Hebrews 13

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Continue in brotherly love.

HINCV

1 भाईचारे का प्रेम लगातार बना रहे.

BSB

2 Do not neglect to show hospitality to strangers, for by so doing some people have entertained angels without knowing it.

HINCV

2 अपरिचितों का अतिथि-सत्कार करना न भूलो. ऐसा करने के द्वारा कुछ ने अनजाने ही स्वर्गदूतों का अतिथि-सत्कार किया था.

BSB

3 Remember those in prison as if you were bound with them, and those who are mistreated as if you were suffering with them.

HINCV

3 बंदियों के प्रति तुम्हारा व्यवहार ऐसा हो मानो तुम स्वयं उनके साथ बंदीगृह में हो. सताए जाने वालों को न भूलना क्योंकि तुम सभी एक शरीर के अंग हो.

BSB

4 Marriage should be honored by all and the marriage bed kept undefiled, for God will judge the sexually immoral and adulterers.

HINCV

4 विवाह की बात सम्मानित रहे तथा विवाह का बिछौना कभी अशुद्ध न होने पाए क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों तथा परस्त्रीगामियों को दंडित करेंगे.

BSB

5 Keep your lives free from the love of money and be content with what you have, for God has said: “Never will I leave you, never will I forsake you.”

HINCV

5 यह ध्यान रहे कि तुम्हारा चरित्र धन के लोभ से मुक्त हो. जो कुछ तुम्हारे पास है, उसी में संतुष्ट रहो क्योंकि स्वयं उन्होंने कहा है, “मैं न तो तुम्हारा त्याग करूंगा और न ही कभी तुम्हें छोड़ूंगा.”

BSB

6 So we say with confidence: “The Lord is my helper; I will not be afraid. What can man do to me?”

HINCV

6 इसलिये हम निश्चयपूर्वक यह कहते हैं, “प्रभु मेरे सहायक हैं, मैं डरूंगा नहीं. मनुष्य मेरा क्या कर लेगा?”

BSB

7 Remember your leaders who spoke the word of God to you. Consider the outcome of their way of life and imitate their faith.

HINCV

7 उनको याद रखो, जो तुम्हारे अगुए थे, जिन्होंने तुम्हें परमेश्वर के वचन की शिक्षा दी और उनके स्वभाव के परिणाम को याद करते हुए उनके विश्वास का अनुसरण करो.

BSB

8 Jesus Christ is the same yesterday and today and forever.

HINCV

8 मसीह येशु एक सा हैं—कल, आज तथा युगानुयुग.

BSB

9 Do not be carried away by all kinds of strange teachings, for it is good for the heart to be strengthened by grace and not by foods of no value to those devoted to them.

HINCV

9 बदली हुई विचित्र प्रकार की शिक्षाओं के बहाव में न बह जाना. हृदय के लिए सही है कि वह अनुग्रह द्वारा दृढ़ किया जाए न कि खाने की वस्तुओं द्वारा. खान-पान संबंधी प्रथाओं द्वारा किसी का भला नहीं हुआ है.

BSB

10 We have an altar from which those who serve at the tabernacle have no right to eat.

HINCV

10 हमारी एक वेदी है, जिस पर से उन्हें, जो मंदिर में सेवा करते हैं, खाने का कोई अधिकार नहीं है.

BSB

11 Although the high priest brings the blood of animals into the Holy Place as a sacrifice for sin, the bodies are burned outside the camp.

HINCV

11 क्योंकि उन पशुओं का शरीर, जिनका लहू महापुरोहित द्वारा पापबलि के लिए परम पवित्र स्थान में लाया जाता है, छावनी के बाहर ही जला दिए जाते हैं.

BSB

12 And so Jesus also suffered outside the city gate, to sanctify the people by His own blood.

HINCV

12 मसीह येशु ने भी नगर के बाहर दुःख सहे कि वह स्वयं अपने लहू से लोगों को शुद्ध करें.

BSB

13 Therefore let us go to Him outside the camp, bearing the disgrace He bore.

HINCV

13 इसलिये हम भी उनसे भेंट करने छावनी के बाहर वैसी ही निंदा उठाने चलें, जैसी उन्होंने उठाई

BSB

14 For here we do not have a permanent city, but we are looking for the city that is to come.

HINCV

14 क्योंकि यहां हमारा घर स्थाई नगर में नहीं है—हम उस नगर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो अनंत काल का है.

BSB

15 Through Jesus, therefore, let us continually offer to God a sacrifice of praise, the fruit of lips that confess His name.

HINCV

15 इसलिये हम उनके द्वारा परमेश्वर को लगातार आराधना की बलि भेंट करें अर्थात् उन होंठों का फल, जो उनके प्रति धन्यवाद प्रकट करते हैं.

BSB

16 And do not neglect to do good and to share with others, for with such sacrifices God is pleased.

HINCV

16 भलाई करना और वस्तुओं का आपस में मिलकर बांटना समाप्‍त न करो क्योंकि ये ऐसी बलि हैं, जो परमेश्वर को प्रसन्‍न करती हैं.

BSB

17 Obey your leaders and submit to them, for they watch over your souls as those who must give an account. To this end, allow them to lead with joy and not with grief, for that would be of no advantage to you.

HINCV

17 अपने अगुओं का आज्ञापालन करो, उनके अधीन रहो. वे तुम्हारी आत्माओं के पहरेदार हैं. उन्हें तुम्हारे विषय में हिसाब देना है. उनके लिए यह काम आनंद का विषय बना रहे न कि एक कष्टदायी बोझ. यह तुम्हारे लिए भी लाभदायक होगा.

BSB

18 Pray for us; we are convinced that we have a clear conscience and desire to live honorably in every way.

HINCV

18 हमारे लिए निरंतर प्रार्थना करते रहो, क्योंकि हमें हमारे निर्मल विवेक का निश्चय है. हमारा लगातार प्रयास यही है कि हमारा जीवन हर एक बात में आदरयोग्य हो.

BSB

19 And I especially urge you to pray that I may be restored to you soon.

HINCV

19 तुमसे मेरी विशेष विनती है कि प्रार्थना करो कि मैं तुमसे भेंट करने शीघ्र आ सकूं.

BSB

20 Now may the God of peace, who through the blood of the eternal covenant brought back from the dead our Lord Jesus, that great Shepherd of the sheep,

HINCV

20 शांति के परमेश्वर, जिन्होंने भेड़ों के महान चरवाहे अर्थात् मसीह येशु, हमारे प्रभु को अनंत वाचा के लहू के द्वारा मरे हुओं में से जीवित किया,

BSB

21 equip you with every good thing to do His will. And may He accomplish in us what is pleasing in His sight through Jesus Christ, to whom be glory forever and ever. Amen.

HINCV

21 तुम्हें हर एक भले काम में अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए सुसज्जित करें तथा हमें मसीह येशु के द्वारा वह करने के लिए प्रेरित करें, जो उनकी दृष्टि में सुखद है. उन्हीं की महिमा सदा-सर्वदा होती रहे. आमेन.

BSB

22 I urge you, brothers, to bear with my word of exhortation, for I have only written to you briefly.

HINCV

22 प्रिय भाई बहनो, मेरी विनती है कि इस उपदेश-पत्र को धीरज से सहन करना क्योंकि यह मैंने संक्षेप में लिखा है.

BSB

23 Be aware that our brother Timothy has been released. If he arrives soon, I will come with him to see you.

HINCV

23 याद रहे कि हमारे भाई तिमोथियॉस को छोड़ दिया गया है. यदि वह यहां शीघ्र आएं तो, उनके साथ आकर मैं तुमसे भेंट कर सकूंगा.

BSB

24 Greet all your leaders and all the saints. Those from Italy send you greetings.

HINCV

24 अपने सभी अगुओं तथा सभी पवित्र लोगों को मेरा नमस्कार. इतालिया वासियों का तुम्हें नमस्कार.

BSB

25 Grace be with all of you.

HINCV

25 तुम सब पर अनुग्रह बना रहे.

Questions about Hebrews 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.