Ecclesiastes 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 To everything there is a season, and a time for every purpose under heaven:

HINIRV

1 हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है।

BSB

2 a time to be born and a time to die, a time to plant and a time to uproot,

HINIRV

2 जन्म का समय, और मरण का भी समय; बोने का समय; और बोए हुए को उखाड़ने का भी समय है;

BSB

3 a time to kill and a time to heal, a time to break down and a time to build,

HINIRV

3 घात करने का समय, और चंगा करने का भी समय; ढा देने का समय, और बनाने का भी समय है;

BSB

4 a time to weep and a time to laugh, a time to mourn and a time to dance,

HINIRV

4 रोने का समय, और हँसने का भी समय; छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है;

BSB

5 a time to cast away stones and a time to gather stones together, a time to embrace and a time to refrain from embracing,

HINIRV

5 पत्थर फेंकने का समय, और पत्थर बटोरने का भी समय; गले लगाने का समय, और गले लगाने से रुकने का भी समय है;

BSB

6 a time to search and a time to count as lost, a time to keep and a time to discard,

HINIRV

6 ढूँढ़ने का समय, और खो देने का भी समय; बचा रखने का समय, और फेंक देने का भी समय है;

BSB

7 a time to tear and a time to mend, a time to be silent and a time to speak,

HINIRV

7 फाड़ने का समय, और सीने का भी समय; चुप रहने का समय, और बोलने का भी समय है;

BSB

8 a time to love and a time to hate, a time for war and a time for peace.

HINIRV

8 प्रेम करने का समय, और बैर करने का भी समय; लड़ाई का समय, और मेल का भी समय है।

BSB

9 What does the worker gain from his toil?

HINIRV

9 काम करनेवाले को अपने परिश्रम से क्या लाभ होता है?

BSB

10 I have seen the burden that God has laid upon the sons of men to occupy them.

HINIRV

10 मैंने उस दुःख भरे काम को देखा है जो परमेश्वर ने मनुष्यों के लिये ठहराया है कि वे उसमें लगे रहें।

BSB

11 He has made everything beautiful in its time. He has also set eternity in the hearts of men, yet they cannot fathom the work that God has done from beginning to end.

HINIRV

11 उसने सब कुछ ऐसा बनाया कि अपने-अपने समय पर वे सुन्दर होते हैं; फिर उसने मनुष्यों के मन में अनादि-अनन्तकाल का ज्ञान उत्पन्न किया है, तो भी जो काम परमेश्वर ने किया है, वह आदि से अन्त तक मनुष्य समझ नहीं सकता।

BSB

12 I know that there is nothing better for them than to rejoice and do good while they live,

HINIRV

12 मैंने जान लिया है कि मनुष्यों के लिये आनन्द करने और जीवन भर भलाई करने के सिवाय, और कुछ भी अच्छा नहीं;

BSB

13 and also that every man should eat and drink and find satisfaction in all his labor—this is the gift of God.

HINIRV

13 और यह भी परमेश्वर का दान है कि मनुष्य खाए-पीए और अपने सब परिश्रम में सुखी रहे।

BSB

14 I know that everything God does endures forever; nothing can be added to it or taken from it. God does it so that they should fear Him.

HINIRV

14 मैं जानता हूँ कि जो कुछ परमेश्वर करता है वह सदा स्थिर रहेगा; न तो उसमें कुछ बढ़ाया जा सकता है और न कुछ घटाया जा सकता है; परमेश्वर ऐसा इसलिए करता है कि लोग उसका भय मानें।

BSB

15 What exists has already been, and what will be has already been, for God will call to account what has passed.

HINIRV

15 जो कुछ हुआ वह इससे पहले भी हो चुका; जो होनेवाला है, वह हो भी चुका है; और परमेश्वर बीती हुई बात को फिर पूछता है।

BSB

16 Furthermore, I saw under the sun that in the place of judgment there is wickedness, and in the place of righteousness there is wickedness.

HINIRV

16 फिर मैंने सूर्य के नीचे क्या देखा कि न्याय के स्थान में दुष्टता होती है, और धार्मिकता के स्थान में भी दुष्टता होती है।

BSB

17 I said in my heart, “God will judge the righteous and the wicked, since there is a time for every activity and every deed.”

HINIRV

17 मैंने मन में कहा, “परमेश्वर धर्मी और दुष्ट दोनों का न्याय करेगा,” क्योंकि उसके यहाँ एक-एक विषय और एक-एक काम का समय है।

BSB

18 I said to myself, “As for the sons of men, God tests them so that they may see for themselves that they are but beasts.”

HINIRV

18 मैंने मन में कहा, “यह इसलिए होता है कि परमेश्वर मनुष्यों को जाँचे और कि वे देख सके कि वे पशु-समान हैं।”

BSB

19 For the fates of both men and beasts are the same: As one dies, so dies the other—they all have the same breath. Man has no advantage over the animals, since everything is futile.

HINIRV

19 क्योंकि जैसी मनुष्यों की वैसी ही पशुओं की भी दशा होती है; दोनों की वही दशा होती है, जैसे एक मरता वैसे ही दूसरा भी मरता है। सभी की श्वास एक सी है, और मनुष्य पशु से कुछ बढ़कर नहीं; सब कुछ व्यर्थ ही है।

BSB

20 All go to one place; all come from dust, and all return to dust.

HINIRV

20 सब एक स्थान में जाते हैं; सब मिट्टी से बने हैं, और सब मिट्टी में फिर मिल जाते हैं।

BSB

21 Who knows if the spirit of man rises upward and the spirit of the animal descends into the earth?

HINIRV

21 क्या मनुष्य का प्राण ऊपर की ओर चढ़ता है और पशुओं का प्राण नीचे की ओर जाकर मिट्टी में मिल जाता है? यह कौन जानता है?

BSB

22 I have seen that there is nothing better for a man than to enjoy his work, because that is his lot. For who can bring him to see what will come after him?

HINIRV

22 अतः मैंने यह देखा कि इससे अधिक कुछ अच्छा नहीं कि मनुष्य अपने कामों में आनन्दित रहे, क्योंकि उसका भाग यही है; कौन उसके पीछे होनेवाली बातों को देखने के लिये उसको लौटा लाएगा?

Questions about Ecclesiastes 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.