Job 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINCV

1 तब अय्योब ने कहा:

BSB

2 “Even today my complaint is bitter. His hand is heavy despite my groaning.

HINCV

2 “आज भी अपराध के भाव में मैं शिकायत कर रहा हूं; मैं कराह रहा हूं, फिर भी परमेश्वर मुझ पर कठोर बने हुए हैं.

BSB

3 If only I knew where to find Him, so that I could go to His seat.

HINCV

3 उत्तम होगा कि मुझे यह मालूम होता कि मैं कहां जाकर उनसे भेंट कर सकूं, कि मैं उनके निवास पहुंच सकूं!

BSB

4 I would plead my case before Him and fill my mouth with arguments.

HINCV

4 तब मैं उनके सामने अपनी शिकायत प्रस्तुत कर देता, अपने सारे विचार उनके सामने उंडेल देता.

BSB

5 I would learn how He would answer, and consider what He would say.

HINCV

5 तब मुझे उनके उत्तर समझ आ जाते, मुझे यह मालूम हो जाता कि वह मुझसे क्या कहेंगे.

BSB

6 Would He contend with me in His great power? No, He would certainly take note of me.

HINCV

6 क्या वह अपनी उस महाशक्ति के साथ मेरा सामना करेंगे? नहीं! निश्चयतः वह मेरे निवेदन पर ध्यान देंगे.

BSB

7 Then an upright man could reason with Him, and I would be delivered forever from my Judge.

HINCV

7 सज्जन उनसे वहां विवाद करेंगे तथा मैं उनके न्याय के द्वारा मुक्ति प्राप्‍त करूंगा.

BSB

8 If I go east, He is not there, and if I go west, I cannot find Him.

HINCV

8 “अब यह देख लो: मैं आगे बढ़ता हूं, किंतु वह वहां नहीं हैं; मैं विपरीत दिशा में आगे बढ़ता हूं, किंतु वह वहां भी दिखाई नहीं देते.

BSB

9 When He is at work in the north, I cannot behold Him; when He turns to the south, I cannot see Him.

HINCV

9 जब वह मेरे बायें पक्ष में सक्रिय होते हैं; वह मुझे दिखाई नहीं देते.

BSB

10 Yet He knows the way I have taken; when He has tested me, I will come forth as gold.

HINCV

10 किंतु उन्हें यह अवश्य मालूम रहता है कि मैं किस मार्ग पर आगे बढ़ रहा हूं; मैं तो उनके द्वारा परखे जाने पर कुन्दन समान शुद्ध प्रमाणित हो जाऊंगा.

BSB

11 My feet have followed in His tracks; I have kept His way without turning aside.

HINCV

11 मेरे पांव उनके पथ से विचलित नहीं हुए; मैंने कभी कोई अन्य मार्ग नहीं चुना है.

BSB

12 I have not departed from the command of His lips; I have treasured the words of His mouth more than my daily bread.

HINCV

12 उनके मुख से निकले आदेशों का मैं सदैव पालन करता रहा हूं; उनके आदेशों को मैं अपने भोजन से अधिक अमूल्य मानता रहा हूं.

BSB

13 But He is unchangeable, and who can oppose Him? He does what He desires.

HINCV

13 “वह तो अप्रतिम है, उनका, कौन हो सकता है विरोधी? वह वही करते हैं, जो उन्हें सर्वोपयुक्त लगता है.

BSB

14 For He carries out His decree against me, and He has many such plans.

HINCV

14 जो कुछ मेरे लिए पहले से ठहरा है, वह उसे पूरा करते हैं, ऐसी ही अनेक योजनाएं उनके पास जमा हैं.

BSB

15 Therefore I am terrified in His presence; when I consider this, I fear Him.

HINCV

15 इसलिये उनकी उपस्थिति मेरे लिए भयास्पद है; इस विषय में मैं जितना विचार करता हूं, उतना ही भयभीत होता जाता हूं.

BSB

16 God has made my heart faint; the Almighty has terrified me.

HINCV

16 परमेश्वर ने मेरे हृदय को क्षीण बना दिया है; मेरा घबराना सर्वशक्तिमान जनित है,

BSB

17 Yet I am not silenced by the darkness, by the thick darkness that covers my face.

HINCV

17 किंतु अंधकार मुझे चुप नहीं रख सकेगा, न ही वह घोर अंधकार, जिसने मेरे मुख को ढक कर रखा है.

Questions about Job 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.