1 Timothy 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the Spirit expressly states that in later times some will abandon the faith to follow deceitful spirits and the teachings of demons, | HINCV 1 पवित्र आत्मा का स्पष्ट कथन यह है कि अंत के समय में कुछ व्यक्ति विश्वास का त्याग कर देंगे और वे धूर्त आत्माओं तथा दुष्टात्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाएंगे. |
| BSB 2 influenced by the hypocrisy of liars, whose consciences are seared with a hot iron. | HINCV 2 यह उन झूठे मनुष्यों के दिखावे की शिक्षाओं के कारण होगा, जिनके विवेक में मानो जलते हुए लोहे से मुहर लगा दी गई हों. |
| BSB 3 They will prohibit marriage and require abstinence from certain foods that God has created to be received with thanksgiving by those who believe and know the truth. | HINCV 3 ये वे हैं, जो विवाह करने से रोकते हैं, भोजन पदार्थों को भी त्यागने की मांग करते हैं, जिन्हें परमेश्वर ने विश्वासियों और सच्चाई को जानने वाले व्यक्तियों की भलाई के लिए इसलिये बनाया है कि धन्यवाद के साथ मिलजुल कर खाया जाएं. |
| BSB 4 For every creation of God is good, and nothing that is received with thanksgiving should be rejected, | HINCV 4 परमेश्वर की बनाई हुई हर एक वस्तु अच्छी है, कोई भी वस्तु अस्वीकार करने योग्य नहीं—यदि उसे धन्यवाद के साथ स्वीकार किया जाएं, |
| BSB 5 because it is sanctified by the word of God and prayer. | HINCV 5 क्योंकि वह परमेश्वर के वचन तथा प्रार्थना द्वारा शुद्ध की जाती है. |
| BSB 6 By pointing out these things to the brothers, you will be a good servant of Christ Jesus, nourished by the words of faith and sound instruction that you have followed. | HINCV 6 विश्वासी भाई बहनों को इन बातों का अहसास कराने के द्वारा तुम स्वयं को मसीह येशु का आदर्श सेवक साबित करोगे, जिसका पोषण निरंतर विश्वास के वचन तथा अच्छे उपदेशों की बातों के द्वारा होता है, जिसका तुम पालन करते आए हो. |
| BSB 7 But reject irreverent, silly myths. Instead, train yourself for godliness. | HINCV 7 सांसारिक तथा काल्पनिक कथाओं से दूर रहो, इसके विपरीत तुम अपने आपको परमेश्वर की भक्ति के लिए अनुशासित कर लो. |
| BSB 8 For physical exercise is of limited value, but godliness is valuable in every way, holding promise for the present life and for the one to come. | HINCV 8 शारीरिक व्यायाम सिर्फ थोड़े लाभ का है जबकि परमेश्वर भक्ति का लाभ सब बातों में है क्योंकि वह जीवन का आश्वासन देती है—इस समय और आनेवाले जीवन, दोनों का. |
| BSB 9 This is a trustworthy saying, worthy of full acceptance. | HINCV 9 यह बात सच है, जो हर प्रकार से मानने योग्य है: |
| BSB 10 To this end we labor and strive, because we have set our hope on the living God, who is the Savior of everyone, and especially of those who believe. | HINCV 10 हम उसी के लिए परिश्रम तथा संघर्ष करते हैं क्योंकि हमने अपनी आशा जीवित परमेश्वर पर लगाई है, जो सब मनुष्यों के उद्धारकर्ता हैं, विशेषकर उनके, जो विश्वास करते हैं. |
| BSB 11 Command and teach these things. | HINCV 11 तुम्हारे आदेशों और शिक्षाओं के विषय ये ही हों. |
| BSB 12 Let no one despise your youth, but set an example for the believers in speech, in conduct, in love, in faith, in purity. | HINCV 12 तुलना में कम आयु के कारण कोई तुम्हें तुच्छ न समझे परंतु बातचीत, स्वभाव, प्रेम, विश्वास तथा पवित्रता में मसीह के विश्वासियों का आदर्श बनो. |
| BSB 13 Until I come, devote yourself to the public reading of Scripture, to exhortation, and to teaching. | HINCV 13 मेरे वहां पहुंचने तक पवित्र शास्त्र के सार्वजनिक रीति से पढ़ने, उपदेश तथा शिक्षा पाने में लीन रहो. |
| BSB 14 Do not neglect the gift that is in you, which was given you through the prophecy spoken over you at the laying on of the hands of the elders. | HINCV 14 अंदर बसे हुए पवित्र आत्मा द्वारा दी गई क्षमता की उपेक्षा न करो, जो तुम्हें भविष्यवाणी के द्वारा उस समय प्रदान की गई, जब कलीसिया के पुरनियों ने तुम पर हाथ रखे. |
| BSB 15 Be diligent in these matters and absorbed in them, so that your progress will be evident to all. | HINCV 15 इन निर्देशों पर विशेष ध्यान दो, इनमें लीन हो जाओ कि तुम्हारी उन्नति सब पर प्रकट हो जाए. |
| BSB 16 Pay close attention to your life and to your teaching. Persevere in these things, for by so doing you will save both yourself and those who hear you. | HINCV 16 अपने जीवन और शिक्षा का पूरी शक्ति से ध्यान रखो. इसमें लगातार चौकस रहो क्योंकि तुम ऐसा करने के द्वारा दोनों का उद्धार निश्चित करोगे—स्वयं अपना तथा अपने सुननेवालों का. |
Questions about 1 Timothy 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.