2 Corinthians 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Are we beginning to commend ourselves again? Or do we need, like some people, letters of recommendation to you or from you?

HINCV

1 क्या हमने दोबारा अपनी आत्मप्रशंसा करनी शुरू कर दी? या कुछ अन्य व्यक्तियों के समान हमें भी तुमसे या तुम्हारे लिए सिफारिश के पत्रों की ज़रूरत है?

BSB

2 You yourselves are our letter, inscribed on our hearts, known and read by everyone.

HINCV

2 हमारे पत्र तो तुम स्वयं हो—हमारे हृदयों पर लिखे हुए—जो सबके द्वारा पहचाने तथा पढ़े जा सकते हो.

BSB

3 It is clear that you are a letter from Christ, the result of our ministry, written not with ink but with the Spirit of the living God, not on tablets of stone but on tablets of human hearts.

HINCV

3 यह साफ़ ही है कि मसीह का पत्र तुम हो—हमारी सेवकाई का परिणाम—जिसे स्याही से नहीं परंतु जीवित परमेश्वर के आत्मा से पत्थर की पटिया पर नहीं परंतु मनुष्य के हृदय की पटिया पर लिखा गया है.

BSB

4 Such confidence before God is ours through Christ.

HINCV

4 हमें मसीह के द्वारा परमेश्वर में ऐसा ही विश्वास है.

BSB

5 Not that we are competent in ourselves to claim that anything comes from us, but our competence comes from God.

HINCV

5 स्थिति यह नहीं कि हम यह दावा करें कि हम अपने आप में कुछ कर सकने के योग्य हैं—परमेश्वर हमारी योग्यता का स्रोत हैं,

BSB

6 And He has qualified us as ministers of a new covenant, not of the letter but of the Spirit; for the letter kills, but the Spirit gives life.

HINCV

6 जिन्होंने हमें नई वाचा का काम करने योग्य सेवक बनाया. यह वाचा लिखी हुई व्यवस्था की नहीं परंतु आत्मा की है. लिखी हुई व्यवस्था मृत्यु को जन्म देती है मगर आत्मा जीवन देती है.

BSB

7 Now if the ministry of death, which was engraved in letters on stone, came with such glory that the Israelites could not gaze at the face of Moses because of its fleeting glory,

HINCV

7 यदि पत्थर की पटिया पर खोदे गए अक्षरों में अंकित मृत्यु की वाचा इतनी तेजोमय थी कि इस्राएल के वंशज मोशेह के मुख पर अपनी दृष्टि स्थिर रख पाने में असमर्थ थे—यद्यपि यह तेज धीरे धीरे कम होता जा रहा था.

BSB

8 will not the ministry of the Spirit be even more glorious?

HINCV

8 तो फिर आत्मा की वाचा और कितनी अधिक तेजोमय न होगी?

BSB

9 For if the ministry of condemnation was glorious, how much more glorious is the ministry of righteousness!

HINCV

9 यदि दंड-आज्ञा की वाचा का प्रताप ऐसा है तो धार्मिकता की वाचा का प्रताप और कितना अधिक बढ़कर न होगा?

BSB

10 Indeed, what was once glorious has no glory now in comparison to the glory that surpasses it.

HINCV

10 सच तो यह है कि इस वर्तमान प्रताप के सामने वह पहले का प्रताप, प्रताप रह ही नहीं गया.

BSB

11 For if what was fading away came with glory, how much greater is the glory of that which endures!

HINCV

11 यदि उसका तेज ऐसा था, जो लगातार कम हो रहा था, तो उसका तेज, जो हमेशा स्थिर है, और कितना अधिक बढ़कर न होगा!

BSB

12 Therefore, since we have such a hope, we are very bold.

HINCV

12 इसी आशा के कारण हमारी बातें बिना डर की है.

BSB

13 We are not like Moses, who would put a veil over his face to keep the Israelites from gazing at the end of what was fading away.

HINCV

13 हम मोशेह के समान भी नहीं, जो अपना मुख इसलिये ढका रखते थे कि इस्राएल के लोग उस धीरे धीरे कम होते हुए तेज को न देख पाएं.

BSB

14 But their minds were closed. For to this day the same veil remains at the reading of the old covenant. It has not been lifted, because only in Christ can it be removed.

HINCV

14 वास्तव में इस्राएल के लोगों के मन मंद हो गए थे. पुराना नियम देने के अवसर पर आज भी वही पर्दा पड़ा रहता है क्योंकि यह पर्दा सिर्फ मसीह में हटाया जाता है.

BSB

15 And even to this day when Moses is read, a veil covers their hearts.

HINCV

15 हां, आज भी जब कभी मोशेह का ग्रंथ पढ़ा जाता है, उनके हृदय पर पर्दा पड़ा रहता है.

BSB

16 But whenever anyone turns to the Lord, the veil is taken away.

HINCV

16 यह पर्दा उस समय हटता है, जब कोई व्यक्ति प्रभु की ओर मन फिराता है.

BSB

17 Now the Lord is the Spirit, and where the Spirit of the Lord is, there is freedom.

HINCV

17 यही प्रभु वह आत्मा हैं तथा जहां कहीं प्रभु का आत्मा मौजूद हैं, वहां स्वतंत्रता है

BSB

18 And we, who with unveiled faces all reflect the glory of the Lord, are being transformed into His image with intensifying glory, which comes from the Lord, who is the Spirit.

HINCV

18 और हम, जो खुले मुख से प्रभु की महिमा निहारते हैं, धीरे धीरे बढ़ती हुई महिमा के साथ उनके स्वरूप में बदलते जा रहे हैं. यह महिमा प्रभु से, जो आत्मा हैं, बाहर निकलती है.

Questions about 2 Corinthians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.