3 John 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 The elder, To the beloved Gaius, whom I love in the truth: | HINIRV 1 मुझ प्राचीन की ओर से उस प्रिय गयुस के नाम, जिससे मैं सच्चा प्रेम रखता हूँ। |
| BSB 2 Beloved, I pray that in every way you may prosper and enjoy good health, as your soul also prospers. | HINIRV 2 हे प्रिय, मेरी यह प्रार्थना है; कि जैसे तू आत्मिक उन्नति कर रहा है, वैसे ही तू सब बातों में उन्नति करे, और भला चंगा रहे। |
| BSB 3 For I was overjoyed when the brothers came and testified about your devotion to the truth, in which you continue to walk. | HINIRV 3 क्योंकि जब भाइयों ने आकर, तेरे उस सत्य की गवाही दी, जिस पर तू सचमुच चलता है, तो मैं बहुत ही आनन्दित हुआ। |
| BSB 4 I have no greater joy than to hear that my children are walking in the truth. | HINIRV 4 मुझे इससे बढ़कर और कोई आनन्द नहीं, कि मैं सुनूँ, कि मेरे बच्चे सत्य पर चलते हैं। |
| BSB 5 Beloved, you are faithful in what you are doing for the brothers, and especially since they are strangers to you. | HINIRV 5 हे प्रिय, जब भी तू भाइयों के लिए कार्य करे और अजनबियों के लिए भी तो विश्वासयोग्यता के साथ कर। |
| BSB 6 They have testified to the church about your love. You will do well to send them on their way in a manner worthy of God. | HINIRV 6 उन्होंने कलीसिया के सामने तेरे प्रेम की गवाही दी थी। यदि तू उन्हें उस प्रकार विदा करेगा जिस प्रकार परमेश्वर के लोगों के लिये उचित है तो अच्छा करेगा। |
| BSB 7 For they went out on behalf of the Name, accepting nothing from the Gentiles. | HINIRV 7 क्योंकि वे उस नाम के लिये निकले हैं, और अन्यजातियों से कुछ नहीं लेते। |
| BSB 8 Therefore we ought to support such men, so that we may be fellow workers for the truth. | HINIRV 8 इसलिए ऐसों का स्वागत करना चाहिए, जिससे हम भी सत्य के पक्ष में उनके सहकर्मी हों। |
| BSB 9 I have written to the church about this, but Diotrephes, who loves to be first, will not accept our instruction. | HINIRV 9 मैंने कलीसिया को कुछ लिखा था; पर दियुत्रिफेस जो उनमें बड़ा बनना चाहता है, हमें ग्रहण नहीं करता। |
| BSB 10 So if I come, I will call attention to his malicious slander against us. And unsatisfied with that, he refuses to welcome the brothers and forbids those who want to do so, even putting them out of the church. | HINIRV 10 इसलिए यदि मैं आऊँगा, तो उसके कामों की जो वह करता है सुधि दिलाऊँगा, कि वह हमारे विषय में बुरी-बुरी बातें बकता है; और इस पर भी सन्तोष न करके स्वयं ही भाइयों को ग्रहण नहीं करता, और उन्हें जो ग्रहण करना चाहते हैं, मना करता है और कलीसिया से निकाल देता है। |
| BSB 11 Beloved, do not imitate what is evil, but what is good. The one who does good is of God; the one who does evil has not seen God. | HINIRV 11 हे प्रिय, बुराई के नहीं, पर भलाई के अनुयायी हो। जो भलाई करता है, वह परमेश्वर की ओर से है; पर जो बुराई करता है, उसने परमेश्वर को नहीं देखा। |
| BSB 12 Demetrius has received a good testimony from everyone, and from the truth itself. We also testify for him, and you know that our testimony is true. | HINIRV 12 दिमेत्रियुस के विषय में सब ने वरन् सत्य ने भी आप ही गवाही दी: और हम भी गवाही देते हैं, और तू जानता है, कि हमारी गवाही सच्ची है। |
| BSB 13 I have many things to write to you, but I would prefer not to do so with pen and ink. | HINIRV 13 मुझे तुझको बहुत कुछ लिखना तो था; पर स्याही और कलम से लिखना नहीं चाहता। |
| BSB 14 Instead, I hope to see you soon and speak with you face to face. Peace to you. The friends here send you greetings. Greet each of our friends there by name. | HINIRV 14 पर मुझे आशा है कि तुझ से शीघ्र भेंट करूँगा: तब हम आमने-सामने बातचीत करेंगे: |
| HINIRV 15 तुझे शान्ति मिलती रहे। यहाँ के मित्र तुझे नमस्कार करते हैं वहाँ के मित्रों के नाम ले लेकर नमस्कार कह देना। (2 यूह. 1:12) |
Questions about 3 John 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.