Acts 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The apostles and brothers throughout Judea soon heard that the Gentiles also had received the word of God.

HINIRV

1 और प्रेरितों और भाइयों ने जो यहूदिया में थे सुना, कि अन्यजातियों ने भी परमेश्वर का वचन मान लिया है।

BSB

2 So when Peter went up to Jerusalem, the circumcised believers took issue with him

HINIRV

2 और जब पतरस यरूशलेम में आया, तो खतना किए हुए लोग उससे वाद-विवाद करने लगे,

BSB

3 and said, “You visited uncircumcised men and ate with them.”

HINIRV

3 “तूने खतनारहित लोगों के यहाँ जाकर उनके साथ खाया।”

BSB

4 But Peter began and explained to them the whole sequence of events:

HINIRV

4 तब पतरस ने उन्हें आरम्भ से क्रमानुसार कह सुनाया;

BSB

5 “I was in the city of Joppa praying, and in a trance I saw a vision of something like a large sheet being let down from heaven by its four corners, and it came right down to me.

HINIRV

5 “मैं याफा नगर में प्रार्थना कर रहा था, और बेसुध होकर एक दर्शन देखा, कि एक बड़ी चादर, एक पात्र के समान चारों कोनों से लटकाया हुआ, आकाश से उतरकर मेरे पास आया।

BSB

6 I looked at it closely and saw four-footed animals of the earth, wild beasts, reptiles, and birds of the air.

HINIRV

6 जब मैंने उस पर ध्यान किया, तो पृथ्वी के चौपाए और वन पशु और रेंगनेवाले जन्तु और आकाश के पक्षी देखे;

BSB

7 Then I heard a voice saying to me, ‘Get up, Peter, kill and eat.’

HINIRV

7 और यह आवाज भी सुना, ‘हे पतरस उठ मार और खा।’

BSB

8 ‘No, Lord,’ I said, ‘for nothing impure or unclean has ever entered my mouth.’

HINIRV

8 मैंने कहा, ‘नहीं प्रभु, नहीं; क्योंकि कोई अपवित्र या अशुद्ध वस्तु मेरे मुँह में कभी नहीं गई।’

BSB

9 But the voice spoke from heaven a second time, ‘Do not call anything impure that God has made clean.’

HINIRV

9 इसके उत्तर में आकाश से दोबारा आवाज आई, ‘जो कुछ परमेश्वर ने शुद्ध ठहराया है, उसे अशुद्ध मत कह।’

BSB

10 This happened three times, and everything was drawn back up into heaven.

HINIRV

10 तीन बार ऐसा ही हुआ; तब सब कुछ फिर आकाश पर खींच लिया गया।

BSB

11 Just then three men sent to me from Caesarea stopped at the house where I was staying.

HINIRV

11 तब तुरन्त तीन मनुष्य जो कैसरिया से मेरे पास भेजे गए थे, उस घर पर जिसमें हम थे, आ खड़े हुए।

BSB

12 The Spirit told me to accompany them without hesitation. These six brothers also went with me, and we entered the man’s home.

HINIRV

12 तब आत्मा ने मुझसे उनके साथ बेझिझक हो लेने को कहा, और ये छः भाई भी मेरे साथ हो लिए; और हम उस मनुष्य के घर में गए।

BSB

13 He told us how he had seen an angel standing in his house and saying, ‘Send to Joppa for Simon who is called Peter.

HINIRV

13 और उसने बताया, कि मैंने एक स्वर्गदूत को अपने घर में खड़ा देखा, जिसने मुझसे कहा, ‘याफा में मनुष्य भेजकर शमौन को जो पतरस कहलाता है, बुलवा ले।

BSB

14 He will convey to you a message by which you and all your household will be saved.’

HINIRV

14 वह तुझ से ऐसी बातें कहेगा, जिनके द्वारा तू और तेरा सारा घराना उद्धार पाएगा।’

BSB

15 As I began to speak, the Holy Spirit fell upon them, just as He had fallen upon us at the beginning.

HINIRV

15 जब मैं बातें करने लगा, तो पवित्र आत्मा उन पर उसी रीति से उतरा, जिस रीति से आरम्भ में हम पर उतरा था।

BSB

16 Then I remembered the word of the Lord, how He said, ‘John baptized with water, but you will be baptized with the Holy Spirit.’

HINIRV

16 तब मुझे प्रभु का वह वचन स्मरण आया; जो उसने कहा, ‘यूहन्ना ने तो पानी से बपतिस्मा दिया, परन्तु तुम पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाओगे।’

BSB

17 So if God gave them the same gift He gave us who believed in the Lord Jesus Christ, who was I to hinder the work of God?”

HINIRV

17 अतः जबकि परमेश्वर ने उन्हें भी वही दान दिया, जो हमें प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से मिला; तो मैं कौन था जो परमेश्वर को रोक सकता था?”

BSB

18 When they heard this, they had no further objections, and they glorified God, saying, “So then, God has granted even the Gentiles repentance unto life.”

HINIRV

18 यह सुनकर, वे चुप रहे, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “तब तो परमेश्वर ने अन्यजातियों को भी जीवन के लिये मन फिराव का दान दिया है।”

BSB

19 Meanwhile those scattered by the persecution that began with Stephen traveled as far as Phoenicia, Cyprus, and Antioch, speaking the message only to Jews.

HINIRV

19 जो लोग उस क्लेश के मारे जो स्तिफनुस के कारण पड़ा था, तितर-बितर हो गए थे, वे फिरते-फिरते फीनीके और साइप्रस और अन्ताकिया में पहुँचे; परन्तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।

BSB

20 But some of them, men from Cyprus and Cyrene, went to Antioch and began speaking to the Greeks as well, proclaiming the good news about the Lord Jesus.

HINIRV

20 परन्तु उनमें से कुछ साइप्रस वासी और कुरेनी थे, जो अन्ताकिया में आकर यूनानियों को भी प्रभु यीशु का सुसमाचार की बातें सुनाने लगे।

BSB

21 The hand of the Lord was with them, and a great number of people believed and turned to the Lord.

HINIRV

21 और प्रभु का हाथ उन पर था, और बहुत लोग विश्वास करके प्रभु की ओर फिरे।

BSB

22 When news of this reached the ears of the church in Jerusalem, they sent Barnabas to Antioch.

HINIRV

22 तब उनकी चर्चा यरूशलेम की कलीसिया के सुनने में आई, और उन्होंने बरनबास को अन्ताकिया भेजा।

BSB

23 When he arrived and saw the grace of God, he rejoiced and encouraged them all to abide in the Lord with all their hearts.

HINIRV

23 वह वहाँ पहुँचकर, और परमेश्वर के अनुग्रह को देखकर आनन्दित हुआ; और सब को उपदेश दिया कि तन मन लगाकर प्रभु से लिपटे रहें।

BSB

24 Barnabas was a good man, full of the Holy Spirit and faith, and a great number of people were brought to the Lord.

HINIRV

24 क्योंकि वह एक भला मनुष्य था; और पवित्र आत्मा और विश्वास से परिपूर्ण था; और बहुत से लोग प्रभु में आ मिले।

BSB

25 Then Barnabas went to Tarsus to look for Saul,

HINIRV

25 तब वह शाऊल को ढूँढ़ने के लिये तरसुस को चला गया।

BSB

26 and when he found him, he brought him back to Antioch. So for a full year they met together with the church and taught large numbers of people. The disciples were first called Christians at Antioch.

HINIRV

26 और जब उनसे मिला तो उसे अन्ताकिया में लाया, और ऐसा हुआ कि वे एक वर्ष तक कलीसिया के साथ मिलते और बहुत से लोगों को उपदेश देते रहे, और चेले सबसे पहले अन्ताकिया ही में मसीही कहलाए।

BSB

27 In those days some prophets came down from Jerusalem to Antioch.

HINIRV

27 उन्हीं दिनों में कई भविष्यद्वक्ता यरूशलेम से अन्ताकिया में आए।

BSB

28 One of them named Agabus stood up and predicted through the Spirit that a great famine would sweep across the whole world. (This happened under Claudius.)

HINIRV

28 उनमें से अगबुस ने खड़े होकर आत्मा की प्रेरणा से यह बताया, कि सारे जगत में बड़ा अकाल पड़ेगा, और वह अकाल क्लौदियुस के समय में पड़ा।

BSB

29 So the disciples, each according to his ability, decided to send relief to the brothers living in Judea.

HINIRV

29 तब चेलों ने निर्णय किया कि हर एक अपनी-अपनी पूँजी के अनुसार यहूदिया में रहनेवाले भाइयों की सेवा के लिये कुछ भेजे।

BSB

30 This they did, sending their gifts to the elders with Barnabas and Saul.

HINIRV

30 और उन्होंने ऐसा ही किया; और बरनबास और शाऊल के हाथ प्राचीनों के पास कुछ भेज दिया।

Questions about Acts 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.