Job 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINIRV

1 तब अय्यूब ने कहा,

BSB

2 “Even today my complaint is bitter. His hand is heavy despite my groaning.

HINIRV

2 “मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती, मेरे कष्ट मेरे कराहने से भारी है।

BSB

3 If only I knew where to find Him, so that I could go to His seat.

HINIRV

3 भला होता, कि मैं जानता कि वह कहाँ मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!

BSB

4 I would plead my case before Him and fill my mouth with arguments.

HINIRV

4 मैं उसके सामने अपना मुकद्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।

BSB

5 I would learn how He would answer, and consider what He would say.

HINIRV

5 मैं जान लेता कि वह मुझसे उत्तर में क्या कह सकता है, और जो कुछ वह मुझसे कहता वह मैं समझ लेता।

BSB

6 Would He contend with me in His great power? No, He would certainly take note of me.

HINIRV

6 क्या वह अपना बड़ा बल दिखाकर मुझसे मुकद्दमा लड़ता? नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।

BSB

7 Then an upright man could reason with Him, and I would be delivered forever from my Judge.

HINIRV

7 सज्जन उससे विवाद कर सकते, और इस रीति मैं अपने न्यायी के हाथ से सदा के लिये छूट जाता।

BSB

8 If I go east, He is not there, and if I go west, I cannot find Him.

HINIRV

8 “देखो, मैं आगे जाता हूँ परन्तु वह नहीं मिलता; मैं पीछे हटता हूँ, परन्तु वह दिखाई नहीं पड़ता;

BSB

9 When He is at work in the north, I cannot behold Him; when He turns to the south, I cannot see Him.

HINIRV

9 जब वह बाईं ओर काम करता है तब वह मुझे दिखाई नहीं देता; वह तो दाहिनी ओर ऐसा छिप जाता है, कि मुझे वह दिखाई ही नहीं पड़ता।

BSB

10 Yet He knows the way I have taken; when He has tested me, I will come forth as gold.

HINIRV

10 परन्तु वह जानता है, कि मैं कैसी चाल चला हूँ; और जब वह मुझे ता लेगा तब मैं सोने के समान निकलूँगा। (1 पत. 1:7)

BSB

11 My feet have followed in His tracks; I have kept His way without turning aside.

HINIRV

11 मेरे पैर उसके मार्गों में स्थिर रहे; और मैं उसी का मार्ग बिना मुड़ें थामे रहा।

BSB

12 I have not departed from the command of His lips; I have treasured the words of His mouth more than my daily bread.

HINIRV

12 उसकी आज्ञा का पालन करने से मैं न हटा, और मैंने उसके वचन अपनी इच्छा से कहीं अधिक काम के जानकर सुरक्षित रखे।

BSB

13 But He is unchangeable, and who can oppose Him? He does what He desires.

HINIRV

13 परन्तु वह एक ही बात पर अड़ा रहता है, और कौन उसको उससे फिरा सकता है? जो कुछ उसका जी चाहता है वही वह करता है ।

BSB

14 For He carries out His decree against me, and He has many such plans.

HINIRV

14 जो कुछ मेरे लिये उसने ठाना है, उसी को वह पूरा करता है; और उसके मन में ऐसी-ऐसी बहुत सी बातें हैं।

BSB

15 Therefore I am terrified in His presence; when I consider this, I fear Him.

HINIRV

15 इस कारण मैं उसके सम्मुख घबरा जाता हूँ; जब मैं सोचता हूँ तब उससे थरथरा उठता हूँ।

BSB

16 God has made my heart faint; the Almighty has terrified me.

HINIRV

16 क्योंकि मेरा मन परमेश्वर ही ने कच्चा कर दिया, और सर्वशक्तिमान ही ने मुझ को घबरा दिया है।

BSB

17 Yet I am not silenced by the darkness, by the thick darkness that covers my face.

HINIRV

17 क्योंकि मैं अंधकार से घिरा हुआ हूँ, और घोर अंधकार ने मेरे मुँह को ढाँप लिया है।

Questions about Job 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.