2 Corinthians 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So I made up my mind not to make another painful visit to you. | HINIRV 1 मैंने अपने मन में यही ठान लिया था कि फिर तुम्हारे पास उदास होकर न आऊँ। |
| BSB 2 For if I grieve you, who is left to cheer me but those whom I have grieved? | HINIRV 2 क्योंकि यदि मैं तुम्हें उदास करूँ, तो मुझे आनन्द देनेवाला कौन होगा, केवल वही जिसको मैंने उदास किया? |
| BSB 3 I wrote as I did so that on my arrival I would not be grieved by those who ought to make me rejoice. I had confidence in all of you, that you would share my joy. | HINIRV 3 और मैंने यही बात तुम्हें इसलिए लिखी, कि कहीं ऐसा न हो, कि मेरे आने पर जिनसे मुझे आनन्द मिलना चाहिए, मैं उनसे उदास होऊँ; क्योंकि मुझे तुम सब पर इस बात का भरोसा है, कि जो मेरा आनन्द है, वही तुम सब का भी है। |
| BSB 4 For through many tears I wrote you out of great distress and anguish of heart, not to grieve you but to let you know how much I love you. | HINIRV 4 बड़े क्लेश, और मन के कष्ट से, मैंने बहुत से आँसू बहा बहाकर तुम्हें लिखा था इसलिए नहीं, कि तुम उदास हो, परन्तु इसलिए कि तुम उस बड़े प्रेम को जान लो, जो मुझे तुम से है। |
| BSB 5 Now if anyone has caused grief, he has not grieved me but all of you—to some degree, not to overstate it. | HINIRV 5 और यदि किसी ने उदास किया है, तो मुझे ही नहीं वरन् (कि उसके साथ बहुत कड़ाई न करूँ) कुछ कुछ तुम सब को भी उदास किया है। (गला. 4:12) |
| BSB 6 The punishment imposed on him by the majority is sufficient for him. | HINIRV 6 ऐसे जन के लिये यह दण्ड जो भाइयों में से बहुतों ने दिया, बहुत है। |
| BSB 7 So instead, you ought to forgive and comfort him, so that he will not be overwhelmed by excessive sorrow. | HINIRV 7 इसलिए इससे यह भला है कि उसका अपराध क्षमा करो; और शान्ति दो, न हो कि ऐसा मनुष्य उदासी में डूब जाए। (इफि. 4:32) |
| BSB 8 Therefore I urge you to reaffirm your love for him. | HINIRV 8 इस कारण मैं तुम से विनती करता हूँ, कि उसको अपने प्रेम का प्रमाण दो। |
| BSB 9 My purpose in writing you was to see if you would stand the test and be obedient in everything. | HINIRV 9 क्योंकि मैंने इसलिए भी लिखा था, कि तुम्हें परख लूँ, कि तुम सब बातों के मानने के लिये तैयार हो, कि नहीं। |
| BSB 10 If you forgive anyone, I also forgive him. And if I have forgiven anything, I have forgiven it in the presence of Christ for your sake, | HINIRV 10 जिसका तुम कुछ क्षमा करते हो उसे मैं भी क्षमा करता हूँ, क्योंकि मैंने भी जो कुछ क्षमा किया है, यदि किया हो, तो तुम्हारे कारण मसीह की जगह में होकर क्षमा किया है। |
| BSB 11 in order that Satan should not outwit us. For we are not unaware of his schemes. | HINIRV 11 कि शैतान का हम पर दाँव न चले, क्योंकि हम उसकी युक्तियों से अनजान नहीं। |
| BSB 12 Now when I went to Troas to preach the gospel of Christ and a door stood open for me in the Lord, | HINIRV 12 और जब मैं मसीह का सुसमाचार, सुनाने को त्रोआस में आया, और प्रभु ने मेरे लिये एक द्वार खोल दिया। |
| BSB 13 I had no peace in my spirit, because I did not find my brother Titus there. So I said goodbye to them and went on to Macedonia. | HINIRV 13 तो मेरे मन में चैन न मिला, इसलिए कि मैंने अपने भाई तीतुस को नहीं पाया; इसलिए उनसे विदा होकर मैं मकिदुनिया को चला गया। |
| BSB 14 But thanks be to God, who always leads us triumphantly as captives in Christ and through us spreads everywhere the fragrance of the knowledge of Him. | HINIRV 14 परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो मसीह में सदा हमको जय के उत्सव में लिये फिरता है, और अपने ज्ञान की सुगन्ध हमारे द्वारा हर जगह फैलाता है। |
| BSB 15 For we are to God the sweet aroma of Christ among those who are being saved and those who are perishing. | HINIRV 15 क्योंकि हम परमेश्वर के निकट उद्धार पानेवालों, और नाश होनेवालों, दोनों के लिये मसीह की सुगन्ध हैं। |
| BSB 16 To the one we are an odor that brings death, to the other a fragrance that brings life. And who is qualified for such a task? | HINIRV 16 कितनों के लिये तो मरने के निमित्त मृत्यु की गन्ध, और कितनों के लिये जीवन के निमित्त जीवन की सुगन्ध, और इन बातों के योग्य कौन है? |
| BSB 17 For we are not like so many others, who peddle the word of God for profit. On the contrary, in Christ we speak before God with sincerity, as men sent from God. | HINIRV 17 क्योंकि हम उन बहुतों के समान नहीं, जो परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं; परन्तु मन की सच्चाई से, और परमेश्वर की ओर से परमेश्वर को उपस्थित जानकर मसीह में बोलते हैं । |
Questions about 2 Corinthians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.