2 Corinthians 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Are we beginning to commend ourselves again? Or do we need, like some people, letters of recommendation to you or from you? | HINIRV 1 क्या हम फिर अपनी बड़ाई करने लगे? या हमें कितनों के समान सिफारिश की पत्रियाँ तुम्हारे पास लानी या तुम से लेनी हैं? |
| BSB 2 You yourselves are our letter, inscribed on our hearts, known and read by everyone. | HINIRV 2 हमारी पत्री तुम ही हो, जो हमारे हृदयों पर लिखी हुई है, और उसे सब मनुष्य पहचानते और पढ़ते हैं। |
| BSB 3 It is clear that you are a letter from Christ, the result of our ministry, written not with ink but with the Spirit of the living God, not on tablets of stone but on tablets of human hearts. | HINIRV 3 यह प्रगट है, कि तुम मसीह की पत्री हो, जिसको हमने सेवकों के समान लिखा; और जो स्याही से नहीं, परन्तु जीविते परमेश्वर के आत्मा से पत्थर की पटियों पर नहीं, परन्तु हृदय की माँस रूपी पटियों पर लिखी है। (निर्ग. 24:12, यिर्म. 31:33, यहे. 11:19,20) |
| BSB 4 Such confidence before God is ours through Christ. | HINIRV 4 हम मसीह के द्वारा परमेश्वर पर ऐसा ही भरोसा रखते हैं। |
| BSB 5 Not that we are competent in ourselves to claim that anything comes from us, but our competence comes from God. | HINIRV 5 यह नहीं, कि हम अपने आप से इस योग्य हैं, कि अपनी ओर से किसी बात का विचार कर सकें; पर हमारी योग्यता परमेश्वर की ओर से है। |
| BSB 6 And He has qualified us as ministers of a new covenant, not of the letter but of the Spirit; for the letter kills, but the Spirit gives life. | HINIRV 6 जिसने हमें नई वाचा के सेवक होने के योग्य भी किया, शब्द के सेवक नहीं वरन् आत्मा के; क्योंकि शब्द मारता है, पर आत्मा जिलाता है। (निर्ग. 24:8, यिर्म. 31:31, यिर्म. 32:40) |
| BSB 7 Now if the ministry of death, which was engraved in letters on stone, came with such glory that the Israelites could not gaze at the face of Moses because of its fleeting glory, | HINIRV 7 और यदि मृत्यु की यह वाचा जिसके अक्षर पत्थरों पर खोदे गए थे, यहाँ तक तेजोमय हुई, कि मूसा के मुँह पर के तेज के कारण जो घटता भी जाता था, इस्राएली उसके मुँह पर दृष्टि नहीं कर सकते थे। |
| BSB 8 will not the ministry of the Spirit be even more glorious? | HINIRV 8 तो आत्मा की वाचा और भी तेजोमय क्यों न होगी? |
| BSB 9 For if the ministry of condemnation was glorious, how much more glorious is the ministry of righteousness! | HINIRV 9 क्योंकि जब दोषी ठहरानेवाली वाचा तेजोमय थी, तो धर्मी ठहरानेवाली वाचा और भी तेजोमय क्यों न होगी? |
| BSB 10 Indeed, what was once glorious has no glory now in comparison to the glory that surpasses it. | HINIRV 10 और जो तेजोमय था, वह भी उस तेज के कारण जो उससे बढ़कर तेजोमय था, कुछ तेजोमय न ठहरा। (निर्ग. 34:29-30) |
| BSB 11 For if what was fading away came with glory, how much greater is the glory of that which endures! | HINIRV 11 क्योंकि जब वह जो घटता जाता था तेजोमय था, तो वह जो स्थिर रहेगा, और भी तेजोमय क्यों न होगा? |
| BSB 12 Therefore, since we have such a hope, we are very bold. | HINIRV 12 इसलिए ऐसी आशा रखकर हम साहस के साथ बोलते हैं। |
| BSB 13 We are not like Moses, who would put a veil over his face to keep the Israelites from gazing at the end of what was fading away. | HINIRV 13 और मूसा के समान नहीं, जिसने अपने मुँह पर परदा डाला था ताकि इस्राएली उस घटनेवाले तेज के अन्त को न देखें। (निर्ग. 34:33,35) |
| BSB 14 But their minds were closed. For to this day the same veil remains at the reading of the old covenant. It has not been lifted, because only in Christ can it be removed. | HINIRV 14 परन्तु वे मतिमन्द हो गए, क्योंकि आज तक पुराने नियम के पढ़ते समय उनके हृदयों पर वही परदा पड़ा रहता है; पर वह मसीह में उठ जाता है। |
| BSB 15 And even to this day when Moses is read, a veil covers their hearts. | HINIRV 15 और आज तक जब कभी मूसा की पुस्तक पढ़ी जाती है, तो उनके हृदय पर परदा पड़ा रहता है। |
| BSB 16 But whenever anyone turns to the Lord, the veil is taken away. | HINIRV 16 परन्तु जब कभी उनका हृदय प्रभु की ओर फिरेगा, तब वह परदा उठ जाएगा। (निर्ग. 34:34, यशा. 25:7) |
| BSB 17 Now the Lord is the Spirit, and where the Spirit of the Lord is, there is freedom. | HINIRV 17 प्रभु तो आत्मा है: और जहाँ कहीं प्रभु का आत्मा है वहाँ स्वतंत्रता है। |
| BSB 18 And we, who with unveiled faces all reflect the glory of the Lord, are being transformed into His image with intensifying glory, which comes from the Lord, who is the Spirit. | HINIRV 18 परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश-अंश करके बदलते जाते हैं। |
Questions about 2 Corinthians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.