1 Chronicles 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When David was old and full of years, he installed his son Solomon as king over Israel.

HINIRV

1 दाऊद तो बूढ़ा वरन् बहुत बूढ़ा हो गया था, इसलिए उसने अपने पुत्र सुलैमान को इस्राएल पर राजा नियुक्त कर दिया।

BSB

2 Then he gathered all the leaders of Israel, as well as the priests and Levites.

HINIRV

2 तब उसने इस्राएल के सब हाकिमों और याजकों और लेवियों को इकट्ठा किया।

BSB

3 The Levites thirty years of age or older were counted, and the total number of men was 38,000.

HINIRV

3 जितने लेवीय तीस वर्ष के और उससे अधिक अवस्था के थे, वे गिने गए, और एक-एक पुरुष के गिनने से उनकी गिनती अड़तीस हजार हुई।

BSB

4 “Of these,” said David, “24,000 are to oversee the work of the house of the LORD, 6,000 are to be officers and judges,

HINIRV

4 इनमें से चौबीस हजार तो यहोवा के भवन का काम चलाने के लिये नियुक्त हुए, और छः हजार सरदार और न्यायी।

BSB

5 4,000 are to be gatekeepers, and 4,000 are to praise the LORD with the instruments I have made for giving praise.”

HINIRV

5 और चार हजार द्वारपाल नियुक्त हुए, और चार हजार उन बाजों से यहोवा की स्तुति करने के लिये ठहराए गए जो दाऊद ने स्तुति करने के लिये बनाए थे।

BSB

6 Then David divided the Levites into divisions according to the sons of Levi: Gershon, Kohath, and Merari.

HINIRV

6 फिर दाऊद ने उनको गेर्शोन, कहात और मरारी नामक लेवी के पुत्रों के अनुसार दलों में अलग-अलग कर दिया।

BSB

7 The Gershonites: Ladan and Shimei.

HINIRV

7 गेर्शोनियों में से तो लादान और शिमी थे।

BSB

8 The sons of Ladan: Jehiel the first, Zetham, and Joel—three in all.

HINIRV

8 और लादान के पुत्र: सरदार यहीएल, फिर जेताम और योएल ये तीन थे।

BSB

9 The sons of Shimei: Shelomoth, Haziel, and Haran—three in all. These were the heads of the families of Ladan.

HINIRV

9 शिमी के पुत्र: शलोमीत, हजीएल और हारान ये तीन थे। लादान के कुल के पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही थे।

BSB

10 And the sons of Shimei: Jahath, Zina, Jeush, and Beriah. These were the sons of Shimei—four in all.

HINIRV

10 फिर शिमी के पुत्र: यहत, जीना, यूश, और बरीआ, शिमी के यही चार पुत्र थे।

BSB

11 Jahath was the first and Zizah was the second; but Jeush and Beriah did not have many sons, so they were counted as one family and received a single assignment.

HINIRV

11 यहत मुख्य था, और जीजा दूसरा; यूश और बरीआ के बहुत बेटे न हुए, इस कारण वे सब मिलकर पितरों का एक ही घराना ठहरे।

BSB

12 The sons of Kohath: Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel—four in all.

HINIRV

12 कहात के पुत्र: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल चार थे। अम्राम के पुत्र: हारून और मूसा।

BSB

13 The sons of Amram: Aaron and Moses. Aaron and his descendants were set apart forever to consecrate the most holy things, to burn incense before the LORD, to minister before Him, and to pronounce blessings in His name forever.

HINIRV

13 हारून तो इसलिए अलग किया गया, कि वह और उसकी सन्तान सदा परमपवित्र वस्तुओं को पवित्र ठहराएँ, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।

BSB

14 As for Moses the man of God, his sons were named among the tribe of Levi.

HINIRV

14 परन्तु परमेश्वर के भक्त मूसा के पुत्रों के नाम लेवी के गोत्र के बीच गिने गए।

BSB

15 The sons of Moses: Gershom and Eliezer.

HINIRV

15 मूसा के पुत्र, गेर्शोम और एलीएजेर।

BSB

16 The descendants of Gershom: Shebuel was the first.

HINIRV

16 और गेर्शोम का पुत्र शबूएल मुख्य था।

BSB

17 The descendants of Eliezer: Rehabiah was the first. Eliezer did not have any other sons, but the sons of Rehabiah were very numerous.

HINIRV

17 एलीएजेर के पुत्र: रहब्याह मुख्य; और एलीएजेर के और कोई पुत्र न हुआ, परन्तु रहब्याह के बहुत से बेटे हुए।

BSB

18 The sons of Izhar: Shelomith was the first.

HINIRV

18 यिसहार के पुत्रों में से शलोमीत मुख्य ठहरा।

BSB

19 The sons of Hebron: Jeriah was the first, Amariah the second, Jahaziel the third, and Jekameam the fourth.

HINIRV

19 हेब्रोन के पुत्र: यरिय्याह मुख्य, दूसरा अमर्याह, तीसरा यहजीएल, और चौथा यकमाम।

BSB

20 The sons of Uzziel: Micah was the first and Isshiah the second.

HINIRV

20 उज्जीएल के पुत्रों में से मुख्य तो मीका और दूसरा यिश्शिय्याह था।

BSB

21 The sons of Merari: Mahli and Mushi. The sons of Mahli: Eleazar and Kish.

HINIRV

21 मरारी के पुत्र: महली और मूशी। महली के पुत्र: एलीआजर और कीश।

BSB

22 Eleazar died without having any sons; he had only daughters. Their cousins, the sons of Kish, married them.

HINIRV

22 एलीआजर पुत्रहीन मर गया, उसके केवल बेटियाँ हुईं; अतः कीश के पुत्रों ने जो उनके भाई थे उन्हें ब्याह लिया।

BSB

23 The sons of Mushi: Mahli, Eder, and Jeremoth—three in all.

HINIRV

23 मूशी के पुत्र: महली; एदेर और यरेमोत यह तीन थे।

BSB

24 These were the descendants of Levi by their families—the heads of families, registered individually by name—those twenty years of age or older who worked in the service of the house of the LORD.

HINIRV

24 लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही थे, ये नाम ले लेकर, एक-एक पुरुष करके गिने गए, और बीस वर्ष की या उससे अधिक अवस्था के थे और यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे।

BSB

25 For David had said, “The LORD, the God of Israel, has given rest to His people and has come to dwell in Jerusalem forever.

HINIRV

25 क्योंकि दाऊद ने कहा, “इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अपनी प्रजा को विश्राम दिया है, कि वे यरूशलेम में सदैव रह सकें।

BSB

26 So now the Levites no longer need to carry the tabernacle or any of the articles for its service.”

HINIRV

26 और लेवियों को निवास और उसकी उपासना का सामान फिर उठाना न पड़ेगा।”

BSB

27 For according to the final instructions of David, the Levites twenty years of age or older were counted,

HINIRV

27 क्योंकि दाऊद की पिछली आज्ञाओं के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक अवस्था के लेवीय गिने गए।

BSB

28 but their duty was to assist the descendants of Aaron with the service of the house of the LORD, being responsible for the courts and chambers, the purification of all the holy things, and the work of the service of the house of God,

HINIRV

28 क्योंकि उनका काम तो हारून की सन्तान की सेवा टहल करना था, अर्थात् यह कि वे आँगनों और कोठरियों में, और सब पवित्र वस्तुओं के शुद्ध करने में और परमेश्वर के भवन की उपासना के सब कामों में सेवा टहल करें;

BSB

29 as well as for the rows of the showbread, the fine flour for the grain offering, the wafers of unleavened bread, the baking, the mixing, and all measurements of quantity and size.

HINIRV

29 और भेंट की रोटी का, अन्नबलियों के मैदे का, और अख़मीरी पपड़ियों का, और तवे पर बनाए हुए और सने हुए का, और मापने और तौलने के सब प्रकार का काम करें।

BSB

30 They were also to stand every morning to give thanks and praise to the LORD, and likewise in the evening.

HINIRV

30 और प्रति भोर और प्रति साँझ को यहोवा का धन्यवाद और उसकी स्तुति करने के लिये खड़े रहा करें।

BSB

31 Whenever burnt offerings were presented to the LORD on the Sabbaths, New Moons, and appointed feasts, they were to serve regularly before the LORD in the numbers prescribed for them.

HINIRV

31 और विश्रामदिनों और नये चाँद के दिनों, और नियत पर्वों में गिनती के नियम के अनुसार नित्य यहोवा के सब होमबलियों को चढ़ाएँ;

BSB

32 So the Levites were to carry out the responsibilities for the Tent of Meeting and the Holy Place, and, under their brothers the descendants of Aaron, the service of the house of the LORD.

HINIRV

32 और यहोवा के भवन की उपासना के विषय मिलापवाले तम्बू और पवित्रस्थान की रक्षा करें, और अपने भाई हारूनियों के सौंपे हुए काम को चौकसी से करें।

Questions about 1 Chronicles 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.