Hebrews 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the law is only a shadow of the good things to come, not the realities themselves. It can never, by the same sacrifices offered year after year, make perfect those who draw near to worship.

HINIRV

1 क्योंकि व्यवस्था जिसमें आनेवाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है, पर उनका असली स्वरूप नहीं, इसलिए उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रतिवर्ष अचूक चढ़ाए जाते हैं, पास आनेवालों को कदापि सिद्ध नहीं कर सकती।

BSB

2 If it could, would not the offerings have ceased? For the worshipers would have been cleansed once for all, and would no longer have felt the guilt of their sins.

HINIRV

2 नहीं तो उनका चढ़ाना बन्द क्यों न हो जाता? इसलिए कि जब सेवा करनेवाले एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो फिर उनका विवेक उन्हें पापी न ठहराता।

BSB

3 Instead, those sacrifices are an annual reminder of sins,

HINIRV

3 परन्तु उनके द्वारा प्रतिवर्ष पापों का स्मरण हुआ करता है।

BSB

4 because it is impossible for the blood of bulls and goats to take away sins.

HINIRV

4 क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे ।

BSB

5 Therefore, when Christ came into the world, He said: “Sacrifice and offering You did not desire, but a body You prepared for Me.

HINIRV

5 इसी कारण मसीह जगत में आते समय कहता है, “बलिदान और भेंट तूने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार की।

BSB

6 In burnt offerings and sin offerings You took no delight.

HINIRV

6 होमबलियों और पापबलियों से तू प्रसन्न नहीं हुआ।

BSB

7 Then I said, ‘Here I am, it is written about Me in the scroll: I have come to do Your will, O God.’”

HINIRV

7 तब मैंने कहा, ‘देख, मैं आ गया हूँ, (पवित्रशास्त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है) ताकि हे परमेश्वर तेरी इच्छा पूरी करूँ।’”

BSB

8 In the passage above He says, “Sacrifices and offerings, burnt offerings and sin offerings You did not desire, nor did You delight in them” (although they are offered according to the law).

HINIRV

8 ऊपर तो वह कहता है, “न तूने बलिदान और भेंट और होमबलियों और पापबलियों को चाहा, और न उनसे प्रसन्न हुआ,” यद्यपि ये बलिदान तो व्यवस्था के अनुसार चढ़ाए जाते हैं।

BSB

9 Then He adds, “Here I am, I have come to do Your will.” He takes away the first to establish the second.

HINIRV

9 फिर यह भी कहता है, “देख, मैं आ गया हूँ, ताकि तेरी इच्छा पूरी करूँ,” अतः वह पहले को हटा देता है, ताकि दूसरे को स्थापित करे।

BSB

10 And by that will, we have been sanctified through the sacrifice of the body of Jesus Christ once for all.

HINIRV

10 उसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के एक ही बार बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा पवित्र किए गए हैं। (इब्रा. 10:14)

BSB

11 Day after day every priest stands to minister and to offer again and again the same sacrifices, which can never take away sins.

HINIRV

11 और हर एक याजक तो खड़े होकर प्रतिदिन सेवा करता है, और एक ही प्रकार के बलिदान को जो पापों को कभी भी दूर नहीं कर सकते; बार बार चढ़ाता है। (निर्ग. 29:38,39)

BSB

12 But when this Priest had offered for all time one sacrifice for sins, He sat down at the right hand of God.

HINIRV

12 पर यह व्यक्ति तो पापों के बदले एक ही बलिदान सर्वदा के लिये चढ़ाकर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा।

BSB

13 Since that time, He waits for His enemies to be made a footstool for His feet,

HINIRV

13 और उसी समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहा है, कि उसके बैरी उसके पाँवों के नीचे की चौकी बनें। (भज. 110:1)

BSB

14 because by a single offering He has made perfect for all time those who are being sanctified.

HINIRV

14 क्योंकि उसने एक ही चढ़ावे के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिये सिद्ध कर दिया है।

BSB

15 The Holy Spirit also testifies to us about this. First He says:

HINIRV

15 और पवित्र आत्मा भी हमें यही गवाही देता है; क्योंकि उसने पहले कहा था

BSB

16 “This is the covenant I will make with them after those days, declares the Lord. I will put My laws in their hearts and inscribe them on their minds.”

HINIRV

16 “प्रभु कहता है; कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद उनसे बाँधूँगा वह यह है कि मैं अपनी व्यवस्थाओं को उनके हृदय पर लिखूँगा और मैं उनके विवेक में डालूँगा।”

BSB

17 Then He adds: “Their sins and lawless acts I will remember no more.”

HINIRV

17 (फिर वह यह कहता है,) “मैं उनके पापों को, और उनके अधर्म के कामों को फिर कभी स्मरण न करूँगा।” (इब्रा. 8:12, यिर्म. 31:34)

BSB

18 And where these have been forgiven, an offering for sin is no longer needed.

HINIRV

18 और जब इनकी क्षमा हो गई है, तो फिर पाप का बलिदान नहीं रहा।

BSB

19 Therefore, brothers, since we have confidence to enter the Most Holy Place by the blood of Jesus,

HINIRV

19 इसलिए हे भाइयों, जबकि हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नये और जीविते मार्ग से पवित्रस्थान में प्रवेश करने का साहस हो गया है,

BSB

20 by the new and living way opened for us through the curtain of His body,

HINIRV

20 जो उसने परदे अर्थात् अपने शरीर में से होकर, हमारे लिये अभिषेक किया है,

BSB

21 and since we have a great priest over the house of God,

HINIRV

21 और इसलिए कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।

BSB

22 let us draw near with a sincere heart in full assurance of faith, having our hearts sprinkled to cleanse us from a guilty conscience and our bodies washed with pure water.

HINIRV

22 तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवाकर परमेश्वर के समीप जाएँ । (इफि. 5:26, 1 पत. 3:21, यहे. 36:25)

BSB

23 Let us hold resolutely to the hope we profess, for He who promised is faithful.

HINIRV

23 और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।

BSB

24 And let us consider how to spur one another on to love and good deeds.

HINIRV

24 और प्रेम, और भले कामों में उकसाने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।

BSB

25 Let us not neglect meeting together, as some have made a habit, but let us encourage one another, and all the more as you see the Day approaching.

HINIRV

25 और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों-ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों-त्यों और भी अधिक यह किया करो।

BSB

26 If we deliberately go on sinning after we have received the knowledge of the truth, no further sacrifice for sins remains,

HINIRV

26 क्योंकि सच्चाई की पहचान प्राप्त करने के बाद यदि हम जान बूझकर पाप करते रहें, तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं।

BSB

27 but only a fearful expectation of judgment and of raging fire that will consume all adversaries.

HINIRV

27 हाँ, दण्ड की एक भयानक उम्मीद और आग का ज्वलन बाकी है जो विरोधियों को भस्म कर देगा। (यशा. 26:11)

BSB

28 Anyone who rejected the law of Moses died without mercy on the testimony of two or three witnesses.

HINIRV

28 जबकि मूसा की व्यवस्था का न माननेवाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है। (व्यव. 17:6, व्यव. 19:15)

BSB

29 How much more severely do you think one deserves to be punished who has trampled on the Son of God, profaned the blood of the covenant that sanctified him, and insulted the Spirit of grace?

HINIRV

29 तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिसने परमेश्वर के पुत्र को पाँवों से रौंदा, और वाचा के लहू को जिसके द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना हैं, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया। (इब्रा. 12:25)

BSB

30 For we know Him who said, “Vengeance is Mine; I will repay,” and again, “The Lord will judge His people.”

HINIRV

30 क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिसने कहा, “पलटा लेना मेरा काम है, मैं ही बदला दूँगा।” और फिर यह, कि “प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।” (व्यव. 32:35,36, भज. 135:14)

BSB

31 It is a fearful thing to fall into the hands of the living God.

HINIRV

31 जीविते परमेश्वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है।

BSB

32 Remember the early days that you were in the light. In those days, you endured a great conflict in the face of suffering.

HINIRV

32 परन्तु उन पहले दिनों को स्मरण करो, जिनमें तुम ज्योति पाकर दुःखों के बड़े संघर्ष में स्थिर रहे।

BSB

33 Sometimes you were publicly exposed to ridicule and persecution; at other times you were partners with those who were so treated.

HINIRV

33 कुछ तो यह, कि तुम निन्दा, और क्लेश सहते हुए तमाशा बने, और कुछ यह, कि तुम उनके सहभागी हुए जिनकी दुर्दशा की जाती थी।

BSB

34 You sympathized with those in prison and joyfully accepted the confiscation of your property, knowing that you yourselves had a better and permanent possession.

HINIRV

34 क्योंकि तुम कैदियों के दुःख में भी दुःखी हुए, और अपनी सम्पत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली सम्पत्ति है।

BSB

35 So do not throw away your confidence; it holds a great reward.

HINIRV

35 इसलिए, अपना साहस न छोड़ो क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है।

BSB

36 You need to persevere, so that after you have done the will of God, you will receive what He has promised.

HINIRV

36 क्योंकि तुम्हें धीरज रखना अवश्य है, ताकि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करके तुम प्रतिज्ञा का फल पाओ।

BSB

37 For, “In just a little while, He who is coming will come and will not delay.

HINIRV

37 “क्योंकि अब बहुत ही थोड़ा समय रह गया है जबकि आनेवाला आएगा, और देर न करेगा।

BSB

38 But My righteous one will live by faith; and if he shrinks back, I will take no pleasure in him.”

HINIRV

38 और मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा, और यदि वह पीछे हट जाए तो मेरा मन उससे प्रसन्न न होगा।” (हब. 2:4, गला. 3:11)

BSB

39 But we are not of those who shrink back and are destroyed, but of those who have faith and preserve their souls.

HINIRV

39 पर हम हटनेवाले नहीं, कि नाश हो जाएँ पर विश्वास करनेवाले हैं, कि प्राणों को बचाएँ।

Questions about Hebrews 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.