Acts 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When the day of Pentecost came, they were all together in one place. | HINIRV 1 जब पिन्तेकुस्त का दिन आया, तो वे सब एक जगह इकट्ठे थे। (लैव्य. 23:15-21, व्यव. 16:9-11) |
| BSB 2 Suddenly a sound like a mighty rushing wind came from heaven and filled the whole house where they were sitting. | HINIRV 2 और अचानक आकाश से बड़ी आँधी के समान सनसनाहट का शब्द हुआ, और उससे सारा घर जहाँ वे बैठे थे, गूँज गया। |
| BSB 3 They saw tongues like flames of fire that separated and came to rest on each of them. | HINIRV 3 और उन्हें आग के समान जीभें फटती हुई दिखाई दी और उनमें से हर एक पर आ ठहरी। |
| BSB 4 And they were all filled with the Holy Spirit and began to speak in other tongues as the Spirit enabled them. | HINIRV 4 और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे। |
| BSB 5 Now there were dwelling in Jerusalem God-fearing Jews from every nation under heaven. | HINIRV 5 और आकाश के नीचे की हर एक जाति में से भक्त-यहूदी यरूशलेम में रहते थे। |
| BSB 6 And when this sound rang out, a crowd came together in bewilderment, because each one heard them speaking his own language. | HINIRV 6 जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं। |
| BSB 7 Astounded and amazed, they asked, “Are not all these who are speaking Galileans? | HINIRV 7 और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं? |
| BSB 8 How is it then that each of us hears them in his own native language? | HINIRV 8 तो फिर क्यों हम में से; हर एक अपनी-अपनी जन्म-भूमि की भाषा सुनता है? |
| BSB 9 Parthians, Medes, and Elamites; residents of Mesopotamia, Judea and Cappadocia, Pontus and Asia, | HINIRV 9 हम जो पारथी, मेदी, एलाम लोग, मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया, |
| BSB 10 Phrygia and Pamphylia, Egypt and the parts of Libya near Cyrene; visitors from Rome, | HINIRV 10 और फ्रूगिया और पंफूलिया और मिस्र और लीबिया देश जो कुरेने के आस-पास है, इन सब देशों के रहनेवाले और रोमी प्रवासी, |
| BSB 11 both Jews and converts to Judaism; Cretans and Arabs—we hear them declaring the wonders of God in our own tongues!” | HINIRV 11 अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।” |
| BSB 12 Astounded and perplexed, they asked one another, “What does this mean?” | HINIRV 12 और वे सब चकित हुए, और घबराकर एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या हो रहा है?” |
| BSB 13 But others mocked them and said, “They are drunk on new wine!” | HINIRV 13 परन्तु दूसरों ने उपहास करके कहा, “वे तो नई मदिरा के नशे में हैं।” |
| BSB 14 Then Peter stood up with the Eleven, lifted up his voice, and addressed the crowd: “Men of Judea and all who dwell in Jerusalem, let this be known to you, and listen carefully to my words. | HINIRV 14 पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियों, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालों, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो। |
| BSB 15 These men are not drunk, as you suppose. It is only the third hour of the day! | HINIRV 15 जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशे में नहीं हैं, क्योंकि अभी तो तीसरा पहर ही दिन चढ़ा है। |
| BSB 16 No, this is what was spoken by the prophet Joel: | HINIRV 16 परन्तु यह वह बात है, जो योएल भविष्यद्वक्ता के द्वारा कही गई है: |
| BSB 17 ‘In the last days, God says, I will pour out My Spirit on all people. Your sons and daughters will prophesy, your young men will see visions, your old men will dream dreams. | HINIRV 17 ‘परमेश्वर कहता है, कि अन्त के दिनों में ऐसा होगा, कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उण्डेलूँगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे वृद्ध पुरुष स्वप्न देखेंगे। |
| BSB 18 Even on My menservants and maidservants I will pour out My Spirit in those days, and they will prophesy. | HINIRV 18 वरन् मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी उन दिनों में अपनी आत्मा उण्डेलूँगा, और वे भविष्यद्वाणी करेंगे। |
| BSB 19 I will show wonders in the heavens above and signs on the earth below, blood and fire and billows of smoke. | HINIRV 19 और मैं ऊपर आकाश में अद्भुत काम, और नीचे धरती पर चिन्ह, अर्थात् लहू, और आग और धुएँ का बादल दिखाऊँगा। |
| BSB 20 The sun will be turned to darkness, and the moon to blood, before the coming of the great and glorious Day of the Lord. | HINIRV 20 प्रभु के महान और तेजस्वी दिन के आने से पहले सूर्य अंधेरा और चाँद लहू सा हो जाएगा। |
| BSB 21 And everyone who calls on the name of the Lord will be saved.’ | HINIRV 21 और जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वही उद्धार पाएगा।’ (योए. 2:28-32) |
| BSB 22 Men of Israel, listen to this message: Jesus of Nazareth was a man certified by God to you by miracles, wonders, and signs, which God did among you through Him, as you yourselves know. | HINIRV 22 “हे इस्राएलियों, ये बातें सुनो कि यीशु नासरी एक मनुष्य था जिसका परमेश्वर की ओर से होने का प्रमाण उन सामर्थ्य के कामों और आश्चर्य के कामों और चिन्हों से प्रगट है, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बीच उसके द्वारा कर दिखलाए जिसे तुम आप ही जानते हो। |
| BSB 23 He was delivered up by God’s set plan and foreknowledge, and you, by the hands of the lawless, put Him to death by nailing Him to the cross. | HINIRV 23 उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई योजना और पूर्व ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला। |
| BSB 24 But God raised Him from the dead, releasing Him from the agony of death, because it was impossible for death to keep Him in its grip. | HINIRV 24 परन्तु उसी को परमेश्वर ने मृत्यु के बन्धनों से छुड़ाकर जिलाया: क्योंकि यह अनहोना था कि वह उसके वश में रहता। (2 शमू. 22:6, भज. 18:4, भज. 116:3) |
| BSB 25 David says about Him: ‘I saw the Lord always before me; because He is at my right hand, I will not be shaken. | HINIRV 25 क्योंकि दाऊद उसके विषय में कहता है, ‘मैं प्रभु को सर्वदा अपने सामने देखता रहा क्योंकि वह मेरी दाहिनी ओर है, ताकि मैं डिग न जाऊँ। |
| BSB 26 Therefore my heart is glad and my tongue rejoices; my body also will dwell in hope, | HINIRV 26 इसी कारण मेरा मन आनन्दित हुआ, और मेरी जीभ मगन हुई; वरन् मेरा शरीर भी आशा में बना रहेगा। |
| BSB 27 because You will not abandon my soul to Hades, nor will You let Your Holy One see decay. | HINIRV 27 क्योंकि तू मेरे प्राणों को अधोलोक में न छोड़ेगा; और न अपने पवित्र जन को सड़ने देगा! |
| BSB 28 You have made known to me the paths of life; You will fill me with joy in Your presence.’ | HINIRV 28 तूने मुझे जीवन का मार्ग बताया है; तू मुझे अपने दर्शन के द्वारा आनन्द से भर देगा।’ (भज. 16:8-11) |
| BSB 29 Brothers, I can tell you with confidence that the patriarch David died and was buried, and his tomb is with us to this day. | HINIRV 29 “हे भाइयों, मैं उस कुलपति दाऊद के विषय में तुम से साहस के साथ कह सकता हूँ कि वह तो मर गया और गाड़ा भी गया और उसकी कब्र आज तक हमारे यहाँ वर्तमान है। (1 राजा. 2:10) |
| BSB 30 But he was a prophet and knew that God had promised him on oath that He would place one of his descendants on his throne. | HINIRV 30 वह भविष्यद्वक्ता था, वह जानता था कि परमेश्वर ने उससे शपथ खाई है, मैं तेरे वंश में से एक व्यक्ति को तेरे सिंहासन पर बैठाऊँगा। (2 शमू. 7:12,13, भज. 132:11) |
| BSB 31 Foreseeing this, David spoke about the resurrection of the Christ, that He was not abandoned to Hades, nor did His body see decay. | HINIRV 31 उसने होनेवाली बात को पहले ही से देखकर मसीह के जी उठने के विषय में भविष्यद्वाणी की, कि न तो उसका प्राण अधोलोक में छोड़ा गया, और न उसकी देह सड़ने पाई। (भज. 16:10) |
| BSB 32 God has raised this Jesus to life, to which we are all witnesses. | HINIRV 32 “इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिसके हम सब गवाह हैं। |
| BSB 33 Exalted, then, to the right hand of God, He has received from the Father the promised Holy Spirit and has poured out what you now see and hear. | HINIRV 33 इस प्रकार परमेश्वर के दाहिने हाथ से सर्वोच्च पद पाकर, और पिता से वह पवित्र आत्मा प्राप्त करके जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी, उसने यह उण्डेल दिया है जो तुम देखते और सुनते हो। |
| BSB 34 For David did not ascend into heaven, but he himself says: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand | HINIRV 34 क्योंकि दाऊद तो स्वर्ग पर नहीं चढ़ा; परन्तु वह स्वयं कहता है, ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा; मेरे दाहिने बैठ, |
| BSB 35 until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’ | HINIRV 35 जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों तले की चौकी न कर दूँ।’” (भज. 110:1) |
| BSB 36 Therefore let all Israel know with certainty that God has made this Jesus, whom you crucified, both Lord and Christ!” | HINIRV 36 “अतः अब इस्राएल का सारा घराना निश्चय जान ले कि परमेश्वर ने उसी यीशु को जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, प्रभु भी ठहराया और मसीह भी।” |
| BSB 37 When the people heard this, they were cut to the heart and asked Peter and the other apostles, “Brothers, what shall we do?” | HINIRV 37 तब सुननेवालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और अन्य प्रेरितों से पूछने लगे, “हे भाइयों, हम क्या करें?” |
| BSB 38 Peter replied, “Repent and be baptized, every one of you, in the name of Jesus Christ for the forgiveness of your sins, and you will receive the gift of the Holy Spirit. | HINIRV 38 पतरस ने उनसे कहा, “मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने-अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे। |
| BSB 39 This promise belongs to you and your children and to all who are far off—to all whom the Lord our God will call to Himself.” | HINIRV 39 क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्तानों, और उन सब दूर-दूर के लोगों के लिये भी है जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।” (योए. 2:32) |
| BSB 40 With many other words he testified, and he urged them, “Be saved from this corrupt generation.” | HINIRV 40 उसने बहुत और बातों से भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आपको इस टेढ़ी जाति से बचाओ। (व्यव. 32:5, भज. 78:8) |
| BSB 41 Those who embraced his message were baptized, and about three thousand were added to the believers that day. | HINIRV 41 अतः जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उनमें मिल गए। |
| BSB 42 They devoted themselves to the apostles’ teaching and to the fellowship, to the breaking of bread and to prayer. | HINIRV 42 और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे। |
| BSB 43 A sense of awe came over everyone, and the apostles performed many wonders and signs. | HINIRV 43 और सब लोगों पर भय छा गया, और बहुत से अद्भुत काम और चिन्ह प्रेरितों के द्वारा प्रगट होते थे। |
| BSB 44 All the believers were together and had everything in common. | HINIRV 44 और सब विश्वास करनेवाले इकट्ठे रहते थे, और उनकी सब वस्तुएँ साझे की थीं। |
| BSB 45 Selling their possessions and goods, they shared with anyone who was in need. | HINIRV 45 और वे अपनी-अपनी सम्पत्ति और सामान बेच-बेचकर जैसी जिसकी आवश्यकता होती थी बाँट दिया करते थे। |
| BSB 46 With one accord they continued to meet daily in the temple courts and to break bread from house to house, sharing their meals with gladness and sincerity of heart, | HINIRV 46 और वे प्रतिदिन एक मन होकर मन्दिर में इकट्ठे होते थे, और घर-घर रोटी तोड़ते हुए आनन्द और मन की सिधाई से भोजन किया करते थे। |
| BSB 47 praising God and enjoying the favor of all the people. And the Lord added to their number daily those who were being saved. | HINIRV 47 और परमेश्वर की स्तुति करते थे, और सब लोग उनसे प्रसन्न थे; और जो उद्धार पाते थे, उनको प्रभु प्रतिदिन उनमें मिला देता था। |
Questions about Acts 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.