Ecclesiastes 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 To everything there is a season, and a time for every purpose under heaven:

HINCV

1 हर एक काम के लिए एक तय समय है, और धरती पर हर एक काम करने का एक समय होता है:

BSB

2 a time to be born and a time to die, a time to plant and a time to uproot,

HINCV

2 जन्म का समय और मृत्यु का समय; बोने का समय और बोए हुए को उखाड़ने का समय.

BSB

3 a time to kill and a time to heal, a time to break down and a time to build,

HINCV

3 मार डालने का समय और स्वस्थ करने का समय; गिराने का समय और बनाने का समय;

BSB

4 a time to weep and a time to laugh, a time to mourn and a time to dance,

HINCV

4 रोने का समय और हंसने का समय; शोक करने का समय और नाचने का समय.

BSB

5 a time to cast away stones and a time to gather stones together, a time to embrace and a time to refrain from embracing,

HINCV

5 पत्थर फेंकने का समय और पत्थर इकट्ठा करने का समय; गले लगाने का समय और गले न लगाने का समय.

BSB

6 a time to search and a time to count as lost, a time to keep and a time to discard,

HINCV

6 खोजने का समय और छोड़ देने का समय; बचाकर रखने का समय और फेंक देने का समय.

BSB

7 a time to tear and a time to mend, a time to be silent and a time to speak,

HINCV

7 फाड़ने का समय और सीने का समय; चुप रहने का समय और बोलने का समय.

BSB

8 a time to love and a time to hate, a time for war and a time for peace.

HINCV

8 प्रेम का समय और नफरत का समय; युद्ध का समय और शांति का समय.

BSB

9 What does the worker gain from his toil?

HINCV

9 मेहनत करनेवाले को उससे क्या लाभ जिसके लिए वह मेहनत करता है?

BSB

10 I have seen the burden that God has laid upon the sons of men to occupy them.

HINCV

10 मनुष्य को व्यस्त रखने के लिए परमेश्वर द्वारा ठहराए गए कामों का अनुभव मैंने किया है.

BSB

11 He has made everything beautiful in its time. He has also set eternity in the hearts of men, yet they cannot fathom the work that God has done from beginning to end.

HINCV

11 उन्होंने हर एक वस्तु को उसके लिए सही समय में ही बनाया है. उन्होंने मनुष्य के हृदय में अनंत काल का अहसास जगाया, फिर भी मनुष्य नहीं समझ पाता कि परमेश्वर ने शुरू से अंत तक क्या किया है.

BSB

12 I know that there is nothing better for them than to rejoice and do good while they live,

HINCV

12 मैं जानता हूं कि मनुष्य के लिए इससे सही और कुछ नहीं कि वह जीवन में खुश रहे तथा दूसरों के साथ भलाई करने में लगा रहे.

BSB

13 and also that every man should eat and drink and find satisfaction in all his labor—this is the gift of God.

HINCV

13 हर एक व्यक्ति खाते-पीते अपनी मेहनत के कामों में संतुष्ट रहे—यह मनुष्य के लिए परमेश्वर द्वारा दिया गया वरदान है.

BSB

14 I know that everything God does endures forever; nothing can be added to it or taken from it. God does it so that they should fear Him.

HINCV

14 मुझे मालूम है कि परमेश्वर द्वारा किया गया-हर-एक काम सदा बना रहेगा; ऐसा कुछ भी नहीं कि इसमें जोड़ा नहीं जा सकता या इससे अलग किया जा सके. परमेश्वर ने ऐसा इसलिये किया है कि लोग उनके सामने श्रद्धा और भय में रहें.

BSB

15 What exists has already been, and what will be has already been, for God will call to account what has passed.

HINCV

15 वह जो है, पहले ही हो चुका तथा वह भी जो होने पर है, पहले ही हो चुका; क्योंकि परमेश्वर बीती हुई बातों को फिर से दोहराते हैं.

BSB

16 Furthermore, I saw under the sun that in the place of judgment there is wickedness, and in the place of righteousness there is wickedness.

HINCV

16 इसके अलावा मैंने धरती पर यह भी देखा कि: न्याय की जगह दुष्टता है, तथा अच्छाई की जगह में भी दुष्टता ही होती है.

BSB

17 I said in my heart, “God will judge the righteous and the wicked, since there is a time for every activity and every deed.”

HINCV

17 मैंने सोचा, “परमेश्वर धर्मी और दुष्ट दोनों का ही न्याय करेंगे, क्योंकि हर एक काम और हर एक आरंभ का एक समय तय है.”

BSB

18 I said to myself, “As for the sons of men, God tests them so that they may see for themselves that they are but beasts.”

HINCV

18 मनुष्यों के बारे में मैंने सोचा, “परमेश्वर निश्चित ही उनको परखते हैं कि मनुष्य यह समझ लें कि वे पशु के अलावा और कुछ नहीं.

BSB

19 For the fates of both men and beasts are the same: As one dies, so dies the other—they all have the same breath. Man has no advantage over the animals, since everything is futile.

HINCV

19 क्योंकि मनुष्य तथा पशु का अंत एक ही है: जैसे एक की मृत्यु होती है वैसे दूसरे की भी. उनकी सांस एक जैसी है; मनुष्य पशु से किसी भी तरह से बेहतर नहीं, क्योंकि सब कुछ बेकार है.

BSB

20 All go to one place; all come from dust, and all return to dust.

HINCV

20 सब की मंज़िल एक है. सभी मिट्टी से बने हैं और मिट्टी में मिल भी जाते हैं.

BSB

21 Who knows if the spirit of man rises upward and the spirit of the animal descends into the earth?

HINCV

21 किसे मालूम है कि मनुष्य के प्राण ऊपरी लोक में जाते हैं तथा पशु के प्राण पाताल में?”

BSB

22 I have seen that there is nothing better for a man than to enjoy his work, because that is his lot. For who can bring him to see what will come after him?

HINCV

22 मैंने यह पाया कि मनुष्य के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं है कि वह अपने कामों में संतुष्ट रहे, यही है उसकी मंज़िल. उसे कौन इस स्थिति में ला सकता है कि वह देख पाए कि क्या होगा उसके बाद?

Questions about Ecclesiastes 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.