Ecclesiastes 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Again I looked, and I considered all the oppression taking place under the sun. I saw the tears of the oppressed, and they had no comforter; the power lay in the hands of their oppressors, and there was no comforter. | HINCV 1 धरती पर किए जा रहे अत्याचार को देखकर मैंने दोबारा सोचा: मैंने अत्याचार सहने वाले व्यक्तियों के आंसुओं को देखा और यह भी कि उन्हें शांति देने के लिए कोई भी नहीं है; अत्याचारियों के पास तो उनका अधिकार था, मगर अत्याचार सहने वालों के पास शांति देने के लिए कोई भी न था. |
| BSB 2 So I admired the dead, who had already died, above the living, who are still alive. | HINCV 2 सो मैंने जीवितों की तुलना में, मरे हुओं को, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, अधिक सराहा कि वे अधिक खुश हैं. |
| BSB 3 But better than both is he who has not yet existed, who has not seen the evil that is done under the sun. | HINCV 3 मगर इन दोनों से बेहतर तो वह है जो कभी आया ही नहीं और जिसने इस धरती पर किए जा रहे कुकर्मों को देखा ही नहीं. |
| BSB 4 I saw that all labor and success spring from a man’s envy of his neighbor. This too is futile and a pursuit of the wind. | HINCV 4 मैंने यह भी पाया कि सारी मेहनत और सारी कुशलता मनुष्य एवं उसके पड़ोसी के बीच जलन के कारण है. यह भी बेकार और हवा से झगड़ना है. |
| BSB 5 The fool folds his hands and consumes his own flesh. | HINCV 5 मूर्ख अपने हाथ पर हाथ रखे बैठा रहता है, और खुद को बर्बाद करता है. |
| BSB 6 Better one handful with tranquility than two handfuls with toil and pursuit of the wind. | HINCV 6 दो मुट्ठी भर मेहनत और हवा से संघर्ष की बजाय बेहतर है जो कुछ मुट्ठी भर तुम्हारे पास है उसमें आराम के साथ संतुष्ट रहना. |
| BSB 7 Again, I saw futility under the sun. | HINCV 7 तब मैंने धरती पर दोबारा बेकार की बात देखी: |
| BSB 8 There is a man all alone, without even a son or brother. And though there is no end to his labor, his eyes are still not content with his wealth: “For whom do I toil and bereave my soul of enjoyment?” This too is futile—a miserable task. | HINCV 8 एक व्यक्ति जिसका कोई नहीं है; न पुत्र, न भाई. उसकी मेहनत का कोई अंत नहीं. वह पर्याप्त धन कमा नहीं पाता, फिर भी वह यह प्रश्न कभी नहीं करता, “मैं अपने आपको सुख से दूर रखकर यह सब किसके लिए कर रहा हूं?” यह भी बेकार, और दुःख भरी स्थिति है! |
| BSB 9 Two are better than one, because they have a good return for their labor. | HINCV 9 एक से बेहतर हैं दो, क्योंकि उन्हें मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलता है: |
| BSB 10 For if one falls down, his companion can lift him up; but pity the one who falls without another to help him up! | HINCV 10 यदि उनमें से एक गिर भी जाए, तो दूसरा अपने मित्र को उठा लेगा, मगर शोक है उस व्यक्ति के लिए जो गिरता है और उसे उठाने के लिए कोई दूसरा नहीं होता. |
| BSB 11 Again, if two lie down together, they will keep warm; but how can one keep warm alone? | HINCV 11 अगर दो व्यक्ति साथ साथ सोते हैं तो वे एक दूसरे को गर्म रखते हैं. मगर अकेला व्यक्ति अपने आपको कैसे गर्म रख सकता है? |
| BSB 12 And though one may be overpowered, two can resist. Moreover, a cord of three strands is not quickly broken. | HINCV 12 अकेले व्यक्ति पर तो हावी होना संभव है, मगर दो व्यक्ति उसका सामना कर सकते हैं: तीन डोरियों से बनी रस्सी को आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता. |
| BSB 13 Better is a poor but wise youth than an old but foolish king who no longer knows how to take a warning. | HINCV 13 एक गरीब मगर बुद्धिमान नौजवान एक निर्बुद्धि बूढ़े राजा से बेहतर है, जिसे यह समझ नहीं रहा कि सलाह कैसे ली जाए. |
| BSB 14 For the youth has come from the prison to the kingship, though he was born poor in his own kingdom. | HINCV 14 वह बंदीगृह से सिंहासन पर जा बैठा हालांकि वह अपने राज्य में गरीब ही जन्मा था. |
| BSB 15 I saw that all who lived and walked under the sun followed this second one, the youth who succeeded the king. | HINCV 15 मैंने धरती पर घूमते हुए सभी प्राणियों को उस दूसरे नौजवान की ओर जाते देखा, जो पहले वालों की जगह लेगा. |
| BSB 16 There is no limit to all the people who were before them. Yet the successor will not be celebrated by those who come even later. This too is futile and a pursuit of the wind. | HINCV 16 अनगिनत थे वे लोग जिनका वह राजा था. फिर भी जो इनके बाद आएंगे उससे खुश न होंगे. निश्चित ही यह भी बेकार और हवा से झगड़ना है. |
Questions about Ecclesiastes 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.