Ecclesiastes 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A good name is better than fine perfume, and one’s day of death is better than his day of birth.

HINIRV

1 अच्छा नाम अनमोल इत्र से और मृत्यु का दिन जन्म के दिन से उत्तम है।

BSB

2 It is better to enter a house of mourning than a house of feasting, since death is the end of every man, and the living should take this to heart.

HINIRV

2 भोज के घर जाने से शोक ही के घर जाना उत्तम है; क्योंकि सब मनुष्यों का अन्त यही है, और जो जीवित है वह मन लगाकर इस पर सोचेगा।

BSB

3 Sorrow is better than laughter, for a sad countenance is good for the heart.

HINIRV

3 हँसी से खेद उत्तम है, क्योंकि मुँह पर के शोक से मन सुधरता है।

BSB

4 The heart of the wise is in the house of mourning, but the heart of fools is in the house of pleasure.

HINIRV

4 बुद्धिमानों का मन शोक करनेवालों के घर की ओर लगा रहता है परन्तु मूर्खों का मन आनन्द करनेवालों के घर लगा रहता है।

BSB

5 It is better to heed a wise man’s rebuke than to listen to the song of fools.

HINIRV

5 मूर्खों के गीत सुनने से बुद्धिमान की घुड़की सुनना उत्तम है।

BSB

6 For like the crackling of thorns under the pot, so is the laughter of the fool. This too is futile.

HINIRV

6 क्योंकि मूर्ख की हँसी हाण्डी के नीचे जलते हुए काँटों ही चरचराहट के समान होती है; यह भी व्यर्थ है।

BSB

7 Surely extortion turns a wise man into a fool, and a bribe corrupts the heart.

HINIRV

7 निश्चय अंधेर से बुद्धिमान बावला हो जाता है; और घूस से बुद्धि नाश होती है।

BSB

8 The end of a matter is better than the beginning, and a patient spirit is better than a proud one.

HINIRV

8 किसी काम के आरम्भ से उसका अन्त उत्तम है; और धीरजवन्त पुरुष अहंकारी से उत्तम है।

BSB

9 Do not be quickly provoked in your spirit, for anger settles in the lap of a fool.

HINIRV

9 अपने मन में उतावली से क्रोधित न हो, क्योंकि क्रोध मूर्खों ही के हृदय में रहता है। (याकू. 1:19)

BSB

10 Do not say, “Why were the old days better than these?” For it is unwise of you to ask about this.

HINIRV

10 यह न कहना, “बीते दिन इनसे क्यों उत्तम थे?” क्योंकि यह तू बुद्धिमानी से नहीं पूछता।

BSB

11 Wisdom, like an inheritance, is good, and it benefits those who see the sun.

HINIRV

11 बुद्धि विरासत के साथ अच्छी होती है, वरन् जीवित रहनेवालों के लिये लाभकारी है।

BSB

12 For wisdom, like money, is a shelter, and the advantage of knowledge is that wisdom preserves the life of its owner.

HINIRV

12 क्योंकि बुद्धि की आड़ रुपये की आड़ का काम देता है; परन्तु ज्ञान की श्रेष्ठता यह है कि बुद्धि से उसके रखनेवालों के प्राण की रक्षा होती है।

BSB

13 Consider the work of God: Who can straighten what He has bent?

HINIRV

13 परमेश्वर के काम पर दृष्टि कर; जिस वस्तु को उसने टेढ़ा किया हो उसे कौन सीधा कर सकता है?

BSB

14 In the day of prosperity, be joyful, but in the day of adversity, consider this: God has made one of these along with the other, so that a man cannot discover anything that will come after him.

HINIRV

14 सुख के दिन सुख मान, और दुःख के दिन सोच; क्योंकि परमेश्वर ने दोनों को एक ही संग रखा है, जिससे मनुष्य अपने बाद होनेवाली किसी बात को न समझ सके।

BSB

15 In my futile life I have seen both of these: A righteous man perishing in his righteousness, and a wicked man living long in his wickedness.

HINIRV

15 अपने व्यर्थ जीवन में मैंने यह सब कुछ देखा है; कोई धर्मी अपने धार्मिकता का काम करते हुए नाश हो जाता है, और दुष्ट बुराई करते हुए दीर्घायु होता है।

BSB

16 Do not be overly righteous, and do not make yourself too wise. Why should you destroy yourself?

HINIRV

16 अपने को बहुत धर्मी न बना, और न अपने को अधिक बुद्धिमान बना; तू क्यों अपने ही नाश का कारण हो?

BSB

17 Do not be excessively wicked, and do not be a fool. Why should you die before your time?

HINIRV

17 अत्यन्त दुष्ट भी न बन, और न मूर्ख हो; तू क्यों अपने समय से पहले मरे?

BSB

18 It is good to grasp the one and not let the other slip from your hand. For he who fears God will follow both warnings.

HINIRV

18 यह अच्छा है कि तू इस बात को पकड़े रहे; और उस बात पर से भी हाथ न उठाए; क्योंकि जो परमेश्वर का भय मानता है वह इन सब कठिनाइयों से पार हो जाएगा।

BSB

19 Wisdom makes the wise man stronger than ten rulers in a city.

HINIRV

19 बुद्धि ही से नगर के दस हाकिमों की अपेक्षा बुद्धिमान को अधिक सामर्थ्य प्राप्त होती है।

BSB

20 Surely there is no righteous man on earth who does good and never sins.

HINIRV

20 निःसन्देह पृथ्वी पर कोई ऐसा धर्मी मनुष्य नहीं जो भलाई ही करे और जिससे पाप न हुआ हो। (रोम. 3:10)

BSB

21 Do not pay attention to every word that is spoken, or you may hear your servant cursing you.

HINIRV

21 जितनी बातें कही जाएँ सब पर कान न लगाना, ऐसा न हो कि तू सुने कि तेरा दास तुझी को श्राप देता है;

BSB

22 For you know in your heart that many times you yourself have cursed others.

HINIRV

22 क्योंकि तू आप जानता है कि तूने भी बहुत बार औरों को श्राप दिया है।

BSB

23 All this I tested by wisdom, saying, “I resolve to be wise.” But it was beyond me.

HINIRV

23 यह सब मैंने बुद्धि से जाँच लिया है; मैंने कहा, “मैं बुद्धिमान हो जाऊँगा;” परन्तु यह मुझसे दूर रहा।

BSB

24 What exists is out of reach and very deep. Who can fathom it?

HINIRV

24 वह जो दूर और अत्यन्त गहरा है, उसका भेद कौन पा सकता है?

BSB

25 I directed my mind to understand, to explore, to search out wisdom and explanations, and to understand the stupidity of wickedness and the folly of madness.

HINIRV

25 मैंने अपना मन लगाया कि बुद्धि के विषय में जान लूँ; कि खोज निकालूँ और उसका भेद जानूँ, और कि दुष्टता की मूर्खता और मूर्खता जो निरा बावलापन है, को जानूँ।

BSB

26 And I find more bitter than death the woman who is a snare, whose heart is a net, and whose hands are chains. The man who pleases God escapes her, but the sinner is ensnared.

HINIRV

26 और मैंने मृत्यु से भी अधिक दुःखदाई एक वस्तु पाई, अर्थात् वह स्त्री जिसका मन फंदा और जाल है और जिसके हाथ हथकड़ियाँ है; जिस पुरुष से परमेश्वर प्रसन्न है वही उससे बचेगा, परन्तु पापी उसका शिकार होगा।

BSB

27 “Behold,” says the Teacher, “I have discovered this by adding one thing to another to find an explanation.

HINIRV

27 देख, उपदेशक कहता है, मैंने ज्ञान के लिये अलग-अलग बातें मिलाकर जाँची, और यह बात निकाली,

BSB

28 While my soul was still searching but not finding, among a thousand I have found one upright man, but among all these I have not found one such woman.

HINIRV

28 जिसे मेरा मन अब तक ढूँढ़ रहा है, परन्तु नहीं पाया। हजार में से मैंने एक पुरुष को पाया, परन्तु उनमें एक भी स्त्री नहीं पाई।

BSB

29 Only this have I found: I have discovered that God made mankind upright, but they have sought out many schemes.”

HINIRV

29 देखो, मैंने केवल यह बात पाई है, कि परमेश्वर ने मनुष्य को सीधा बनाया, परन्तु उन्होंने बहुत सी युक्तियाँ निकाली हैं।

Questions about Ecclesiastes 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.