1 Timothy 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Do not rebuke an older man, but appeal to him as to a father. Treat younger men as brothers,

HINCV

1 अपने से अधिक उम्र के व्यक्ति को अपमान के भाव से न डांटो किंतु उसे पिता मानकर उससे विनती करो. अपने से कम उम्र के व्यक्ति को भाई,

BSB

2 older women as mothers, and younger women as sisters, with absolute purity.

HINCV

2 अधिक उम्र की स्त्रियों को माता तथा कम उम्र की स्त्रियों को निर्मल भाव से बहन मानो.

BSB

3 Honor the widows who are truly widows.

HINCV

3 असमर्थ विधवाओं का सम्मान करो.

BSB

4 But if a widow has children or grandchildren, they must first learn to show godliness to their own family and repay their parents, for this is pleasing in the sight of God.

HINCV

4 परंतु यदि किसी विधवा के पुत्र-पौत्र हों तो वे सबसे पहले अपने ही परिवार के प्रति अपने कर्तव्य-पालन द्वारा परमेश्वर के भक्त होना सीखें तथा अपने माता-पिता के उपकारों का फल दें क्योंकि परमेश्वर को यही भाता है.

BSB

5 The widow who is truly in need and left all alone puts her hope in God and continues night and day in her petitions and prayers.

HINCV

5 वह, जो वास्तव में विधवा है तथा जो अकेली रह गई है, परमेश्वर पर ही आश्रित रहती है और दिन-रात परमेश्वर से विनती तथा प्रार्थना करने में लवलीन रहती है.

BSB

6 But she who lives for pleasure is dead even while she is still alive.

HINCV

6 पर वह विधवा, जिसकी जीवनशैली निर्लज्जता भरी है, जीते जी मरी हुई है.

BSB

7 Give these instructions to the believers, so that they will be above reproach.

HINCV

7 तुम उन्हें ऊपर बताए गए निर्देश भी दो कि वे निर्दोष रहें.

BSB

8 If anyone does not provide for his own, and especially his own household, he has denied the faith and is worse than an unbeliever.

HINCV

8 यदि कोई अपने परिजनों, विशेषकर अपने परिवार की चिंता नहीं करता है, उसने विश्वास का त्याग कर दिया है और वह अविश्वासी व्यक्ति से भी तुच्छ है.

BSB

9 A widow should be enrolled if she is at least sixty years old, faithful to her husband,

HINCV

9 उसी विधवा का पंजीकरण करो जिसकी आयु साठ वर्ष से अधिक हो तथा जिसका एक ही पति रहा हो;

BSB

10 and well known for good deeds such as bringing up children, entertaining strangers, washing the feet of the saints, imparting relief to the afflicted, and devoting herself to every good work.

HINCV

10 जो अपने भले कामों के लिए सुनाम हो; जिसने अपनी संतान का उत्तम पालन पोषण किया हो; आतिथ्य सत्कार किया हो; पवित्र लोगों के चरण धोए हों; दीन-दुःखियों की सहायता की हो तथा सब प्रकार के भले कामों में लीन रही हो.

BSB

11 But refuse to enroll younger widows. For when their passions draw them away from Christ, they will want to marry,

HINCV

11 तुलना में कम आयु की विधवाओं के नाम न लिखना क्योंकि काम-वासना प्रबल होने पर वे मसीह से दूर हो दूसरे विवाह की कामना करने लगेंगी.

BSB

12 and thus will incur judgment because they are setting aside their first faith.

HINCV

12 न्याय-दंड ही उनकी नियति होगी क्योंकि उन्होंने पंजीकरण से संबंधित अपनी पूर्व शपथ तोड़ दी है.

BSB

13 At the same time they will also learn to be idle, going from house to house and being not only idle, but also gossips and busybodies, discussing things they should not mention.

HINCV

13 इसके अलावा वे आलसी रहने लगती हैं तथा घर-घर घूमा करती हैं. वे न केवल आलसी रहती हैं परंतु बाकियों के कामों में हस्तक्षेप करती तथा दूसरों की बुराई में आनंद लेती हैं, तथा वे बातें बोलती है, जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिये.

BSB

14 So I advise the younger widows to marry, have children, and manage their households, denying the adversary occasion for slander.

HINCV

14 इसलिये मैं चाहता हूं कि कम आयु की विधवाएं विवाह करें, संतान पैदा करें, गृहस्थी सम्भालें तथा विरोधियों को निंदा का कोई अवसर न दें.

BSB

15 For some have already turned aside to follow Satan.

HINCV

15 कुछ हैं, जो पहले ही मुड़कर शैतान की शिष्य बन चुकी हैं.

BSB

16 If any believing woman has dependent widows, she must assist them and not allow the church to be burdened, so that it can help the widows who are truly in need.

HINCV

16 यदि किसी विश्वासी परिवार में आश्रित विधवाएं हैं तो वही उसकी सहायता करे कि उसका बोझ कलीसिया पर न पड़े, कि कलीसिया ऐसों की सहायता कर सके, जो वास्तव में असमर्थ हैं.

BSB

17 Elders who lead effectively are worthy of double honor, especially those who work hard at preaching and teaching.

HINCV

17 जो कलीसिया के प्राचीन अपनी ज़िम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वाह करते हैं, वे दुगने सम्मान के अधिकारी हैं विशेषकर वे, जो वचन सुनाने में तथा शिक्षा देने के काम में परिश्रम करते हैं.

BSB

18 For the Scripture says, “Do not muzzle an ox while it is treading out the grain,” and, “The worker is worthy of his wages.”

HINCV

18 पवित्र शास्त्र का लेख है, “दांवनी करते बैल के मुख को मुखबन्धनी न बांधना,” तथा “मज़दूर अपने मज़दूरी का हकदार है.”

BSB

19 Do not entertain an accusation against an elder, except on the testimony of two or three witnesses.

HINCV

19 किसी भी कलीसिया-प्राचीन के विरुद्ध दो या तीन गवाहों के बिना कोई भी आरोप स्वीकार न करो.

BSB

20 But those who persist in sin should be rebuked in front of everyone, so that the others will stand in fear of sin.

HINCV

20 वे, जो पाप में लीन हैं, सबके सामने उनकी उल्लाहना करो, जिससे कि अन्य लोगों में भय रहे.

BSB

21 I solemnly charge you before God and Christ Jesus and the elect angels to maintain these principles without bias, and to do nothing out of partiality.

HINCV

21 मैं परमेश्वर, मसीह येशु तथा चुने हुए स्वर्गदूतों के सामने तुम्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपता हूं कि बिना किसी पक्षपात के इन आदेशों का पालन करो. पक्षपात के भाव में कुछ भी न किया जाए.

BSB

22 Do not be too quick in the laying on of hands and thereby share in the sins of others. Keep yourself pure.

HINCV

22 किसी को दीक्षा देने में उतावली न करो. अन्यों के पाप में सहभागी न हो जाओ. स्वयं को पवित्र बनाए रखो.

BSB

23 Stop drinking only water and use a little wine instead, because of your stomach and your frequent ailments.

HINCV

23 अब से सिर्फ जल ही तुम्हारा पेय न रहे परंतु अपने उदर तथा बार-बार हो रहे रोगों के कारण थोड़ी मात्रा में दाखरस का सेवन भी करते रहना.

BSB

24 The sins of some men are obvious, going ahead of them to judgment; but the sins of others do not surface until later.

HINCV

24 कुछ व्यक्तियों के पाप प्रकट हैं और उनके पाप पहले ही न्याय-प्रक्रिया तक पहुंच जाते हैं, पर शेष के उनके पीछे-पीछे आते हैं.

BSB

25 In the same way, good deeds are obvious, and even the ones that are inconspicuous cannot remain hidden.

HINCV

25 इसी प्रकार अच्छे काम भी प्रकट हैं और जो नहीं हैं, वे छिपाए नहीं जा सकते.

Questions about 1 Timothy 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.