Acts 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The apostles and brothers throughout Judea soon heard that the Gentiles also had received the word of God.

HINCV

1 सारे यहूदिया प्रदेश में प्रेरितों और शिष्यों तक यह समाचार पहुंच गया कि गैर-यहूदियों ने भी परमेश्वर के वचन-संदेश को ग्रहण कर लिया है.

BSB

2 So when Peter went up to Jerusalem, the circumcised believers took issue with him

HINCV

2 परिणामस्वरूप येरूशलेम पहुंचने पर ख़तना किए हुए शिष्यों ने पेतरॉस को आड़े हाथों लिया,

BSB

3 and said, “You visited uncircumcised men and ate with them.”

HINCV

3 “आप वहां खतना-रहितों के अतिथि होकर रहे तथा आपने उनके साथ भोजन भी किया!”

BSB

4 But Peter began and explained to them the whole sequence of events:

HINCV

4 इसलिये पेतरॉस ने उन्हें क्रमानुसार समझाना शुरू किया,

BSB

5 “I was in the city of Joppa praying, and in a trance I saw a vision of something like a large sheet being let down from heaven by its four corners, and it came right down to me.

HINCV

5 “जब मैं योप्पा नगर में प्रार्थना कर रहा था, अवचेतन अवस्था में मैंने दर्शन में एक चादर जैसी वस्तु को चारों कोनों से लटके हुए स्वर्ग से नीचे उतरते देखा. वह वस्तु मेरे एकदम पास आ गई.

BSB

6 I looked at it closely and saw four-footed animals of the earth, wild beasts, reptiles, and birds of the air.

HINCV

6 उसे ध्यान से देखने पर मैंने पाया कि उसमें पृथ्वी पर के सभी चौपाये, जंगली पशु, रेंगते जंतु तथा आकाश के पक्षी थे.

BSB

7 Then I heard a voice saying to me, ‘Get up, Peter, kill and eat.’

HINCV

7 उसी समय मुझे यह शब्द सुनाई दिया, ‘उठो, पेतरॉस, मारो और खाओ.’

BSB

8 ‘No, Lord,’ I said, ‘for nothing impure or unclean has ever entered my mouth.’

HINCV

8 “मैंने उत्तर दिया, ‘बिलकुल नहीं प्रभु! क्योंकि मैंने कभी भी कोई अपवित्र या अशुद्ध वस्तु मुंह में नहीं डाली.’

BSB

9 But the voice spoke from heaven a second time, ‘Do not call anything impure that God has made clean.’

HINCV

9 “स्वर्ग से दोबारा यह शब्द सुनाई दिया, ‘जिसे परमेश्वर ने शुद्ध घोषित कर दिया है तुम उसे अशुद्ध मत समझो.’

BSB

10 This happened three times, and everything was drawn back up into heaven.

HINCV

10 तीन बार दोहराने के बाद वह सब स्वर्ग में उठा लिया गया.

BSB

11 Just then three men sent to me from Caesarea stopped at the house where I was staying.

HINCV

11 “ठीक उसी समय तीन व्यक्ति उस घर के सामने आ खड़े हुए, जहां मैं ठहरा हुआ था. वे कयसरिया नगर से मेरे लिए भेजे गए थे.

BSB

12 The Spirit told me to accompany them without hesitation. These six brothers also went with me, and we entered the man’s home.

HINCV

12 पवित्र आत्मा ने मुझे आज्ञा दी कि मैं बिना किसी आपत्ति के उनके साथ चला जाऊं. मेरे साथ ये छः शिष्य भी वहां गए थे, और हम उस व्यक्ति के घर में गए.

BSB

13 He told us how he had seen an angel standing in his house and saying, ‘Send to Joppa for Simon who is called Peter.

HINCV

13 उसने हमें बताया कि किस प्रकार उसने अपने घर में उस स्वर्गदूत को देखा, जिसने उसे आज्ञा दी थी कि योप्पा नगर से शिमओन अर्थात् पेतरॉस को आमंत्रित किया जाए,

BSB

14 He will convey to you a message by which you and all your household will be saved.’

HINCV

14 जो उन्हें वह संदेश देंगे जिसके द्वारा उसका तथा उसके सारे परिवार को उद्धार प्राप्‍त होगा.

BSB

15 As I began to speak, the Holy Spirit fell upon them, just as He had fallen upon us at the beginning.

HINCV

15 “जब मैंने प्रवचन शुरू किया उन पर भी पवित्र आत्मा उतरे—ठीक उसी प्रकार, जिस प्रकार वह शुरुआत में हम पर उतरे थे.

BSB

16 Then I remembered the word of the Lord, how He said, ‘John baptized with water, but you will be baptized with the Holy Spirit.’

HINCV

16 तब मुझे प्रभु के ये शब्द याद आए, ‘निःसंदेह योहन जल में बपतिस्मा देता रहा किंतु तुम्हें पवित्र आत्मा में बपतिस्मा दिया जाएगा.’

BSB

17 So if God gave them the same gift He gave us who believed in the Lord Jesus Christ, who was I to hinder the work of God?”

HINCV

17 इसलिये जब प्रभु येशु मसीह में विश्वास करने पर परमेश्वर ने उन्हें भी वही दान दिया है, जो हमें दिया था, तब मैं कौन था, जो परमेश्वर के काम में रुकावट उत्पन्‍न करता?”

BSB

18 When they heard this, they had no further objections, and they glorified God, saying, “So then, God has granted even the Gentiles repentance unto life.”

HINCV

18 यह सुनने के बाद इसके उत्तर में वे कुछ भी न कह पाए परंतु इन शब्दों में परमेश्वर का धन्यवाद करने लगे, “इसका मतलब तो यह हुआ कि जीवन पाने के लिए परमेश्वर ने गैर-यहूदियों को भी पश्चाताप की ओर उभारा है.”

BSB

19 Meanwhile those scattered by the persecution that began with Stephen traveled as far as Phoenicia, Cyprus, and Antioch, speaking the message only to Jews.

HINCV

19 वे शिष्य, जो स्तेफ़ानॉस के सताहट के फलस्वरूप शुरुआत में तितर-बितर हो गए थे, फ़ॉयनिके, सैप्रस तथा अंतियोख़ नगरों में जा पहुंचे थे. ये यहूदियों के अतिरिक्त अन्य किसी को भी संदेश नहीं सुनाते थे

BSB

20 But some of them, men from Cyprus and Cyrene, went to Antioch and began speaking to the Greeks as well, proclaiming the good news about the Lord Jesus.

HINCV

20 किंतु कुछ सैप्रसवासी तथा कुरेनावासी अंतियोख़ नगरों में आकर यूनानियों को भी मसीह येशु के विषय में सुसमाचार देने लगे.

BSB

21 The hand of the Lord was with them, and a great number of people believed and turned to the Lord.

HINCV

21 उन पर प्रभु की कृपादृष्टि थी. बड़ी संख्या में लोगों ने विश्वास कर प्रभु को ग्रहण किया.

BSB

22 When news of this reached the ears of the church in Jerusalem, they sent Barnabas to Antioch.

HINCV

22 यह समाचार येरूशलेम की कलीसिया में भी पहुंचा. इसलिये उन्होंने बारनबास को अंतियोख़ नगर भेजा.

BSB

23 When he arrived and saw the grace of God, he rejoiced and encouraged them all to abide in the Lord with all their hearts.

HINCV

23 वहां पहुंचकर जब बारनबास ने परमेश्वर के अनुग्रह के प्रमाण देखे तो वह बहुत आनंदित हुए और उन्होंने उन्हें पूरी लगन के साथ प्रभु में स्थिर बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

BSB

24 Barnabas was a good man, full of the Holy Spirit and faith, and a great number of people were brought to the Lord.

HINCV

24 बारनबास एक भले, पवित्र आत्मा से भरे हुए और विश्वास में परिपूर्ण व्यक्ति थे, और बहुत बड़ी संख्या में लोग प्रभु के पास लाए गए.

BSB

25 Then Barnabas went to Tarsus to look for Saul,

HINCV

25 इसलिये बारनबास को तारस्यॉस नगर जाकर शाऊल को खोजना सही लगा.

BSB

26 and when he found him, he brought him back to Antioch. So for a full year they met together with the church and taught large numbers of people. The disciples were first called Christians at Antioch.

HINCV

26 शाऊल के मिल जाने पर वह उन्हें लेकर अंतियोख़ नगर आ गए. वहां कलीसिया में एक वर्ष तक रहकर दोनों ने अनेक लोगों को शिक्षा दी. अंतियोख़ नगर में ही सबसे पहले मसीह येशु के शिष्य मसीही कहलाए.

BSB

27 In those days some prophets came down from Jerusalem to Antioch.

HINCV

27 इन्हीं दिनों में कुछ भविष्यवक्ता येरूशलेम से अंतियोख़ आए.

BSB

28 One of them named Agabus stood up and predicted through the Spirit that a great famine would sweep across the whole world. (This happened under Claudius.)

HINCV

28 उन्हीं में से हागाबुस नामक एक भविष्यवक्ता ने पवित्र आत्मा की प्रेरणा से यह संकेत दिया कि सारी पृथ्वी पर अकाल पड़ने पर है—यह कयसर क्लॉदियॉस के शासनकाल की घटना है.

BSB

29 So the disciples, each according to his ability, decided to send relief to the brothers living in Judea.

HINCV

29 इसलिये शिष्यों ने यहूदिया प्रदेश के मसीह के विश्वासी भाई बहिनों के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता देने का निश्चय किया.

BSB

30 This they did, sending their gifts to the elders with Barnabas and Saul.

HINCV

30 अपने इस निश्चय के अनुसार उन्होंने दानराशि बारनबास और शाऊल के द्वारा पुरनियों को भेज दी.

Questions about Acts 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.