Hebrews 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Continue in brotherly love.

HINIRV

1 भाईचारे का प्रेम बना रहे।

BSB

2 Do not neglect to show hospitality to strangers, for by so doing some people have entertained angels without knowing it.

HINIRV

2 अतिथि-सत्कार करना न भूलना, क्योंकि इसके द्वारा कितनों ने अनजाने में स्वर्गदूतों का आदर-सत्कार किया है। (1 पत. 4:9)

BSB

3 Remember those in prison as if you were bound with them, and those who are mistreated as if you were suffering with them.

HINIRV

3 कैदियों की ऐसी सुधि लो, कि मानो उनके साथ तुम भी कैद हो; और जिनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उनकी भी यह समझकर सुधि लिया करो, कि हमारी भी देह है।

BSB

4 Marriage should be honored by all and the marriage bed kept undefiled, for God will judge the sexually immoral and adulterers.

HINIRV

4 विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और विवाह बिछौना निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।

BSB

5 Keep your lives free from the love of money and be content with what you have, for God has said: “Never will I leave you, never will I forsake you.”

HINIRV

5 तुम्हारा स्वभाव लोभरहित हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उसने आप ही कहा है, “मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा, और न कभी तुझे त्यागूँगा।” (भज. 37:25, व्यव. 31:8, यहो. 1:5)

BSB

6 So we say with confidence: “The Lord is my helper; I will not be afraid. What can man do to me?”

HINIRV

6 इसलिए हम बेधड़क होकर कहते हैं, “प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूँगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?” (भज. 118:6, भज. 27:1)

BSB

7 Remember your leaders who spoke the word of God to you. Consider the outcome of their way of life and imitate their faith.

HINIRV

7 जो तुम्हारे अगुए थे, और जिन्होंने तुम्हें परमेश्वर का वचन सुनाया है, उन्हें स्मरण रखो; और ध्यान से उनके चाल-चलन का अन्त देखकर उनके विश्वास का अनुकरण करो।

BSB

8 Jesus Christ is the same yesterday and today and forever.

HINIRV

8 यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एक-सा है। (भज. 90: 2, प्रका. 1:8, यशा. 41:4)

BSB

9 Do not be carried away by all kinds of strange teachings, for it is good for the heart to be strengthened by grace and not by foods of no value to those devoted to them.

HINIRV

9 नाना प्रकार के और ऊपरी उपदेशों से न भरमाए जाओ, क्योंकि मन का अनुग्रह से दृढ़ रहना भला है, न कि उन खाने की वस्तुओं से जिनसे काम रखनेवालों को कुछ लाभ न हुआ।

BSB

10 We have an altar from which those who serve at the tabernacle have no right to eat.

HINIRV

10 हमारी एक ऐसी वेदी है, जिस पर से खाने का अधिकार उन लोगों को नहीं, जो तम्बू की सेवा करते हैं।

BSB

11 Although the high priest brings the blood of animals into the Holy Place as a sacrifice for sin, the bodies are burned outside the camp.

HINIRV

11 क्योंकि जिन पशुओं का लहू महायाजक पापबलि के लिये पवित्रस्थान में ले जाता है, उनकी देह छावनी के बाहर जलाई जाती है।

BSB

12 And so Jesus also suffered outside the city gate, to sanctify the people by His own blood.

HINIRV

12 इसी कारण, यीशु ने भी लोगों को अपने ही लहू के द्वारा पवित्र करने के लिये फाटक के बाहर दुःख उठाया।

BSB

13 Therefore let us go to Him outside the camp, bearing the disgrace He bore.

HINIRV

13 इसलिए, आओ उसकी निन्दा अपने ऊपर लिए हुए छावनी के बाहर उसके पास निकल चलें। (लूका 6:22)

BSB

14 For here we do not have a permanent city, but we are looking for the city that is to come.

HINIRV

14 क्योंकि यहाँ हमारा कोई स्थिर रहनेवाला नगर नहीं, वरन् हम एक आनेवाले नगर की खोज में हैं।

BSB

15 Through Jesus, therefore, let us continually offer to God a sacrifice of praise, the fruit of lips that confess His name.

HINIRV

15 इसलिए हम उसके द्वारा स्तुतिरूपी बलिदान, अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर के लिये सर्वदा चढ़ाया करें। (भज. 50:14, भज. 50:23, होशे 14:2)

BSB

16 And do not neglect to do good and to share with others, for with such sacrifices God is pleased.

HINIRV

16 पर भलाई करना, और उदारता न भूलो; क्योंकि परमेश्वर ऐसे बलिदानों से प्रसन्न होता है।

BSB

17 Obey your leaders and submit to them, for they watch over your souls as those who must give an account. To this end, allow them to lead with joy and not with grief, for that would be of no advantage to you.

HINIRV

17 अपने अगुओं की मानो; और उनके अधीन रहो, क्योंकि वे उनके समान तुम्हारे प्राणों के लिये जागते रहते, जिन्हें लेखा देना पड़ेगा, कि वे यह काम आनन्द से करें, न कि ठंडी साँस ले लेकर, क्योंकि इस दशा में तुम्हें कुछ लाभ नहीं। (1 थिस्स. 5:12,13, प्रेरि. 20:28)

BSB

18 Pray for us; we are convinced that we have a clear conscience and desire to live honorably in every way.

HINIRV

18 हमारे लिये प्रार्थना करते रहो, क्योंकि हमें भरोसा है, कि हमारा विवेक शुद्ध है; और हम सब बातों में अच्छी चाल चलना चाहते हैं।

BSB

19 And I especially urge you to pray that I may be restored to you soon.

HINIRV

19 प्रार्थना करने के लिये मैं तुम्हें और भी उत्साहित करता हूँ, ताकि मैं शीघ्र तुम्हारे पास फिर आ सकूँ।

BSB

20 Now may the God of peace, who through the blood of the eternal covenant brought back from the dead our Lord Jesus, that great Shepherd of the sheep,

HINIRV

20 अब शान्तिदाता परमेश्वर जो हमारे प्रभु यीशु को जो भेड़ों का महान रखवाला है सनातन वाचा के लहू के गुण से मरे हुओं में से जिलाकर ले आया, (यूह. 10:11, प्रेरि. 2:24, रोम. 15:33)

BSB

21 equip you with every good thing to do His will. And may He accomplish in us what is pleasing in His sight through Jesus Christ, to whom be glory forever and ever. Amen.

HINIRV

21 तुम्हें हर एक भली बात में सिद्ध करे, जिससे तुम उसकी इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उसको भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में पूरा करे, उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

BSB

22 I urge you, brothers, to bear with my word of exhortation, for I have only written to you briefly.

HINIRV

22 हे भाइयों मैं तुम से विनती करता हूँ, कि इन उपदेश की बातों को सह लो; क्योंकि मैंने तुम्हें बहुत संक्षेप में लिखा है।

BSB

23 Be aware that our brother Timothy has been released. If he arrives soon, I will come with him to see you.

HINIRV

23 तुम यह जान लो कि तीमुथियुस हमारा भाई छूट गया है और यदि वह शीघ्र आ गया, तो मैं उसके साथ तुम से भेंट करूँगा।

BSB

24 Greet all your leaders and all the saints. Those from Italy send you greetings.

HINIRV

24 अपने सब अगुओं और सब पवित्र लोगों को नमस्कार कहो। इतालियावाले तुम्हें नमस्कार कहते हैं।

BSB

25 Grace be with all of you.

HINIRV

25 तुम सब पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।

Questions about Hebrews 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.