1 Corinthians 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Brothers, I could not address you as spiritual, but as worldly—as infants in Christ.

HINCV

1 प्रिय भाई बहनो, मैं तुमसे उस स्तर पर बात करने में असमर्थ रहा जिस स्तर पर आत्मिक व्यक्तियों से की जाती है. तुमसे मेरी बात ऐसी थी मानो सांसारिक व्यक्तियों से—मसीह में शिशुओं से.

BSB

2 I gave you milk, not solid food, for you were not yet ready for solid food. In fact, you are still not ready,

HINCV

2 तुम्हें मैंने आहार के लिए दूध दिया न कि ठोस आहार क्योंकि तुममें इसे ग्रहण करने की क्षमता ही न थी. सच तो यह है कि तुममें यह क्षमता अब भी नहीं है.

BSB

3 for you are still worldly. For since there is jealousy and dissension among you, are you not worldly? Are you not walking in the way of man?

HINCV

3 क्योंकि तुम अब भी सांसारिक ही हो. जब तुम्हारे बीच जलन तथा झगड़ा है तो क्या तुम सांसारिक न हुए? क्या तुम्हारा स्वभाव केवल मानवीय नहीं?

BSB

4 For when one of you says, “I follow Paul,” and another, “I follow Apollos,” are you not mere men?

HINCV

4 क्योंकि जब तुममें से कोई कहता है, “मैं पौलॉस का हूं,” या, “मैं अपोल्लॉस का हूं,” तो इस स्वभाव में क्या तुम बिलकुल मनुष्य ही न हुए?

BSB

5 What then is Apollos? And what is Paul? They are servants through whom you believed, as the Lord has assigned to each his role.

HINCV

5 तो फिर, क्या है, अपोल्लॉस और क्या है पौलॉस? केवल सेवक, जिनके द्वारा तुमने विश्वास किया—हर एक ने प्रभु द्वारा सौंपी गई ज़िम्मेदारी को निभाया.

BSB

6 I planted the seed and Apollos watered it, but God made it grow.

HINCV

6 मैंने रोपा, अपोल्लॉस ने सींचा किंतु बढ़त परमेश्वर द्वारा की गई.

BSB

7 So neither he who plants nor he who waters is anything, but only God, who makes things grow.

HINCV

7 इसलिये श्रेय योग्य वह नहीं है, जिसने उसे रोपा या जिसने उसे सींचा परंतु सिर्फ परमेश्वर, जिन्होंने उसको बड़ा किया है.

BSB

8 He who plants and he who waters are one in purpose, and each will be rewarded according to his own labor.

HINCV

8 वह, जो रोपता है तथा वह, जो सींचता है एक ही उद्देश्य के लिए काम करते हैं किंतु दोनों ही को अपनी-अपनी मेहनत के अनुसार प्रतिफल प्राप्‍त होगा.

BSB

9 For we are God’s fellow workers; you are God’s field, God’s building.

HINCV

9 हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं, तुम परमेश्वर की भूमि हो. तुम परमेश्वर का भवन हो.

BSB

10 By the grace God has given me, I laid a foundation as an expert builder, and someone else is building on it. But each one must be careful how he builds.

HINCV

10 परमेश्वर के अनुग्रह के अनुसार मैंने एक कुशल मिस्त्री के समान नींव डाली और अब कोई और उस पर भवन निर्माण कर रहा है किंतु हर एक व्यक्ति सावधान रहे कि वह इस नींव पर उस भवन का निर्माण कैसे करता है.

BSB

11 For no one can lay a foundation other than the one already laid, which is Jesus Christ.

HINCV

11 जो नींव डाली जा चुकी है, उसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अन्य नींव नहीं डाल सकता, स्वयं मसीह येशु ही वह नींव हैं.

BSB

12 If anyone builds on this foundation using gold, silver, precious stones, wood, hay, or straw,

HINCV

12 यदि कोई इस नींव पर सोने, चांदी, कीमती रत्न, लकड़ी, भूसी या घास से निर्माण करे तो,

BSB

13 his workmanship will be evident, because the Day will bring it to light. It will be revealed with fire, and the fire will prove the quality of each man’s work.

HINCV

13 वह दिन सच्चाई को प्रकाश में ला देगा क्योंकि कामों की परख आग के द्वारा की जाएगी. यही आग हर एक के काम को साबित करेगी.

BSB

14 If what he has built survives, he will receive a reward.

HINCV

14 यदि किसी के द्वारा बनाया भवन इस नींव पर स्थिर रहता है तो उसे इसका ईनाम प्राप्‍त होगा.

BSB

15 If it is burned up, he will suffer loss. He himself will be saved, but only as if through the flames.

HINCV

15 यदि किसी का भवन भस्म हो जाता है, तो वह ईनाम से दूर रह जाएगा. हां, वह स्वयं तो बच जाएगा किंतु ऐसे मानो ज्वाला में से होते हुए.

BSB

16 Do you not know that you yourselves are God’s temple, and that God’s Spirit dwells in you?

HINCV

16 क्या तुम्हें यह अहसास नहीं कि तुम परमेश्वर का मंदिर हो तथा तुममें परमेश्वर का आत्मा वास करता है?

BSB

17 If anyone destroys God’s temple, God will destroy him; for God’s temple is holy, and you are that temple.

HINCV

17 यदि कोई परमेश्वर के मंदिर को नाश करे तो वह भी परमेश्वर द्वारा नाश कर दिया जाएगा क्योंकि परमेश्वर का मंदिर पवित्र है और स्वयं तुम वह मंदिर हो.

BSB

18 Let no one deceive himself. If any of you thinks he is wise in this age, he should become a fool, so that he may become wise.

HINCV

18 धोखे में न रहो. यदि तुममें से कोई यह सोच बैठा है कि वह सांसारिक बातों के अनुसार बुद्धिमान है, तो सही यह होगा कि वह स्वयं को “मूर्ख” बना ले कि वह बुद्धिमान बन जाए.

BSB

19 For the wisdom of this world is foolishness in God’s sight. As it is written: “He catches the wise in their craftiness.”

HINCV

19 क्योंकि सच यह है कि सांसारिक ज्ञान परमेश्वर की दृष्टि में मूर्खता है. जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: “वही हैं, जो बुद्धिमानों को उनकी चतुराई में फंसा देते हैं.”

BSB

20 And again, “The Lord knows that the thoughts of the wise are futile.”

HINCV

20 और यह भी, “परमेश्वर जानते हैं कि बुद्धिमानों के विचार व्यर्थ हैं.”

BSB

21 Therefore, stop boasting in men. All things are yours,

HINCV

21 इसलिये, कोई भी मनुष्य की उपलब्धियों का गर्व न करे! सब कुछ तुम्हारा ही है,

BSB

22 whether Paul or Apollos or Cephas or the world or life or death or the present or the future. All of them belong to you,

HINCV

22 चाहे पौलॉस हो या अपोल्लॉस या कैफ़स, चाहे वह संसार हो या जीवन मृत्यु, चाहे वह वर्तमान हो या भविष्य—सब कुछ तुम्हारा ही है,

BSB

23 and you belong to Christ, and Christ belongs to God.

HINCV

23 और तुम मसीह के हो, और मसीह परमेश्वर के.

Questions about 1 Corinthians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.