Hebrews 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 On many past occasions and in many different ways, God spoke to our fathers through the prophets. | HINIRV 1 पूर्व युग में परमेश्वर ने पूर्वजों से थोड़ा-थोड़ा करके और भाँति-भाँति से भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें की, |
| BSB 2 But in these last days He has spoken to us by His Son, whom He appointed heir of all things, and through whom He made the universe. | HINIRV 2 पर इन अन्तिम दिनों में हम से अपने पुत्र के द्वारा बातें की, जिसे उसने सारी वस्तुओं का वारिस ठहराया और उसी के द्वारा उसने सारी सृष्टि भी रची है। (1 कुरि. 8:6, यूह. 1:3) |
| BSB 3 The Son is the radiance of God’s glory and the exact representation of His nature, upholding all things by His powerful word. After He had provided purification for sins, He sat down at the right hand of the Majesty on high. | HINIRV 3 वह उसकी महिमा का प्रकाश, और उसके तत्व की छाप है, और सब वस्तुओं को अपनी सामर्थ्य के वचन से सम्भालता है: वह पापों को धोकर ऊँचे स्थानों पर महामहिमन् के दाहिने जा बैठा। |
| BSB 4 So He became as far superior to the angels as the name He has inherited is excellent beyond theirs. | HINIRV 4 और स्वर्गदूतों से उतना ही उत्तम ठहरा, जितना उसने उनसे बड़े पद का वारिस होकर उत्तम नाम पाया। |
| BSB 5 For to which of the angels did God ever say: “You are My Son; today I have become Your Father”? Or again: “I will be His Father, and He will be My Son”? | HINIRV 5 क्योंकि स्वर्गदूतों में से उसने कब किसी से कहा, “तू मेरा पुत्र है; आज मैं ही ने तुझे जन्माया है?” और फिर यह, “मैं उसका पिता होऊँगा, और वह मेरा पुत्र होगा?” (2 शमू. 7:14, 1 इति. 17:13, भज. 2:7) |
| BSB 6 And again, when God brings His firstborn into the world, He says: “Let all God’s angels worship Him.” | HINIRV 6 और जब पहलौठे को जगत में फिर लाता है, तो कहता है, “परमेश्वर के सब स्वर्गदूत उसे दण्डवत् करें।” (व्यव. 32:43, 1 पत. 3:22) |
| BSB 7 Now about the angels He says: “He makes His angels winds, His servants flames of fire.” | HINIRV 7 और स्वर्गदूतों के विषय में यह कहता है, “वह अपने दूतों को पवन, और अपने सेवकों को धधकती आग बनाता है।” (भज. 104:4) |
| BSB 8 But about the Son He says: “Your throne, O God, endures forever and ever, and justice is the scepter of Your kingdom. | HINIRV 8 परन्तु पुत्र के विषय में कहता है, “हे परमेश्वर, तेरा सिंहासन युगानुयुग रहेगा, तेरे राज्य का राजदण्ड न्याय का राजदण्ड है। |
| BSB 9 You have loved righteousness and hated wickedness; therefore God, Your God, has anointed You above Your companions with the oil of joy.” | HINIRV 9 तूने धार्मिकता से प्रेम और अधर्म से बैर रखा; इस कारण परमेश्वर, तेरे परमेश्वर, ने तेरे साथियों से बढ़कर हर्षरूपी तेल से तेरा अभिषेक किया।” (भज. 45:7) |
| BSB 10 And: “In the beginning, O Lord, You laid the foundations of the earth, and the heavens are the work of Your hands. | HINIRV 10 और यह कि, “हे प्रभु, आदि में तूने पृथ्वी की नींव डाली, और स्वर्ग तेरे हाथों की कारीगरी है। (भज. 102:25, उत्प. 1:1) |
| BSB 11 They will perish, but You remain; they will all wear out like a garment. | HINIRV 11 वे तो नाश हो जाएँगे; परन्तु तू बना रहेगा और वे सब वस्त्र के समान पुराने हो जाएँगे। |
| BSB 12 You will roll them up like a robe; like a garment they will be changed; but You remain the same, and Your years will never end.” | HINIRV 12 और तू उन्हें चादर के समान लपेटेगा, और वे वस्त्र के समान बदल जाएँगे: पर तू वही है और तेरे वर्षों का अन्त न होगा।” (इब्रा. 13:8, भज. 102:25,26) |
| BSB 13 Yet to which of the angels did God ever say: “Sit at My right hand until I make Your enemies a footstool for Your feet”? | HINIRV 13 और स्वर्गदूतों में से उसने किस से कब कहा, “तू मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे की चौकी न कर दूँ?” (मत्ती 22:44, भज. 110:1) |
| BSB 14 Are not the angels ministering spirits sent to serve those who will inherit salvation? | HINIRV 14 क्या वे सब परमेश्वर की सेवा टहल करनेवाली आत्माएँ नहीं; जो उद्धार पानेवालों के लिये सेवा करने को भेजी जाती हैं? (भज. 103:20,21) |
Questions about Hebrews 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.