Hebrews 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the law is only a shadow of the good things to come, not the realities themselves. It can never, by the same sacrifices offered year after year, make perfect those who draw near to worship. | HINCV 1 व्यवस्था केवल आनेवाली उत्तम वस्तुओं की छाया मात्र है, न ही उनका असली रूप; इसलिये वर्ष-प्रतिवर्ष, निरंतर रूप से बलिदान के द्वारा यह आराधकों को सिद्ध कभी नहीं बना सकता. |
| BSB 2 If it could, would not the offerings have ceased? For the worshipers would have been cleansed once for all, and would no longer have felt the guilt of their sins. | HINCV 2 नहीं तो बलियों का भेंट किया जाना समाप्त न हो जाता? क्योंकि एक बार शुद्ध हो जाने के बाद आराधकों में पाप का अहसास ही न रह जाता |
| BSB 3 Instead, those sacrifices are an annual reminder of sins, | HINCV 3 वस्तुतः इन बलियों के द्वारा वर्ष-प्रतिवर्ष पाप को याद किया जाता है, |
| BSB 4 because it is impossible for the blood of bulls and goats to take away sins. | HINCV 4 क्योंकि यह असंभव है कि बैलों और बकरों का बलि-लहू पापों को हर लें. |
| BSB 5 Therefore, when Christ came into the world, He said: “Sacrifice and offering You did not desire, but a body You prepared for Me. | HINCV 5 इसलिये, जब वह संसार में आए, उन्होंने कहा: “बलि और भेंट की आपने इच्छा नहीं की, परंतु एक शरीर आपने मेरे लिए तैयार किया है; |
| BSB 6 In burnt offerings and sin offerings You took no delight. | HINCV 6 आप हवन बलि और पाप के लिए भेंट की गई बलियों से संतुष्ट नहीं हुए. |
| BSB 7 Then I said, ‘Here I am, it is written about Me in the scroll: I have come to do Your will, O God.’” | HINCV 7 तब मैंने कहा, ‘प्रभु परमेश्वर, मैं आ गया हूं कि आपकी इच्छा पूरी करूं. पवित्र शास्त्र में यह मेरा ही वर्णन है.’” |
| BSB 8 In the passage above He says, “Sacrifices and offerings, burnt offerings and sin offerings You did not desire, nor did You delight in them” (although they are offered according to the law). | HINCV 8 उपरोक्त कथन के बाद उन्होंने पहले कहा: बलि तथा भेंटें, हवन-बलियों तथा पापबलियों की आपने इच्छा नहीं की और न आप उनसे संतुष्ट हुए. ये व्यवस्था के अनुसार ही भेंट किए जाते हैं. |
| BSB 9 Then He adds, “Here I am, I have come to do Your will.” He takes away the first to establish the second. | HINCV 9 तब उन्होंने कहा, “लीजिए, मैं आ गया हूं कि आपकी इच्छा पूरी करूं.” इस प्रकार वह पहले को अस्वीकार कर द्वितीय को नियुक्त करते हैं. |
| BSB 10 And by that will, we have been sanctified through the sacrifice of the body of Jesus Christ once for all. | HINCV 10 इसी इच्छा के प्रभाव से, हम मसीह येशु की देह-बलि के द्वारा उनके लिए अनंत काल के लिए पाप से अलग कर दिए गए. |
| BSB 11 Day after day every priest stands to minister and to offer again and again the same sacrifices, which can never take away sins. | HINCV 11 हर एक पुरोहित एक ही प्रकार की बलि दिन-प्रतिदिन भेंट किया करता है, जो पाप को हर ही नहीं सकती. |
| BSB 12 But when this Priest had offered for all time one sacrifice for sins, He sat down at the right hand of God. | HINCV 12 किंतु जब मसीह येशु पापों के लिए एक ही बार सदा-सर्वदा के लिए मात्र एक बलि भेंट कर चुके, वह परमेश्वर के दायें पक्ष में बैठ गए, |
| BSB 13 Since that time, He waits for His enemies to be made a footstool for His feet, | HINCV 13 तब वहां वह उस समय की प्रतीक्षा करने लगे कि कब उनके शत्रु उनके अधीन बना दिए जाएंगे |
| BSB 14 because by a single offering He has made perfect for all time those who are being sanctified. | HINCV 14 क्योंकि एक ही बलि के द्वारा उन्होंने उन्हें सर्वदा के लिए सिद्ध बना दिया, जो उनके लिए अलग किए गए हैं. |
| BSB 15 The Holy Spirit also testifies to us about this. First He says: | HINCV 15 पवित्र आत्मा भी, जब वह यह कह चुके, यह गवाही देते हैं: |
| BSB 16 “This is the covenant I will make with them after those days, declares the Lord. I will put My laws in their hearts and inscribe them on their minds.” | HINCV 16 “मैं उनके साथ यह वाचा बांधूंगा यह प्रभु का कथन है उन दिनों के बाद मैं अपना नियम उनके हृदय में लिखूंगा और उनके मस्तिष्क पर अंकित कर दूंगा.” |
| BSB 17 Then He adds: “Their sins and lawless acts I will remember no more.” | HINCV 17 वह आगे कहते हैं: “उनके पाप और उनके अधर्म के कामों को मैं इसके बाद याद न रखूंगा.” |
| BSB 18 And where these have been forgiven, an offering for sin is no longer needed. | HINCV 18 जहां इन विषयों के लिए पाप की क्षमा है, वहां पाप के लिए किसी भी बलि की ज़रूरत नहीं रह जाती. |
| BSB 19 Therefore, brothers, since we have confidence to enter the Most Holy Place by the blood of Jesus, | HINCV 19 प्रिय भाई बहनो, इसलिये कि मसीह येशु के लहू के द्वारा हमें परम पवित्र स्थान में जाने के लिए साहस प्राप्त हुआ है, |
| BSB 20 by the new and living way opened for us through the curtain of His body, | HINCV 20 एक नए तथा जीवित मार्ग से, जिसे उन्होंने उस पर्दे, अर्थात् अपने शरीर, में से हमारे लिए खोल दिया है, |
| BSB 21 and since we have a great priest over the house of God, | HINCV 21 और, परमेश्वर के परिवार में हमारे लिए एक सबसे उत्तम पुरोहित निर्धारित हैं, |
| BSB 22 let us draw near with a sincere heart in full assurance of faith, having our hearts sprinkled to cleanse us from a guilty conscience and our bodies washed with pure water. | HINCV 22 हम अपने अशुद्ध विवेक से शुद्ध होने के लिए अपने हृदय को सींच कर, निर्मल जल से अपने शरीर को शुद्ध कर, विश्वास के पूरे आश्वासन के साथ, निष्कपट हृदय से परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश करें. |
| BSB 23 Let us hold resolutely to the hope we profess, for He who promised is faithful. | HINCV 23 अब हम बिना किसी शक के अपनी उस आशा में अटल रहें, जिसे हमने स्वीकार किया है क्योंकि जिन्होंने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य हैं. |
| BSB 24 And let us consider how to spur one another on to love and good deeds. | HINCV 24 हम यह भी विशेष ध्यान रखें कि हम आपस में प्रेम और भले कामों में एक दूसरे को किस प्रकार प्रेरित करें |
| BSB 25 Let us not neglect meeting together, as some have made a habit, but let us encourage one another, and all the more as you see the Day approaching. | HINCV 25 तथा हम आराधना सभाओं में लगातार इकट्ठा होने में सुस्त न हो जाएं, जैसे कि कुछ हो ही चुके हैं. एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो और इस विषय में और भी अधिक नियमित हो जाओ, जैसा कि तुम देख ही रहे हो कि वह दिन पास आता जा रहा है. |
| BSB 26 If we deliberately go on sinning after we have received the knowledge of the truth, no further sacrifice for sins remains, | HINCV 26 यदि सत्य ज्ञान की प्राप्ति के बाद भी हम जानबूझकर पाप करते जाएं तो पाप के लिए कोई भी बलि बाकी नहीं रह जाती; |
| BSB 27 but only a fearful expectation of judgment and of raging fire that will consume all adversaries. | HINCV 27 सिवाय न्याय-दंड की भयावह प्रतीक्षा तथा क्रोध की आग के, जो सभी विरोधियों को भस्म कर देगी. |
| BSB 28 Anyone who rejected the law of Moses died without mercy on the testimony of two or three witnesses. | HINCV 28 जो कोई मोशेह की व्यवस्था की अवहेलना करता है, उसे दो या तीन प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के आधार पर, बिना किसी कृपा के, मृत्यु दंड दे दिया जाता है. |
| BSB 29 How much more severely do you think one deserves to be punished who has trampled on the Son of God, profaned the blood of the covenant that sanctified him, and insulted the Spirit of grace? | HINCV 29 उस व्यक्ति के दंड की कठोरता के विषय में विचार करो, जिसने परमेश्वर के पुत्र को अपने पैरों से रौंदा तथा वाचा के लहू को अशुद्ध किया, जिसके द्वारा वह स्वयं पवित्र किया गया था तथा जिसने अनुग्रह के आत्मा का अपमान किया? |
| BSB 30 For we know Him who said, “Vengeance is Mine; I will repay,” and again, “The Lord will judge His people.” | HINCV 30 हम तो उन्हें जानते हैं, जिन्होंने यह धीरज दिया, “बदला मैं लूंगा; यह ज़िम्मेदारी मेरी ही है” तब यह भी, “प्रभु ही अपनी प्रजा का न्याय करेंगे.” |
| BSB 31 It is a fearful thing to fall into the hands of the living God. | HINCV 31 भयानक होती है जीवित परमेश्वर के हाथों में पड़ने की स्थिति. |
| BSB 32 Remember the early days that you were in the light. In those days, you endured a great conflict in the face of suffering. | HINCV 32 उन प्रारंभिक दिनों की स्थिति को याद करो जब ज्ञान प्राप्त करने के बाद तुम कष्टों की स्थिति में संघर्ष करते रहे |
| BSB 33 Sometimes you were publicly exposed to ridicule and persecution; at other times you were partners with those who were so treated. | HINCV 33 कुछ तो सार्वजनिक रूप से उपहास पात्र बनाए जाकर निंदा तथा कष्टों के द्वारा और कुछ इसी प्रकार के व्यवहार को सह रहे अन्य विश्वासियों का साथ देने के कारण. |
| BSB 34 You sympathized with those in prison and joyfully accepted the confiscation of your property, knowing that you yourselves had a better and permanent possession. | HINCV 34 तुमने उन पर सहानुभूति व्यक्त की, जो बंदी बनाए गए थे तथा तुमने संपत्ति के छीन जाने को भी इसलिये सहर्ष स्वीकार कर लिया कि तुम्हें यह मालूम था कि निश्चित ही उत्तम और स्थायी है तुम्हारी संपदा. |
| BSB 35 So do not throw away your confidence; it holds a great reward. | HINCV 35 इसलिये अपने दृढ़ विश्वास से दूर न हो जाओ जिसका प्रतिफल बड़ा है. |
| BSB 36 You need to persevere, so that after you have done the will of God, you will receive what He has promised. | HINCV 36 इस समय ज़रूरत है धीरज की कि जब तुम परमेश्वर की इच्छा पूरी कर चुको, तुम्हें वह प्राप्त हो जाए जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी. |
| BSB 37 For, “In just a little while, He who is coming will come and will not delay. | HINCV 37 क्योंकि जल्द ही वह, “जो आनेवाला है, आ जाएगा वह देर नहीं करेगा.” |
| BSB 38 But My righteous one will live by faith; and if he shrinks back, I will take no pleasure in him.” | HINCV 38 किंतु, “जीवित वही रहेगा, जिसने अपने विश्वास के द्वारा धार्मिकता प्राप्त की है. किंतु यदि वह भयभीत हो पीछे हट जाए तो उसमें मेरी प्रसन्नता न रह जाएगी.” |
| BSB 39 But we are not of those who shrink back and are destroyed, but of those who have faith and preserve their souls. | HINCV 39 हम उनमें से नहीं हैं, जो पीछे हटकर नाश हो जाते हैं परंतु हम उनमें से हैं, जिनमें वह आत्मा का रक्षक विश्वास छिपा है. |
Questions about Hebrews 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.