Job 22

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Eliphaz the Temanite replied:

HINCV

1 तब तेमानवासी एलिफाज़ ने प्रत्युत्तर में कहा:

BSB

2 “Can a man be of use to God? Can even a wise man benefit Him?

HINCV

2 “क्या कोई बलवान पुरुष परमेश्वर के लिए उपयोगी हो सकता है? अथवा क्या कोई बुद्धिमान स्वयं का कल्याण कर सकता है?

BSB

3 Does it delight the Almighty that you are righteous? Does He profit if your ways are blameless?

HINCV

3 क्या तुम्हारी खराई सर्वशक्तिमान के लिए आनंद है? अथवा क्या तुम्हारा त्रुटिहीन चालचलन लाभकारी होता है?

BSB

4 Is it for your reverence that He rebukes you and enters into judgment against you?

HINCV

4 “क्या तुम्हारे द्वारा दिया गया सम्मान तुम्हें उनके सामने स्वीकार्य बना देता है, कि वह तुम्हारे विरुद्ध न्याय करने लगते हैं?

BSB

5 Is not your wickedness great? Are not your iniquities endless?

HINCV

5 क्या तुम्हारी बुराई बहुत नहीं कही जा सकती? क्या तुम्हारे पाप का अंत नहीं?

BSB

6 For you needlessly demanded security from your brothers and deprived the naked of their clothing.

HINCV

6 क्यों तुमने अकारण अपने भाइयों का बंधक रख लिया है, तथा मनुष्यों को विवस्त्र कर छोड़ा है?

BSB

7 You gave no water to the weary and withheld food from the famished,

HINCV

7 थके मांदे से तुमने पेय जल के लिए तक न पूछा, भूखे से तुमने भोजन छिपा रखा है.

BSB

8 while the land belonged to a mighty man, and a man of honor lived on it.

HINCV

8 किंतु पृथ्वी पर बलवानों का अधिकार है, इसके निवासी सम्मान्य व्यक्ति हैं.

BSB

9 You sent widows away empty-handed, and the strength of the fatherless was crushed.

HINCV

9 तुमने विधवाओं को निराश लौटा दिया है पितृहीनों का बल कुचल दिया गया है.

BSB

10 Therefore snares surround you, and sudden peril terrifies you;

HINCV

10 यही कारण है कि तुम्हारे चारों ओर फंदे फैले हैं, आतंक ने तुम्हें भयभीत कर रखा है,

BSB

11 it is so dark you cannot see, and a flood of water covers you.

HINCV

11 संभवतः यह अंधकार है कि तुम दृष्टिहीन हो जाओ, एक बड़ी जल राशि में तुम जलमग्न हो चुके हो.

BSB

12 Is not God as high as the heavens? Look at the highest stars, how lofty they are!

HINCV

12 “क्या परमेश्वर स्वर्ग में विराजमान नहीं हैं? दूर के तारों पर दृष्टि डालो. कितनी ऊंचाई पर हैं वे!

BSB

13 Yet you say: ‘What does God know? Does He judge through thick darkness?

HINCV

13 तुम पूछ रहे हो, ‘क्या-क्या मालूम है परमेश्वर को?’ क्या घोर अंधकार में भी उन्हें स्थिति बोध हो सकता है?

BSB

14 Thick clouds veil Him so He does not see us as He traverses the vault of heaven.’

HINCV

14 मेघ उनके लिए छिपने का साधन हो जाते हैं, तब वह देख सकते हैं; वह तो नभोमण्डल में चलते फिरते हैं.

BSB

15 Will you stay on the ancient path that wicked men have trod?

HINCV

15 क्या तुम उस प्राचीन मार्ग पर चलते रहोगे, जो दुर्वृत्तों का मार्ग हुआ करता था?

BSB

16 They were snatched away before their time, and their foundations were swept away by a flood.

HINCV

16 जिन्हें समय से पूर्व ही उठा लिया गया, जिनकी तो नींव ही नदी अपने प्रवाह में बहा ले गई?

BSB

17 They said to God, ‘Depart from us. What can the Almighty do to us?’

HINCV

17 वे परमेश्वर से आग्रह करते, ‘हमसे दूर चले जाइए!’ तथा यह भी ‘सर्वशक्तिमान उनका क्या बिगाड़ लेगा?’

BSB

18 But it was He who filled their houses with good things; so I stay far from the counsel of the wicked.

HINCV

18 फिर भी परमेश्वर ने उनके घरों को उत्तम वस्तुओं से भर रखा है, किंतु उन दुर्वृत्तों की युक्ति मेरी समझ से परे है.

BSB

19 The righteous see it and are glad; the innocent mock them:

HINCV

19 यह देख धार्मिक उल्‍लसित हो रहे हैं तथा वे; जो निर्दोष हैं, उनका उपहास कर रहे हैं.

BSB

20 ‘Surely our foes are destroyed, and fire has consumed their excess.’

HINCV

20 उनका नारा है, ‘यह सत्य है कि हमारे शत्रु मिटा दिए गए हैं, उनकी समृद्धि को अग्नि भस्म कर चुकी है.’

BSB

21 Reconcile now and be at peace with Him; thereby good will come to you.

HINCV

21 “अब भी समर्पण करके परमेश्वर से मेल कर लो; तब तो तुम्हारे कल्याण की संभावना है.

BSB

22 Receive instruction from His mouth, and lay up His words in your heart.

HINCV

22 कृपया उनसे शिक्षा ग्रहण कर लो. उनके शब्दों को मन में रख लो.

BSB

23 If you return to the Almighty, you will be restored. If you remove injustice from your tents

HINCV

23 यदि तुम सर्वशक्तिमान की ओर मुड़कर समीप हो जाओ, तुम पहले की तरह हो जाओगे: यदि तुम अपने घर में से बुराई को दूर कर दोगे,

BSB

24 and consign your gold to the dust and the gold of Ophir to the stones of the ravines,

HINCV

24 यदि तुम अपने स्वर्ण को भूमि में दबा दोगे, उस स्वर्ण को, जो ओफीर से लाया गया है, उसे नदियों के पत्थरों के मध्य छिपा दोगे,

BSB

25 then the Almighty will be your gold and the finest silver for you.

HINCV

25 तब सर्वशक्तिमान स्वयं तुम्हारे लिए स्वर्ण हो जाएंगे हां, उत्कृष्ट चांदी.

BSB

26 Surely then you will delight in the Almighty and lift up your face to God.

HINCV

26 तुम परमेश्वर की ओर दृष्टि करोगे, तब सर्वशक्तिमान तुम्हारे परमानंद हो जाएंगे.

BSB

27 You will pray to Him, and He will hear you, and you will fulfill your vows.

HINCV

27 जब तुम उनसे प्रार्थना करोगे, वह तुम्हारी सुन लेंगे, इसके अतिरिक्त तुम अपनी मन्‍नतें भी पूर्ण करोगे.

BSB

28 Your decisions will be carried out, and light will shine on your ways.

HINCV

28 तुम किसी विषय की कामना करोगे और वह तुम्हारे लिए सफल हो जाएगा, इसके अतिरिक्त तुम्हारा रास्ता भी प्रकाशित हो जाएगा.

BSB

29 When men are brought low and you say, ‘Lift them up!’ then He will save the lowly.

HINCV

29 उस स्थिति में जब तुम पूर्णतः हताश हो जाओगे, तुम्हारी बातें तुम्हारा ‘आत्मविश्वास प्रकट करेंगी!’ परमेश्वर विनीत व्यक्ति को रक्षा प्रदान करते हैं.

BSB

30 He will deliver even one who is not innocent, rescuing him through the cleanness of your hands.”

HINCV

30 निर्दोष को परमेश्वर सुरक्षा प्रदान करते हैं, वह निर्दोष तुम्हारे ही शुद्ध कामों के कारण छुड़ाया जाएगा.”

Questions about Job 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.