Ecclesiastes 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Cast your bread upon the waters, for after many days you will find it again.

HINCV

1 पानी के ऊपर अपनी रोटी डाल दो; क्योंकि बहुत दिनों के बाद यह तुम्हें दोबारा मिल जाएगी.

BSB

2 Divide your portion among seven, or even eight, for you do not know what disaster may befall the land.

HINCV

2 अपना अंश सात भागों बल्कि आठ भागों में बांट दो, क्योंकि तुम्हें यह पता ही नहीं कि पृथ्वी पर क्या हो जाए!

BSB

3 If the clouds are full, they will pour out rain upon the earth; whether a tree falls to the south or to the north, in the place where it falls, there it will lie.

HINCV

3 अगर बादल पानी से भरे होते हैं, तो वे धरती पर जल बरसाते हैं. और पेड़ चाहे दक्षिण की ओर गिरे या उत्तर की ओर, यह उसी जगह पर पड़ा रहता है जहां यह गिरता है.

BSB

4 He who watches the wind will fail to sow, and he who observes the clouds will fail to reap.

HINCV

4 जो व्यक्ति हवा को देखता है वह बीज नहीं बो पाएगा; और जो बादलों को देखता है वह उपज नहीं काटेगा.

BSB

5 As you do not know the path of the wind, or how the bones are formed in a mother’s womb, so you cannot understand the work of God, the Maker of all things.

HINCV

5 जिस तरह तुम्हें हवा के मार्ग और गर्भवती स्त्री के गर्भ में हड्डियों के बनने के बारे में मालूम नहीं, उसी तरह सारी चीज़ों के बनानेवाले परमेश्वर के काम के बारे में तुम्हें मालूम कैसे होगा?

BSB

6 Sow your seed in the morning, and do not rest your hands in the evening, for you do not know which will succeed, whether this or that, or if both will equally prosper.

HINCV

6 बीज सुबह-सुबह ही बो देना और शाम में भी आराम न करना क्योंकि तुम्हें यह मालूम नहीं है, कि सुबह या शाम का बीज बोना फलदायी होगा या दोनों ही एक बराबर अच्छे होंगे.

BSB

7 Light is sweet, and it pleases the eyes to see the sun.

HINCV

7 उजाला मनभावन होता है, और आंखों के लिए सूरज सुखदायी.

BSB

8 So if a man lives many years, let him rejoice in them all. But let him remember the days of darkness, for they will be many. Everything to come is futile.

HINCV

8 अगर किसी व्यक्ति की उम्र बड़ी है, तो उसे अपने जीवनकाल में आनंदित रहने दो. किंतु वह अपने अंधकार भरे दिन भुला न दे क्योंकि वे बहुत होंगे. ज़रूरी है कि हर एक चीज़ बेकार ही होगी.

BSB

9 Rejoice, O young man, while you are young, and let your heart be glad in the days of your youth. Walk in the ways of your heart and in the sight of your eyes, but know that for all these things God will bring you to judgment.

HINCV

9 हे जवान! अपनी जवानी में आनंदित रहो, इसमें तुम्हारा हृदय तुम्हें आनंदित करे. अपने हृदय और अपनी आंखों की इच्छा पूरी करो. किंतु तुम्हें यह याद रहे कि परमेश्वर इन सभी कामों के बारे में तुम पर न्याय और दंड लाएंगे.

BSB

10 So banish sorrow from your heart, and cast off pain from your body, for youth and vigor are fleeting.

HINCV

10 अपने हृदय से क्रोध और अपने शरीर से बुराई करना छोड़ दो क्योंकि बचपन, और जवानी भी बेकार ही हैं.

Questions about Ecclesiastes 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.