Hebrews 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 On many past occasions and in many different ways, God spoke to our fathers through the prophets.

HINCV

1 पूर्व में परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से हमारे पूर्वजों से अनेक समय खण्डों में विभिन्‍न प्रकार से बातें की,

BSB

2 But in these last days He has spoken to us by His Son, whom He appointed heir of all things, and through whom He made the universe.

HINCV

2 किंतु अब इस अंतिम समय में उन्होंने हमसे अपने पुत्र के द्वारा बातें की हैं, जिन्हें परमेश्वर ने सारी सृष्टि का वारिस चुना और जिनके द्वारा उन्होंने युगों की सृष्टि की.

BSB

3 The Son is the radiance of God’s glory and the exact representation of His nature, upholding all things by His powerful word. After He had provided purification for sins, He sat down at the right hand of the Majesty on high.

HINCV

3 पुत्र ही परमेश्वर की महिमा का प्रकाश तथा उनके तत्व का प्रतिबिंब है. वह अपने सामर्थ्य के वचन से सारी सृष्टि को स्थिर बनाये रखता है. जब वह हमें हमारे पापों से धो चुके, वह महिमामय ऊंचे पर विराजमान परमेश्वर की दायीं ओर में बैठ गए.

BSB

4 So He became as far superior to the angels as the name He has inherited is excellent beyond theirs.

HINCV

4 वह स्वर्गदूतों से उतने ही उत्तम हो गए जितनी स्वर्गदूतों से उत्तम उन्हें प्रदान की गई महिमा थी.

BSB

5 For to which of the angels did God ever say: “You are My Son; today I have become Your Father”? Or again: “I will be His Father, and He will be My Son”?

HINCV

5 भला किस स्वर्गदूत से परमेश्वर ने कभी यह कहा: “तुम मेरे पुत्र हो! आज मैं तुम्हारा पिता हो गया हूं?” तथा यह: “उसका पिता मैं बन जाऊंगा और वह मेरा पुत्र हो जाएगा?”

BSB

6 And again, when God brings His firstborn into the world, He says: “Let all God’s angels worship Him.”

HINCV

6 और तब, वह अपने पहलौठे पुत्र को संसार के सामने प्रस्तुत करते हुए कहते हैं: “परमेश्वर के सभी स्वर्गदूत उनके पुत्र की वंदना करें.”

BSB

7 Now about the angels He says: “He makes His angels winds, His servants flames of fire.”

HINCV

7 स्वर्गदूतों के विषय में उनका कहना है: “वह अपने स्वर्गदूतों को हवा में और अपने सेवकों को आग की लपटों में बदल देते हैं.”

BSB

8 But about the Son He says: “Your throne, O God, endures forever and ever, and justice is the scepter of Your kingdom.

HINCV

8 परंतु पुत्र के विषय में: “हे परमेश्वर, आपका सिंहासन अनश्वर है; आपके राज्य का राजदंड वही होगा, जो सच्चाई का राजदंड है.

BSB

9 You have loved righteousness and hated wickedness; therefore God, Your God, has anointed You above Your companions with the oil of joy.”

HINCV

9 धार्मिकता आपको प्रिय है तथा दुष्टता घृणास्पद; यही कारण है कि परमेश्वर, आपके परमेश्वर ने हर्ष के तेल से आपको अभिषिक्त करके आपके समस्त साथियों से ऊंचे स्थान पर बसा दिया है.

BSB

10 And: “In the beginning, O Lord, You laid the foundations of the earth, and the heavens are the work of Your hands.

HINCV

10 और, “प्रभु! आपने प्रारंभ में ही पृथ्वी की नींव रखी, तथा आकाशमंडल आपके ही हाथों की कारीगरी है.

BSB

11 They will perish, but You remain; they will all wear out like a garment.

HINCV

11 वे तो नष्ट हो जाएंगे किंतु आप अस्तित्व में ही रहेंगे. वे सभी वस्त्र समान पुराने हो जाएंगे.

BSB

12 You will roll them up like a robe; like a garment they will be changed; but You remain the same, and Your years will never end.”

HINCV

12 आप उन्हें वस्त्रों के ही समान परिवर्तित कर देंगे. उनका अस्तित्व समाप्‍त हो जाएगा. पर आप न बदलनेवाले हैं, आपके समय का कोई अंत नहीं.”

BSB

13 Yet to which of the angels did God ever say: “Sit at My right hand until I make Your enemies a footstool for Your feet”?

HINCV

13 भला किस स्वर्गदूत से परमेश्वर ने यह कहा, “मेरी दायीं ओर में बैठ जाओ जब तक मैं तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारे चरणों की चौकी न बना दूं”?

BSB

14 Are not the angels ministering spirits sent to serve those who will inherit salvation?

HINCV

14 क्या सभी स्वर्गदूत सेवा के लिए चुनी आत्माएं नहीं हैं कि वे उनकी सेवा करें, जो उद्धार पानेवाले हैं?

Questions about Hebrews 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.