Ecclesiastes 10

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 As dead flies bring a stench to the perfumer’s oil, so a little folly outweighs wisdom and honor.

HINCV

1 जिस प्रकार मरी हुई मक्खियां सुगंध तेल को बदबूदार बना देती हैं, उसी प्रकार थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और सम्मान पर भारी पड़ती है.

BSB

2 A wise man’s heart inclines to the right, but the heart of a fool to the left.

HINCV

2 बुद्धिमान का हृदय तो उसे सही ओर ले जाता है, किंतु मूर्ख का हृदय उसे उस ओर जो गलत है.

BSB

3 Even as the fool walks along the road, his sense is lacking, and he shows everyone that he is a fool.

HINCV

3 रास्ते पर चलते समय भी मूर्खों के हृदय में, समझ की कमी होती है, और सबसे उसका कहना यही होता है कि वह एक मूर्ख है.

BSB

4 If the ruler’s temper flares against you, do not abandon your post, for calmness lays great offenses to rest.

HINCV

4 यदि राजा का क्रोध तुम्हारे विरुद्ध भड़क गया है, तो भी तुम अपनी जगह को न छोड़ना; क्योंकि तुम्हारा धीरज उसके क्रोध को बुझा देगा.

BSB

5 There is an evil I have seen under the sun—an error that proceeds from the ruler:

HINCV

5 सूरज के नीचे मैंने एक और बुराई देखी, जैसे इसे कोई राजा अनजाने में ही कर बैठता है.

BSB

6 Folly is appointed to great heights, but the rich sit in lowly positions.

HINCV

6 वह यह कि मूर्खता ऊंचे पदों पर बैठी होती है, मगर धनी लोग निचले पदों पर ही होते हैं.

BSB

7 I have seen slaves on horseback, while princes go on foot like slaves.

HINCV

7 मैंने दासों को तो घोड़ों पर, लेकिन राजाओं को दासों के समान पैदल चलते हुए देखा है.

BSB

8 He who digs a pit may fall into it, and he who breaches a wall may be bitten by a snake.

HINCV

8 जो गड्ढा खोदता है वह खुद उसमें गिरेगा; और जो दीवार में सेंध लगाता है, सांप उसे डस लेगा.

BSB

9 The one who quarries stones may be injured by them, and he who splits logs endangers himself.

HINCV

9 जो पत्थर खोदता है वह उन्हीं से चोटिल हो जाएगा; और जो लकड़ी फाड़ता है, वह उन्हीं से जोखिम में पड़ जाएगा.

BSB

10 If the axe is dull and the blade unsharpened, more strength must be exerted, but skill produces success.

HINCV

10 यदि कुल्हाड़े की धार तेज नहीं है और तुम उसको पैना नहीं करते, तब तुम्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी; लेकिन बुद्धि सफलता दिलाने में सहायक होती है.

BSB

11 If the snake bites before it is charmed, there is no profit for the charmer.

HINCV

11 और यदि सांप मंत्र पढ़ने से पहले ही डस ले तो, मंत्र पढ़ने वाले का कोई फायदा नहीं.

BSB

12 The words of a wise man’s mouth are gracious, but the lips of a fool consume him.

HINCV

12 बुद्धिमान की बातों में अनुग्रह होता है, जबकि मूर्खों के ओंठ ही उनके विनाश का कारण हो जाते है.

BSB

13 The beginning of his talk is folly, and the end of his speech is evil madness.

HINCV

13 उसकी बातों की शुरुआत ही मूर्खता से होती है और उसका अंत दुखदाई पागलपन होता है.

BSB

14 Yet the fool multiplies words. No one knows what is coming, and who can tell him what will come after him?

HINCV

14 जबकि वह अपनी बातें बढ़ाकर भी बोलता है. यह किसी व्यक्ति को मालूम नहीं होता कि क्या होनेवाला है, और कौन उसे बता सकता है कि उसके बाद क्या होगा?

BSB

15 The toil of a fool wearies him, for he does not know the way to the city.

HINCV

15 मूर्ख की मेहनत उसे इतना थका देती है; कि उसे नगर का रास्ता भी पता नहीं होता.

BSB

16 Woe to you, O land whose king is a youth, and whose princes feast in the morning.

HINCV

16 धिक्कार है उस देश पर जिसका राजा एक कम उम्र का युवक है और जिसके शासक सुबह से ही मनोरंजन में लग जाते हैं.

BSB

17 Blessed are you, O land whose king is a son of nobles, and whose princes feast at the proper time—for strength and not for drunkenness.

HINCV

17 मगर सुखी है वह देश जिसका राजा कुलीन वंश का है और जिसके शासक ताकत के लिए भोजन करते हैं, न कि मतवाले बनने के लिए.

BSB

18 Through laziness the roof caves in, and in the hands of the idle, the house leaks.

HINCV

18 आलस से छत की कड़ियों में झोल पड़ जाते हैं; और जिस व्यक्ति के हाथों में सुस्ती होती है उसका घर टपकने लगता है.

BSB

19 A feast is prepared for laughter, and wine makes life merry, but money is the answer for everything.

HINCV

19 लोग मनोरंजन के लिए भोजन करते हैं, दाखमधु जीवन में आनंद को भर देती है, और धन से हर एक समस्या का समाधान होता है.

BSB

20 Do not curse the king even in your thoughts, or curse the rich even in your bedroom, for a bird of the air may carry your words, and a winged creature may report your speech.

HINCV

20 अपने विचारों में भी राजा को न धिक्कारना, और न ही अपने कमरे में किसी धनी व्यक्ति को शाप देना, क्योंकि हो सकता है कि आकाश का पक्षी तुम्हारी वह बात ले उड़े और कोई उड़नेवाला जंतु उन्हें इस बारे में बता देगा.

Questions about Ecclesiastes 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.