Acts 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When the day of Pentecost came, they were all together in one place.

HINCV

1 यहूदियों के पेन्तेकॉस्त पर्व के दिन, जब शिष्य एक स्थान पर इकट्ठा थे,

BSB

2 Suddenly a sound like a mighty rushing wind came from heaven and filled the whole house where they were sitting.

HINCV

2 सहसा आकाश से तेज आंधी जैसी आवाज उस कमरे में फैल गई, जहां वे सब बैठे थे.

BSB

3 They saw tongues like flames of fire that separated and came to rest on each of them.

HINCV

3 तब उनके सामने ऐसी ज्वाला प्रकट हुई जिसका आकार जीभ के समान था, जो अलग होकर उनमें से प्रत्येक व्यक्ति पर जाकर ठहरती गई.

BSB

4 And they were all filled with the Holy Spirit and began to speak in other tongues as the Spirit enabled them.

HINCV

4 वे सभी पवित्र आत्मा से भरकर पवित्र आत्मा द्वारा दी गई अन्य भाषाओं में बातें करने लगे.

BSB

5 Now there were dwelling in Jerusalem God-fearing Jews from every nation under heaven.

HINCV

5 उस समय आकाश के नीचे के हर एक देश से आए श्रद्धालु यहूदी येरूशलेम में ही ठहरे हुए थे.

BSB

6 And when this sound rang out, a crowd came together in bewilderment, because each one heard them speaking his own language.

HINCV

6 इस कोलाहल को सुनकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गईं. वे सभी आश्चर्यचकित हो गए क्योंकि वे सभी हर एक को अपनी निज भाषा में बातें करते हुए सुन रहे थे.

BSB

7 Astounded and amazed, they asked, “Are not all these who are speaking Galileans?

HINCV

7 अचंभित हो वे एक दूसरे से पूछ रहे थे, “क्या ये सभी गलीलवासी नहीं हैं?

BSB

8 How is it then that each of us hears them in his own native language?

HINCV

8 तब यह क्या हो रहा है, जो हममें से हर एक विदेशी इन्हें हमारी अपनी-अपनी मातृभाषा में बातें करते हुए सुन रहा है!

BSB

9 Parthians, Medes, and Elamites; residents of Mesopotamia, Judea and Cappadocia, Pontus and Asia,

HINCV

9 पारथी, मादी, इलामी और मेसोपोतामियावासि, यहूदिया तथा कप्पादोकिया, पोन्तॉस तथा आसिया,

BSB

10 Phrygia and Pamphylia, Egypt and the parts of Libya near Cyrene; visitors from Rome,

HINCV

10 फ़्रिजिया, पम्फ़ूलिया, मिस्र, और लिबियावासी, जो क्रेते के आस-पास है; रोमी के रहनेवाले यहूदी तथा दीक्षित यहूदी,

BSB

11 both Jews and converts to Judaism; Cretans and Arabs—we hear them declaring the wonders of God in our own tongues!”

HINCV

11 क्रेती तथा अरबी, सभी अपनी-अपनी मातृभाषा में इनके मुख से परमेश्वर के पराक्रम के विषय में सुन रहे हैं!”

BSB

12 Astounded and perplexed, they asked one another, “What does this mean?”

HINCV

12 चकित और घबराकर वे एक दूसरे से पूछ रहे थे, “यह क्या हो रहा है?”

BSB

13 But others mocked them and said, “They are drunk on new wine!”

HINCV

13 किंतु कुछ अन्य ठट्ठा कर कह रहे थे, “इन्होंने कुछ अधिक मधु ही पी रखी है.”

BSB

14 Then Peter stood up with the Eleven, lifted up his voice, and addressed the crowd: “Men of Judea and all who dwell in Jerusalem, let this be known to you, and listen carefully to my words.

HINCV

14 तब ग्यारह के साथ पेतरॉस ने खड़े होकर ऊंचे शब्द में कहना प्रारंभ किया: “यहूदियावासियों तथा येरूशलेम वासियों, आपके लिए इस विषय को समझना अत्यंत आवश्यक है; इसलिये मेरी बातों को ध्यानपूर्वक सुनिए:

BSB

15 These men are not drunk, as you suppose. It is only the third hour of the day!

HINCV

15 जैसा आप समझ रहे हैं, ये व्यक्ति नशे में नहीं हैं क्योंकि यह दिन का तीसरा ही घंटा है!

BSB

16 No, this is what was spoken by the prophet Joel:

HINCV

16 वस्तुत, यह योएल भविष्यवक्ता द्वारा की गई इस भविष्यवाणी की पूर्ति है:

BSB

17 ‘In the last days, God says, I will pour out My Spirit on all people. Your sons and daughters will prophesy, your young men will see visions, your old men will dream dreams.

HINCV

17 “ ‘यह परमेश्वर की आवाज है, मैं अपना आत्मा सब लोगों पर उंडेलूंगा. तुम्हारे बेटे और बेटियां भविष्यवाणी करेंगे, तुम्हारे बुज़ुर्ग लोग स्वप्न देखेंगे, तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे.

BSB

18 Even on My menservants and maidservants I will pour out My Spirit in those days, and they will prophesy.

HINCV

18 मैं उन दिनों में अपने दास, और दासियों, पर अपना आत्मा उंडेल दूंगा, और वे भविष्यवाणी करेंगे.

BSB

19 I will show wonders in the heavens above and signs on the earth below, blood and fire and billows of smoke.

HINCV

19 मैं ऊपर आकाश में अद्भुत चमत्कार और नीचे पृथ्वी पर लहू, आग और धुएं के बादल के अद्भुत चिह्न दिखाऊंगा.

BSB

20 The sun will be turned to darkness, and the moon to blood, before the coming of the great and glorious Day of the Lord.

HINCV

20 प्रभु के उस वैभवशाली और वर्णनीय दिन के पूर्व सूर्य अंधेरा और चंद्रमा लहू समान हो जाएगा.

BSB

21 And everyone who calls on the name of the Lord will be saved.’

HINCV

21 तथा हर एक, जो प्रभु को पुकारेगा, उद्धार प्राप्‍त करेगा.’

BSB

22 Men of Israel, listen to this message: Jesus of Nazareth was a man certified by God to you by miracles, wonders, and signs, which God did among you through Him, as you yourselves know.

HINCV

22 “इस्राएली प्रियजन, ध्यान से सुनिए! नाज़रेथवासी मसीह येशु को, जिन्हें आप जानते हैं, जिन्हें परमेश्वर ने आपके मध्य सामर्थ्य के कामों, चमत्कारों तथा चिह्नों के द्वारा प्रकट किया,

BSB

23 He was delivered up by God’s set plan and foreknowledge, and you, by the hands of the lawless, put Him to death by nailing Him to the cross.

HINCV

23 परमेश्वर की निर्धारित योजना तथा पूर्व ज्ञान में आपके हाथों में अधर्मियों की सहायता से सौंप दिया गया कि उन्हें क्रूस-मृत्युदंड दिया जाए;

BSB

24 But God raised Him from the dead, releasing Him from the agony of death, because it was impossible for death to keep Him in its grip.

HINCV

24 किंतु परमेश्वर ने उन्हें मृत्यु के दर्द से छुड़ाकर मरे हुओं में से जीवित कर दिया क्योंकि यह असंभव था कि मृत्यु उन्हें अपने बंधन में रख सके.

BSB

25 David says about Him: ‘I saw the Lord always before me; because He is at my right hand, I will not be shaken.

HINCV

25 दावीद ने उनके विषय में कहा था: “मैं सर्वदा प्रभु को निहारता रहा क्योंकि वह मेरी दायीं ओर हैं, कि मैं लड़खड़ा न जाऊं.

BSB

26 Therefore my heart is glad and my tongue rejoices; my body also will dwell in hope,

HINCV

26 इसलिये मेरा हृदय आनंदित और मेरी जीभ मगन हुई; इसके अलावा मेरा शरीर भी आशा में बना रहेगा,

BSB

27 because You will not abandon my soul to Hades, nor will You let Your Holy One see decay.

HINCV

27 क्योंकि आप न तो मेरी आत्मा को अधोलोक में छोड़ेंगे और न अपने पवित्र जन के शव को सड़ने देंगे.

BSB

28 You have made known to me the paths of life; You will fill me with joy in Your presence.’

HINCV

28 आपने मुझ पर जीवन का मार्ग प्रकट कर दिया. आप मुझे अपनी उपस्थिति में आनंद से भर देंगे.

BSB

29 Brothers, I can tell you with confidence that the patriarch David died and was buried, and his tomb is with us to this day.

HINCV

29 “प्रियजन, पूर्वज दावीद के विषय में यह बिलकुल सच है कि उनकी मृत्यु हुई तथा उनके शव को कब्र में भी रखा गया. वह कब्र आज भी वहीं है.

BSB

30 But he was a prophet and knew that God had promised him on oath that He would place one of his descendants on his throne.

HINCV

30 इसलिये उनके भविष्यवक्ता होने के कारण तथा इसलिये भी कि उन्हें यह मालूम था कि परमेश्वर ने शपथ ली थी कि उन्हीं का एक वंशज सिंहासन पर बैठाया जाएगा,

BSB

31 Foreseeing this, David spoke about the resurrection of the Christ, that He was not abandoned to Hades, nor did His body see decay.

HINCV

31 होनेवाली घटनाओं को साफ़-साफ़ देखते हुए दावीद ने मसीह येशु के पुनरुत्थान का वर्णन किया कि मसीह येशु न तो अधोलोक में छोड़ दिए गए और न ही उनके शव को सड़न ने स्पर्श किया.

BSB

32 God has raised this Jesus to life, to which we are all witnesses.

HINCV

32 इन्हीं मसीह येशु को परमेश्वर ने मरे हुओं में से उठाकर जीवित किया. हम इस सच्चाई के प्रत्यक्ष साक्षी हैं.

BSB

33 Exalted, then, to the right hand of God, He has received from the Father the promised Holy Spirit and has poured out what you now see and hear.

HINCV

33 परमेश्वर की दायीं ओर सर्वोच्च पद पर बैठकर, पिता से प्राप्‍त पवित्र आत्मा लेकर उन्होंने हम पर उंडेल दिया, जो आप स्वयं देख और सुन रहे हैं.

BSB

34 For David did not ascend into heaven, but he himself says: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand

HINCV

34 यद्यपि दावीद उस समय स्वर्ग नहीं पहुंचे थे तौभी उन्होंने स्वयं कहा था, “ ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा: “मेरी दायीं ओर बैठे रहो

BSB

35 until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’

HINCV

35 मैं तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारे अधीन करूंगा.”’

BSB

36 Therefore let all Israel know with certainty that God has made this Jesus, whom you crucified, both Lord and Christ!”

HINCV

36 “इसलिये सारा इस्राएल निश्चित रूप से यह जान ले कि इन्हीं येशु को, जिन्हें तुम लोगों ने क्रूसित किया परमेश्वर ने प्रभु और मसीह पद से सम्मानित किया.”

BSB

37 When the people heard this, they were cut to the heart and asked Peter and the other apostles, “Brothers, what shall we do?”

HINCV

37 इस बात ने उनके हृदयों को छेद दिया. उन्होंने पेतरॉस और शेष प्रेरितों से जानना चाहा, “प्रियजन, अब हमारे लिए क्या करना सही है?”

BSB

38 Peter replied, “Repent and be baptized, every one of you, in the name of Jesus Christ for the forgiveness of your sins, and you will receive the gift of the Holy Spirit.

HINCV

38 पेतरॉस ने उत्तर दिया, “पश्चाताप कीजिए तथा आप में से हर एक मसीह येशु के नाम में पाप क्षमा का बपतिस्मा ले—आपको दान के रूप में पवित्र आत्मा मिलेगा;

BSB

39 This promise belongs to you and your children and to all who are far off—to all whom the Lord our God will call to Himself.”

HINCV

39 क्योंकि यह प्रतिज्ञा आपके, आपकी संतान और उन सबके लिए भी है, जो अभी दूर-दूर हैं तथा परमेश्वर जिनको अपने पास बुलाने पर हैं.”

BSB

40 With many other words he testified, and he urged them, “Be saved from this corrupt generation.”

HINCV

40 पेतरॉस ने अनेक तर्क प्रस्तुत करते हुए उनसे विनती की, “स्वयं को इस टेढ़ी पीढ़ी से बचाए रखिए.”

BSB

41 Those who embraced his message were baptized, and about three thousand were added to the believers that day.

HINCV

41 जितनों ने पेतरॉस के प्रवचन को स्वीकार किया, उन्होंने बपतिस्मा लिया. उस दिन लगभग तीन हज़ार व्यक्ति उनमें शामिल हो गए.

BSB

42 They devoted themselves to the apostles’ teaching and to the fellowship, to the breaking of bread and to prayer.

HINCV

42 वे सभी लगातार प्रेरितों की शिक्षा के प्रति समर्पित होकर, पारस्परिक संगति, प्रभु-भोज की क्रिया और प्रार्थना में लीन रहने लगे.

BSB

43 A sense of awe came over everyone, and the apostles performed many wonders and signs.

HINCV

43 प्रेरितों द्वारा किए जा रहे अद्भुत काम तथा अद्भुत चिह्न सभी के लिए आश्चर्य का विषय बन गए थे.

BSB

44 All the believers were together and had everything in common.

HINCV

44 मसीह के सभी विश्वासी घनिष्ठ एकता में रहने लगे तथा उनकी सब वस्तुओं पर सबका एक सा अधिकार था.

BSB

45 Selling their possessions and goods, they shared with anyone who was in need.

HINCV

45 वे अपनी संपत्ति बेचकर, जिनके पास कम थी उनमें बांटने लगे.

BSB

46 With one accord they continued to meet daily in the temple courts and to break bread from house to house, sharing their meals with gladness and sincerity of heart,

HINCV

46 हर रोज़ वे मंदिर के आंगन में एक मन हो नियमित रूप से इकट्ठा होते, भोजन के लिए एक दूसरे के घर में निर्मल भाव से आनंदपूर्वक सामूहिक रूप से भोजन करते

BSB

47 praising God and enjoying the favor of all the people. And the Lord added to their number daily those who were being saved.

HINCV

47 तथा परमेश्वर का गुणगान करते थे. वे सभी की प्रसन्‍नता के भागी थे. परमेश्वर इनमें दिन-प्रतिदिन उनको मिलाते जा रहे थे, जो उद्धार प्राप्‍त कर रहे थे.

Questions about Acts 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.