Deuteronomy 27

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Moses and the elders of Israel commanded the people: “Keep all the commandments I am giving you today.

HINCV

1 तब मोशेह और इस्राएल के पुरनियों ने प्रजा को ये आदेश दिए: “जो आदेश मैं आज तुम्हें दे रहा हूं, तुम्हें उन सभी का पालन करना है.

BSB

2 And on the day you cross the Jordan into the land that the LORD your God is giving you, set up large stones and coat them with plaster.

HINCV

2 जब तुम याहवेह तुम्हारे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए जा रहे उस देश में पदार्पण करने के उद्देश्य से यरदन नदी को पार करोगे, तुम बड़े आकार की चट्टानें लेकर उन पर चूना पोत कर वहां स्थापित कर दोगे,

BSB

3 Write on them all the words of this law when you have crossed over to enter the land that the LORD your God is giving you, a land flowing with milk and honey, just as the LORD, the God of your fathers, has promised you.

HINCV

3 और यरदन पार करने पर उन पर इन पूरे विधान को अंकित कर दोगे, कि तुम उस देश में प्रवेश कर सको, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं, एक ऐसा देश, जहां दूध और शहद की बहुतायत है, ठीक जैसी प्रतिज्ञा याहवेह, तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर ने की थी.

BSB

4 And when you have crossed the Jordan, you are to set up these stones on Mount Ebal, as I am commanding you today, and you are to coat them with plaster.

HINCV

4 तब आगे यह होगा: तुम जब यरदन नदी पार कर चुको, तुम इन शिलाओं को एबल पर्वत पर स्थापित कर दोगे, जैसा आज तुम्हारे लिए मेरा आदेश है, तुम उन पर चूना पोत दोगे.

BSB

5 Moreover, you are to build there an altar to the LORD your God, an altar of stones. You must not use any iron tool on them.

HINCV

5 इसके अलावा, तुम वहां याहवेह, अपने परमेश्वर के लिए पत्थरों की वेदी का निर्माण करोगे. इन पत्थरों पर किसी लोहे के उपकरण का प्रयोग न किया जाए.

BSB

6 You shall build the altar of the LORD your God with uncut stones and offer upon it burnt offerings to the LORD your God.

HINCV

6 याहवेह, अपने परमेश्वर के लिए, जो वेदी बनाओगे, वह काटे हुए पत्थरों से बनाई जाए. इसी पर तुम याहवेह अपने परमेश्वर के लिए होमबलि भेंट करोगे.

BSB

7 There you are to sacrifice your peace offerings, eating them and rejoicing in the presence of the LORD your God.

HINCV

7 तुम मेल बलि अर्पित करोगे और भोजन वहीं करोगे और वहीं याहवेह अपने परमेश्वर के सामने उल्लास मनाओगे.

BSB

8 And you shall write distinctly upon these stones all the words of this law.”

HINCV

8 तुम उन शिलाओं पर इस विधि का हर एक शब्द बहुत स्पष्ट रूप से लिख दोगे.”

BSB

9 Then Moses and the Levitical priests spoke to all Israel: “Be silent, O Israel, and listen! This day you have become the people of the LORD your God.

HINCV

9 तब मोशेह के साथ समस्त लेवी पुरोहितों ने इकट्ठा हो सारे इस्राएल राष्ट्र से कहा, “शांत हो सारी इस्राएल, तुम ध्यान से यह सुनो. आज तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के लिए एक राष्ट्र हो चुके हो.

BSB

10 You shall therefore obey the voice of the LORD your God and follow His commandments and statutes I am giving you today.”

HINCV

10 तब तुम याहवेह अपने परमेश्वर का आज्ञापालन करोगे, उनके आदेशों का और नियमों का पालन करोगे, जो आज मैं तुम्हारे सामने प्रस्तुत कर रहा हूं.”

BSB

11 On that day Moses commanded the people:

HINCV

11 उसी दिन मोशेह ने प्रजा को ये आदेश दिए:

BSB

12 “When you have crossed the Jordan, these tribes shall stand on Mount Gerizim to bless the people: Simeon, Levi, Judah, Issachar, Joseph, and Benjamin.

HINCV

12 जब तुम यरदन नदी को पार करोगे, गेरिज़िम पर्वत पर खड़े होकर लोगों के लिए आशीर्वाद देने के लिए तय व्यक्ति इन गोत्रों से होंगे: शिमओन, लेवी, यहूदाह, इस्साखार, योसेफ़ और बिन्यामिन.

BSB

13 And these tribes shall stand on Mount Ebal to deliver the curse: Reuben, Gad, Asher, Zebulun, Dan, and Naphtali.

HINCV

13 शाप उच्चारण के लिए एबल पर्वत पर खड़े व्यक्ति इन गोत्रों से होंगे: रियूबेन, गाद, आशेर, ज़ेबुलून, दान और नफताली.

BSB

14 Then the Levites shall proclaim in a loud voice to every Israelite:

HINCV

14 तब लेवीगोत्रज समस्त इस्राएल के सामने उच्च स्वर में यह घोषणा करेंगे:

BSB

15 ‘Cursed is the man who makes a carved idol or molten image—an abomination to the LORD, the work of the hands of a craftsman—and sets it up in secret.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

15 “शापित है वह व्यक्ति जो, याहवेह के सामने घृणित मूर्ति, ढाली हुई मूर्ति का निर्माण करता है, जो शिल्पी की कलाकृति-मात्र ही होती है और उसे गुप्‍त स्थान में प्रतिष्ठित कर देता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

16 ‘Cursed is he who dishonors his father or mother.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

16 “शापित है वह, जो अपने माता-पिता को सम्मान नहीं देता.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

17 ‘Cursed is he who moves his neighbor’s boundary stone.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

17 “शापित है वह, जो अपने पड़ोसी की सीमा के चिन्हों को बदल देता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

18 ‘Cursed is he who lets a blind man wander in the road.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

18 “शापित है वह, जो किसी अंधे को मार्ग से भटकाता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

19 ‘Cursed is he who withholds justice from the foreigner, the fatherless, or the widow.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

19 “शापित है वह, जो किसी विदेशी, अनाथ और विधवा के लिए योजनायुक्त न्याय को बिगाड़ देता है.” तब सारी सभा इसके उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

20 ‘Cursed is he who sleeps with his father’s wife, for he has violated his father’s marriage bed.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

20 “शापित है वह, जो अपने पिता की पत्नी के साथ संबंध बनाता है, उसने अपने पिता को लज्जित किया है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

21 ‘Cursed is he who lies with any animal.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

21 “शापित है वह, जो किसी भी पशु के साथ संबंध बनाता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

22 ‘Cursed is he who sleeps with his sister, the daughter of his father or the daughter of his mother.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

22 “शापित है वह, जो अपनी सौतेली बहन के साथ संबंध बनाता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

23 ‘Cursed is he who sleeps with his mother-in-law.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

23 “शापित है वह, जो अपनी सास के साथ संबंध बनाता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

24 ‘Cursed is he who strikes down his neighbor in secret.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

24 “शापित है वह, जो अपने पड़ोसी को एकांत में पाकर उस पर प्रहार कर देता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

25 ‘Cursed is he who accepts a bribe to kill an innocent person.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

25 “शापित है वह, जो किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या के उद्देश्य से घूस लेता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

BSB

26 ‘Cursed is he who does not put the words of this law into practice.’ And let all the people say, ‘Amen!’

HINCV

26 “शापित है वह, जो इस विधान संहिता का पालन करने के द्वारा इनकी पुष्टि नहीं करता.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”

Questions about Deuteronomy 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.