोमोथ, हाज़ीएल और हारान—कुल तीन. (लादान के घराने के प्रधान थे.)

BSB

10 And the sons of Shimei: Jahath, Zina, Jeush, and Beriah. These were the sons of Shimei—four in all.

HINCV

10 शिमेई के पुत्र थे: याहाथ, ज़िज़ा, येऊश और बेरियाह. ये चारों शिमेई के पुत्र थे.

BSB

11 Jahath was the first and Zizah was the second; but Jeush and Beriah did not have many sons, so they were counted as one family and received a single assignment.

HINCV

11 (याहाथ जेठा था और ज़िज़ाह छोटा; मगर येऊश और बेरियाह के बहुत पुत्र न हुए इसलिये उनकी गिनती एक ही घराने में की गई.)

BSB

12 The sons of Kohath: Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel—four in all.

HINCV

12 कोहाथ के चार पुत्र थे: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.

BSB

13 The sons of Amram: Aaron and Moses. Aaron and his descendants were set apart forever to consecrate the most holy things, to burn incense before the LORD, to minister before Him, and to pronounce blessings in His name forever.

HINCV

13 अमराम के पुत्र थे: अहरोन और मोशेह. अहरोन को अलग रखा गया था कि वह अति पवित्र वस्तुएं चढ़ाया करें, कि वह और उनके पुत्र हमेशा याहवेह के सामने बलि चढ़ाया करें, उनकी सेवा करें और हमेशा उनके नाम में आशीर्वाद दिया करें.

BSB

14 As for Moses the man of God, his sons were named among the tribe of Levi.

HINCV

14 मगर परमेश्वर के जन मोशेह के संबंध में स्थिति यह थी कि उनके पुत्रों की गिनती लेवियों के वंश में की गई.

BSB

15 The sons of Moses: Gershom and Eliezer.

HINCV

15 मोशेह के पुत्र थे: गेरशोम और एलिएज़र.

BSB

16 The descendants of Gershom: Shebuel was the first.

HINCV

16 गेरशोम का पुत्र: शुबेल, जो प्रधान था.

BSB

17 The descendants of Eliezer: Rehabiah was the first. Eliezer did not have any other sons, but the sons of Rehabiah were very numerous.

HINCV

17 एलिएज़र का पुत्र था: रेहाबिया, जो प्रधान था. (एलिएज़र की दूसरी कोई संतान न थी; हां, रेहाबिया की अनेक संतान पैदा हुई.)

BSB

18 The sons of Izhar: Shelomith was the first.

HINCV

18 इज़हार का पुत्र था: शेलोमीथ, जो प्रधान था.

BSB

19 The sons of Hebron: Jeriah was the first, Amariah the second, Jahaziel the third, and Jekameam the fourth.

HINCV

19 हेब्रोन के पुत्र थे, पहला येरिया, दूसरा अमरियाह, तीसरा याहाज़िएल और चौथा येकामियम.

BSB

20 The sons of Uzziel: Micah was the first and Isshiah the second.

HINCV

20 उज्ज़िएल के पुत्र थे: पहला मीकाह और दूसरा इश्शियाह.

BSB

21 The sons of Merari: Mahli and Mushi. The sons of Mahli: Eleazar and Kish.

HINCV

21 मेरारी के पुत्र थे: माहली और मूशी. माहली के पुत्र थे: एलिएज़र और कीश.

BSB

22 Eleazar died without having any sons; he had only daughters. Their cousins, the sons of Kish, married them.

HINCV

22 (एलिएज़र की मृत्यु बिना किसी पुत्र के हो गई. हां, उसके पुत्रियां ज़रूर हुईं. इसलिये उनके रिश्तेदारों यानी कीश के पुत्रों ने उनसे विवाह कर लिया.)

BSB

23 The sons of Mushi: Mahli, Eder, and Jeremoth—three in all.

HINCV

23 मूशी के तीन पुत्र हुए: माहली, एदर और येरेमोथ.

BSB

24 These were the descendants of Levi by their families—the heads of families, registered individually by name—those twenty years of age or older who worked in the service of the house of the LORD.

HINCV

24 कुलों के लेखों के अनुसार लेवी के पुत्र इस प्रकार थे—ये उन घरानों के प्रधान थे, जिनके नाम गिनती में लिखे गए थे, जिनका काम था याहवेह के भवन में सेवा करना. इनकी उम्र बीस साल और इससे ऊपर की होती थी.

BSB

25 For David had said, “The LORD, the God of Israel, has given rest to His people and has come to dwell in Jerusalem forever.

HINCV

25 दावीद का विचार था, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने अपनी प्रजा को सुरक्षा और शांति दी है. अब हमेशा के लिए उनका रहना येरूशलेम में हो गया है.

BSB

26 So now the Levites no longer need to carry the tabernacle or any of the articles for its service.”

HINCV

26 यह भी सच है कि अब वह स्थिति नहीं आएगी, जब लेवियों को मिलनवाले तंबू और इसमें की जा रही सेवा से संबंधित बर्तन इधर-उधर करने होंगे.”

BSB

27 For according to the final instructions of David, the Levites twenty years of age or older were counted,

HINCV

27 क्योंकि दावीद के पिछले आदेश के अनुसार बीस साल और इससे ऊपर के लेवियों का नाम लिखा गया था.

BSB

28 but their duty was to assist the descendants of Aaron with the service of the house of the LORD, being responsible for the courts and chambers, the purification of all the holy things, and the work of the service of the house of God,

HINCV

28 उनका काम था अहरोन के पुत्रों की याहवेह के भवन के विभिन्‍न कामों में सहायता करना. आंगन की देखरेख में, कमरों की देखरेख में, पवित्र बर्तनों और वस्तुओं की साफ़-सफाई का ध्यान रखने में और परमेश्वर के भवन से संबंधित विभिन्‍न कामों में उनकी सहायता करना.

BSB

29 as well as for the rows of the showbread, the fine flour for the grain offering, the wafers of unleavened bread, the baking, the mixing, and all measurements of quantity and size.

HINCV

29 इनके अलावा उनकी जवाबदारी भेंट की रोटियों, अन्‍नबलि के मैदे, खमीर रहित पपड़ियां, गोल रोटी की टिकियां, इन सबका विशेष ध्यान रखना, सबको तोलना और मिश्रण तैयार करना.

BSB

30 They were also to stand every morning to give thanks and praise to the LORD, and likewise in the evening.

HINCV

30 उनका काम था कि वे सुबह और शाम खड़े रहकर याहवेह को धन्यवाद देते हुए उनकी स्तुति करें,

BSB

31 Whenever burnt offerings were presented to the LORD on the Sabbaths, New Moons, and appointed feasts, they were to serve regularly before the LORD in the numbers prescribed for them.

HINCV

31 याहवेह को शब्बाथों, नए चांद उत्सवों और सम्मेलनों में इनके बारे में दिए गए आदेशों के अनुसार लगातार होमबलि चढ़ाते रहना.

BSB

32 So the Levites were to carry out the responsibilities for the Tent of Meeting and the Holy Place, and, under their brothers the descendants of Aaron, the service of the house of the LORD.

HINCV

32 इस प्रकार याहवेह के भवन की सेवा के लिए उनकी जवाबदारी थी, मिलनवाले तंबू, पवित्र स्थान और उनके संबंधी अहरोन के पुत्रों की अगुवाई.

Questions about 1 Chronicles 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.